✕

होम / बिजनेस / Adani ग्रुप की Sparton के साथ हुई डील, कंपनी बनाएगी एंटी-सबमरीन वारफेयर सिस्टम

Adani ग्रुप की Sparton के साथ हुई डील, कंपनी बनाएगी एंटी-सबमरीन वारफेयर सिस्टम

सोनोबॉय (Sonobuoys) ऐसी जरूरी तकनीक हैं जो समुद्र के भीतर की जानकारी (Undersea Domain Awareness - UDA) बढ़ाने में मदद करती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की ताकत अब समुद्र में और बढ़ जाएगी. डिफेंस सेक्टर की बड़ी कंपनी अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस (Adani Defence & Aerospace) ने एलबिट सिस्टम्स की एक ग्रुप कंपनी स्पार्टन (Sparton) के साथ डील की है, जिसके बाद यह दोनों कंपनियां मिलकर भारतीय नौसेना के लिए एंटी-सबमरीन वारफेयर (ASW) सॉल्यूशंस बनाएंगी. अडानी की कंपनी सोनोबॉय टेक्नोलॉजी भारतीय सेना को मुहैया कराएगी, जिससे दुश्मन की पनडुब्बियों की दूर से ही पहचान की जा सकेगी.

स्वेदेशी सोनोबॉय से नेवी की बढ़ेगी ताकत

अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने स्पार्टन के साथ मिलकर भारत को समुद्री ताकत में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का बीड़ा उठाया है. इस पार्टनरशिप के तहत दोनों कंपनियां स्वदेशी सोनोबॉय सॉल्यूशंस डेवलप करेंगी, जो भारतीय नौसेना को पानी के अंदर छिपे खतरों, खासकर दुश्मन की पनडुब्बियों को ट्रैक करने में गेम-चेंजर साबित होंगे. इस डील के साथ अडानी डिफेंस भारत की पहली प्राइवेट कंपनी बन गई है, जो सोनोबॉय जैसे हाई-टेक डिफेंस सॉल्यूशंस प्रोवाइड करेगी. ये कदम आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया मिशन को और मजबूत करेगा.

सोनोबॉय टेक्नोलॉजी क्या है?

सोनोबॉय एक ऐसा एडवांस्ड टूल है, जो पानी के अंदर पनडुब्बियों और अन्य खतरों को डिटेक्ट करने में मास्टर है. ये सोनार (ध्वनि तरंगों) का इस्तेमाल करके पनडुब्बियों की आवाज या सिग्नल्स को पकड़ता है और उनकी लोकेशन का पता लगाता है. इसके बाद ये जानकारी रेडियो तरंगों के जरिए नौसेना के जहाजों या विमानों तक भेजी जाती है. एंटी-सबमरीन वॉरफेयर (ASW) और नेवल ऑपरेशंस में सोनोबॉय की बहुत बड़ी भूमिका होती है. अभी तक भारत इस टेक्नोलॉजी के लिए विदेशी इंपोर्ट्स पर निर्भर था, लेकिन अब अडानी और स्पार्टन मिलकर इसे भारत में ही बनाएंगे.

डील से ऐसे होगा फायदा

इस साझेदारी में स्पार्टन की लेटेस्ट ASW टेक्नोलॉजी और अडानी डिफेंस की प्रोडक्शन, डेवलपमेंट और मेंटेनेंस की एक्सपर्टीज का जबरदस्त कॉम्बिनेशन होगा. इससे न सिर्फ भारतीय नौसेना की अंडरसी वारफेयर कैपेबिलिटी बढ़ेगी, बल्कि देश की डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग को भी बूस्ट मिलेगा. ये डील भारत को विदेशी सप्लायर्स पर डिपेंडेंसी कम करने और स्वदेशी टेक्नोलॉजी को प्रमोट करने में मदद करेगी.

कंपनी की ओर से आए ये बयान

अडानी एंटरप्राइजेज के वाइस चेयरमैन जीत अडानी ने कहा कि आज का समुद्री माहौल बहुत अनिश्चित है. ऐसे में भारत की वॉरफेयर कैपेबिलिटी को मजबूत करना न सिर्फ स्ट्रैटेजिक जरूरत है, बल्कि देश की नेशनल इंटरेस्ट्स की सिक्योरिटी के लिए भी जरूरी है. वहीं, स्पार्टन डिलीऑन स्प्रिंग्स एलएलसी के प्रेसिडेंट और CEO डोनेली बोहन ने खुशी जताते हुए कहा कि अडानी डिफेंस के साथ मिलकर भारतीय नौसेना की जरूरतों के लिए टेलर-मेड ASW सॉल्यूशंस देना हमारे लिए गर्व की बात है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

9 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

2 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

7 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

3 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

7 hours ago