✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप का ₹24,930 करोड़ का मेगा राइट इश्यू लॉन्च, भारी डिस्काउंट से बढ़ा निवेशकों का उत्साह

अडानी ग्रुप का ₹24,930 करोड़ का मेगा राइट इश्यू लॉन्च, भारी डिस्काउंट से बढ़ा निवेशकों का उत्साह

अडानी एंटरप्राइजेज का यह राइट इश्यू न केवल कंपनी की विस्तार योजनाओं को मजबूती देगा बल्कि निवेशकों को भी डिस्काउंट पर शेयर खरीदने का बड़ा अवसर प्रदान करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

अडानी समूह (Adani Group) की प्रमुख कंपनी Adani Enterprises ने मंगलवार को अपने अब तक के सबसे बड़े राइट इश्यू में से एक को निवेशकों के लिए खोल दिया है. भारी डिस्काउंट पर शेयर जारी करने की घोषणा के बाद बाजार में इस इश्यू को लेकर बड़ा उत्साह देखने को मिल रहा है.

24,930 करोड़ रुपये का मेगा राइट इश्यू शुरू

कंपनी ने राइट इश्यू के तहत प्रति शेयर कीमत 1,800 रुपये तय की है, जो रिकॉर्ड डेट पर शेयर के भाव से करीब 24% कम है. दस्तावेजों के अनुसार यह इश्यू पूरी तरह भरने पर लगभग 24,930.30 करोड़ रुपये जुटाएगा. इस ऑफर में कुल 13.85 करोड़ नए शेयर जारी होंगे. राइट इश्यू 10 दिसंबर को बंद होगा.

प्रमोटर खरीदेंगे अपनी पूरी हिस्सेदारी

Adani Enterprises में लगभग 74% हिस्सेदारी रखने वाले प्रमोटरों ने पुष्टि की है कि वे अपने अधिकार के सभी शेयर खरीदेंगे. कंपनी ने बताया कि राइट इश्यू की मूल्य निर्धारण के आधार पर कंपनी का वैल्यूएशन लगभग दो लाख करोड़ रुपये बैठता है.

एयरपोर्ट बिजनेस का भारी मूल्यांकन

विश्लेषकों के अनुसार, भारत के सबसे बड़े हवाईअड्डा नेटवर्क वाले अडानी के एयरपोर्ट बिजनेस का मूल्यांकन दो लाख करोड़ से 2.5 लाख करोड़ रुपये के बीच है. कुछ अनुमानों में यह आंकड़ा तीन लाख करोड़ रुपये तक जाता है. राइट इश्यू से जुटाई गई राशि का उपयोग एयरपोर्ट, डेटा सेंटर, ग्रीन हाइड्रोजन, सड़क निर्माण, पीवीसी-कॉपर स्मेल्टिंग, डिजिटल और मीडिया प्रोजेक्ट्स में किया जाएगा. साथ ही, कुछ राशि कर्ज कम करने में भी इस्तेमाल होगी.

पहली छमाही में ग्रुप का दमदार प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में अडानी समूह ने 67,870 करोड़ रुपये का निवेश किया है, जिससे उसकी कुल परिसंपत्तियां बढ़कर 6.77 लाख करोड़ रुपये पहुंच गई हैं. कंपनी सालाना 1.5 लाख करोड़ रुपये के कैपेक्स लक्ष्य की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 hour ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

4 hours ago

भारत-CARICOM बैठक में व्यापार और जलवायु सहयोग पर चर्चा, UNSC की 2028-29 अवधि के लिए भारत को समर्थन

विदेश मंत्रालय के अनुसार, बैठक में राजनीतिक संबंधों के साथ व्यापार और निवेश, कृषि एवं खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, जलवायु परिवर्तन से निपटने की क्षमता और ऊर्जा सहयोग जैसे मुद्दे प्रमुख रहे.

6 hours ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

6 hours ago

एशियन फुटवेयर्स की नई ब्रांडिंग स्ट्रैटेजी, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के 3 प्लेटफॉर्म्स के नेमिंग राइट्स हासिल किए

न प्लेटफॉर्म्स पर कंपनी के ब्रांड एंबेसडर और पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर भी लगाई गई है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 hour ago

होम लोन तक महिलाओं की पहुंच बढ़ाने की पहल, IIFL होम फाइनेंस और JICA के बीच 15 करोड़ डॉलर की डील

कंपनी के अनुसार, भारत में वर्ष 2030 तक करीब 2.2 करोड़ अतिरिक्त घरों की मांग बढ़ने का अनुमान है. वहीं, मौजूदा समय में देश में आवास ऋण लेने वालों में महिलाओं की हिस्सेदारी करीब 30 फीसदी है.

1 hour ago

टाटा सन्स ने खारिज की नोएल टाटा की आपत्ति, एन. चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध

चंद्रशेखरन की पुनर्नियुक्ति पर टाटा सन्स ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है, लेकिन इससे टाटा सन्स और टाटा ट्रस्ट्स के बीच विवाद समाप्त नहीं हुआ है.

6 hours ago

दवाओं और जांचों के नाम हिंदी में लिखें डॉक्टर, ब्रजेश पाठक ने की अपील

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, चिकित्सा व्यवस्था में हिंदी और भारतीय भाषाओं के इस्तेमाल से मरीजों को इलाज समझने में मिल सकती है आसानी

2 hours ago