होम / बिजनेस / आर्थिक संकट में फंसा Adani Group उठाने जा रहा है ये बड़ा कदम, क्या सुधरेंगे हालात?

आर्थिक संकट में फंसा Adani Group उठाने जा रहा है ये बड़ा कदम, क्या सुधरेंगे हालात?

खबर है कि अडानी समूह अपनी संपत्ति पर बड़ा कर्ज लेने जा रहा है. इसके लिए कई विदेशी कंपनियों से बातचीत भी चल रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

लगातार बिगड़ती आर्थिक सेहत के बीच अडानी ग्रुप (Adani Group) विदेश से कर्ज लेने की कोशिशों में लगा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ग्रुप ने 400 मिलियन डॉलर यानी करीब 33.15 अरब रुपए जुटाने के लिए ग्लोबल क्रेडिट फंड्स के साथ चर्चा शुरू कर दी है. समूह प्रमुख कोयला बंदरगाह के एसेट्स के बदले कर्ज जुटाना चाहता है. यह बंदरगाह ठोस जीवाश्म ईंधन के ऑस्ट्रेलियाई एक्सपोर्ट में एक बड़ा हिस्सा रखता है. 

150 अरब डॉलर का नुकसान
रिपोर्ट्स के अनुसार, अडानी फैमिली ट्रस्ट के नियंत्रण वाले नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल (NQXT) को अब अडानी ग्रुप के लिए धन जुटाने के काम में लगाया जा रहा है. हाल ही में खा खबर सामने आई है कि अडानी ग्रुप के प्रमोटर्स के पास ऑस्ट्रेलियाई बंदरगाह के एसेट्स में 100 फीसदी हिस्सेदारी है. ग्रुप ने कई बड़े हाई यील्ड ग्लोबल क्रेडिट फंड्स के साथ बातचीत शुरू कर दी है. बता दें कि 24 जनवरी को आई हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद से अडानी समूह के बुरे दिन शुरू हो गए हैं. ग्रुप को अब तक 150 अरब डॉलर का नुकसान हो चुका है.  

ऑस्ट्रेलिया में बड़ी उपस्थिति
साथ ही ग्रुप को अब तक संभावित कर्जदाताओं से दो इंडिकेटिव टर्म शीट्स भी मिली हैं. इसमें  हेज फंड Farallon Capital का नाम भी शामिल है. हालांकि, अडानी ग्रुप और Farallon Capital की तरफ से इस पर अभी कोई टिप्पणी नहीं की गई है. वैसे, यह पहली बार नहीं है जब ग्रुप ने अपने एसेट्स पर फंड जुटाने की कोशिश की हो. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया में अडानी ग्रुप कारमाइकल कोल माइन, उससे संबंधित रेल लाइन, नॉर्थ क्वींसलैंड एक्सपोर्ट टर्मिनल को ऑपरेट करती है.  

शेयर बाजार में आज भी बुरे हाल
आज अडानी समूह सिंगापुर, मलेशिया में रोडशो का आयोजन कर रहा है. तीन दिनों तक चलने वाले इस रोड शो से बड़े निवेशकों का भरोसा जीतने की कोशिश होगी. इस बीच, समूह की कंपनियों के शेयर आज भी भारी गिरावट के दौर से गुजर रहे हैं. अडानी एंटरप्राइजेज, अडानी पावर, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी, अडानी टोटस गैस, अडानी विल्मर, एसीसी सीमेंट और NDTV के शेयरों में गिरावट जारी है. केवल अडानी पोर्ट ही मामूली बढ़ोत्तरी के साथ ट्रेड कर रहा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

3 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

6 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

7 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

7 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

8 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

9 hours ago