होम / बिजनेस / अडाणी समूह की एक और माइलस्टोन डील, इतने अरब डॉलर में हुआ समझौता

अडाणी समूह की एक और माइलस्टोन डील, इतने अरब डॉलर में हुआ समझौता

अडाणी परिवार ने कहा कि उसने अपने विशेष उद्देश्यीय इकाई एंडेवर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लि. के जरिए स्विस कंपनी होल्सिम के साथ सौदा करने के साथ अधिग्रहण पूरा कर लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: अडाणी समूह ने अंबुजा सीमेंट्स और एसीसी लि. के अधिग्रहण को पूरा कर लिया है. इसके साथ ही अडाणी समूह देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बन गया है. ये दोनों कंपनियां मिलाकर सालाना 7 करोड़ टन सीमेंट बनाती हैं. यह डील लगभग 6.4 अरब डॉलर में हुई है. 

अडाणी परिवार ने जारी किया बयान
अडाणी परिवार ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि उसने अपने विशेष उद्देश्यीय इकाई एंडेवर ट्रेड एंड इन्वेस्टमेंट लि. के जरिए स्विस कंपनी होल्सिम के साथ सौदा और खुली पेशकश प्रक्रिया पूरी करने के साथ अधिग्रहण पूरा कर लिया है.

इन दोनों सीमेंट कंपनियों में होल्सिम का अब कोई अधिकार नहीं
इस अधिग्रहण के पूरा होने के बाद होल्सिम के सीईओ जेन जेनिश ने कहा कि इस डील के कारण कंपनी को वैश्विक स्तर पर उभरने में मदद मिलेगी. आपको बता दें कि अंबुजा सीमेंट में होल्सिम की 63.11 फीसदी हिस्सेदारी थी, जबकि एसीसी में 50.05 फीसदी स्टेक थी. इसके अलावा 4.48 फीसदी की प्रत्यक्ष हिस्सेदारी भी शामिल थी. डील पूरी होने के बाद अब, ये सभी हिस्सेदारी अडाणी समूह के पास है.

385 रुपये शेयर के भाव पर अंबुजा सीमेंट में हिस्सेदारी खरीदी
अडानी ग्रुप ने 385 रुपये शेयर के भाव पर अंबुजा सीमेंट में हिस्सेदारी खरीदी, जबकि एसीसी में 2,300 रुपये के शेयर मूल्य पर हिस्सेदारी खरीदी. आपको बता दें कि इस डील के लिए अडानी समूह ने 31 हजार करोड़ रुपये का ओपन ऑफर दिया था, जो पिछले शुक्रवार को बंद हो गया था. 

दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति
इसके अलावा, अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी ने अपने नाम एक और उपलब्धि हासिल कर ली है. 155.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एशिया के सबसे अमीर शख्स, थोड़े समय के लिए दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन गए. इस लिस्ट में उनसे आगे केवल एलन मस्क हैं. उस दौरान अडानी ने बर्नार्ड अरनॉल्ट एंड फैमिली और अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस को भी रियल टाइम इंडेक्स में पीछे छोड़ दिया था.

अडानी समूह का कारोबार
60 वर्षीय अडानी ने पिछले कुछ वर्षों में अपने पोर्ट-टू-पावर ट्रांसमिशन साम्राज्य का विस्तार करते हुए डेटा सेंटर से लेकर सीमेंट, मीडिया और अन्य तक के विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश किया है. अडानी समूह भारत के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बंदरगाह और हवाई अड्डे के संचालक, शहरों में गैस वितरक और कोयला खानों का मालिक है. इसकी खाद्य और रसोई की आवश्यक शाखा - अडानी विल्मर भी अपने साम्राज्य के खाद्य संचालन को बढ़ावा देने के लिए स्थानीय और विदेशी अधिग्रहण लक्ष्यों की तलाश कर रही है. 

VIDEO : Tata बनाएगा iPhone 14! चौंकिए मत बस ये डील हो जाने दीजिए

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

15 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

17 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

13 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

13 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

13 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

16 hours ago