✕

होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप की कंपनी को मिला 1,807 करोड़ की तालेगांव ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट, जानें पूरी डिटेल

अडानी ग्रुप की कंपनी को मिला 1,807 करोड़ की तालेगांव ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट, जानें पूरी डिटेल

RECPDCL द्वारा अडानी एनर्जी को तालेगांव पावर ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट सौंपना भारत के ट्रांसमिशन सेक्टर में निजी भागीदारी और बुनियादी ढांचे के विकास की दिशा में एक बड़ा कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के ऊर्जा अवसंरचना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण विकास के तहत, आरईसी पावर डेवलपमेंट एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (RECPDCL) ने अडानी ग्रुप (Adani Group) की अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड (AESL) को महाराष्ट्र के तालेगांव स्थित ट्रांसमिशन परियोजना सौंपी है. यह प्रोजेक्ट इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) के तहत विकसित किया जाएगा. टैरिफ आधारित प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया (TBCB) के माध्यम से प्राप्त इस प्रोजेक्ट को अडानी समूह BOOT मॉडल पर विकसित करेगा, जो देश की ऊर्जा आपूर्ति को और अधिक सक्षम व सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. बता दें, यह ट्रांसफर विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत महारत्न CPSE, REC लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी के रूप में किया गया.

प्रोजेक्ट की लागत और कार्यान्वयन अवधि

इस इंटर-स्टेट ट्रांसमिशन सिस्टम (ISTS) प्रोजेक्ट की अनुमानित लागत लगभग 1,807.46 करोड़ रुपये है. प्रोजेक्ट की कार्यान्वयन अवधि 1 जनवरी 2028 तक निर्धारित की गई है. अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड को यह प्रोजेक्ट टैरिफ-आधारित प्रतिस्पर्धी बोली (TBCB) प्रक्रिया के माध्यम से प्राप्त हुई, जो RECPDCL द्वारा आयोजित की गई थी. कंपनी ‘बिल्ड, ओन, ऑपरेट एंड ट्रांसफर’ (BOOT) मॉडल के तहत इस प्रोजेक्ट को विकसित करेगी.

प्रोजेक्ट में क्या-क्या होगा शामिल?

इस योजना के तहत महाराष्ट्र के कलंब के दक्षिण में 765/400 केवी (2x1500 MVA) का सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा. इसके अलावा, 765 केवी पुणे-III से बोईसर-II तक लगभग 89.18 किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन का LILO (Line In Line Out) किया जाएगा, जिसमें अन्य संबंधित निर्माण कार्य भी शामिल हैं.

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ ट्रांसफर

RECPDCL के CEO टी.एस.सी. बोश ने अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस लिमिटेड के उपाध्यक्ष (बिजनेस डेवलपमेंट) संजय अरविंद जौहरी को SPV सौंपा. इस अवसर पर सेंट्रल ट्रांसमिशन यूटिलिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड सहित तीनों संस्थाओं के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 minutes ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

1 hour ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

1 hour ago

कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार में आएगी तेजी, 2030 तक ₹3.25 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान: रिपोर्ट

रिपोर्ट के अनुसार, भारत का कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बाजार 2030 तक सालाना 8-10 फीसदी की दर से बढ़कर 30-35 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है. रूम एयर कंडीशनर (RAC) इस वृद्धि में अहम भूमिका निभा सकता है.

4 hours ago

बैंक हड़ताल टली, आज सामान्य रहेगा कामकाज; 5 दिन कामकाज पर बनेगी हाईलेवल कमेटी

बैंक कर्मचारियों की तीन दिन की देशव्यापी हड़ताल अब नहीं होगी. UFBU ने रविवार को हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की. यह हड़ताल सोमवार से शुरू होनी थी और बैंकों की छमाही क्लोजिंग के समय प्रस्तावित थी.

5 hours ago

बड़ी खबरें

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

3 minutes ago

बीमा बेचने के तरीके में बड़ा बदलाव! एजेंटों के कमीशन से लेकर मिस-सेलिंग तक IRDAI का नया प्लान

IRDAI ने सार्वजनिक बीमा रजिस्ट्री बनाने का प्रस्ताव भी रखा है. इसके जरिए ग्राहक बीमा उत्पाद, बीमा कंपनी और वितरक से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी एक जगह देख सकेंगे.

2 hours ago

MRUCI ने काकोन सेठी को बनाया CEO, 8 अक्टूबर से संभालेंगी पद

काकोन सेठी को मीडिया, मनोरंजन, खेल, सामग्री और विपणन क्षेत्र में 35 वर्षों से अधिक का नेतृत्व अनुभव है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रमुख एजेंसियों के साथ मीडिया योजना और खरीद के क्षेत्र में की थी.

39 minutes ago