✕

होम / बिजनेस / Adani Group ने बनाई एक और नई कंपनी, सोलर और विंड एनर्जी सेक्टर पर रहेगा फोकस

Adani Group ने बनाई एक और नई कंपनी, सोलर और विंड एनर्जी सेक्टर पर रहेगा फोकस

अडानी समूह लगातार रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अपना प्रभाव बढ़ाने की दिशा में काम कर रहा है ANIOL की स्थापना से कंपनी के हरित ऊर्जा मिशन को और मजबूती मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी समूह (Adani Group) ने अपने कारोबार के विस्तार की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है. अडानी एंटरप्राइजेज ने सोमवार को घोषणा की कि उसकी सहायक कंपनी 'अडानी न्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड (ANIOL)' ने एक नई इकाई 'अडानी न्यू इंडस्ट्रीज वन लिमिटेड (ANIOL)' की स्थापना की है. यह नई कंपनी सोलर और विंड एनर्जी से जुड़ी मैन्युफैक्चरिंग और सर्विसेज पर ध्यान केंद्रित करेगी.

स्टॉक मार्केट पर असर

इस घोषणा के बाद अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में हल्की बढ़त देखी गई. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर 0.25% बढ़कर 2,368 रुपये पर बंद हुए, जबकि बेंचमार्क निफ्टी में 0.05% की गिरावट आई. ब्लूमबर्ग के अनुसार, चार प्रमुख एनालिस्ट्स ने कंपनी के स्टॉक को ‘बाय’ रेटिंग दी है, जिससे निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है.

क्या काम करेगी कंपनी?

अडानी समूह ने एक्सचेंजों को दी गई जानकारी में बताया कि ANIOL की अधिकृत और चुकता शेयर पूंजी 1,00,000 रुपये रखी गई है, जिसे 10,000 इक्विटी शेयरों में विभाजित किया गया है. यह नई इकाई सोलर और विंड एनर्जी प्रोडक्शन में उपयोग किए जाने वाले विभिन्न उपकरणों, कंपोनेंट्स और सामग्रियों की ट्रेडिंग और सप्लाई पर ध्यान देगी. इनमें सोलर पैनल, इनवर्टर, विंड टर्बाइन, ब्लेड और अन्य संबंधित उपकरण शामिल होंगे.  

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अडानी 

ANIOL की स्थापना का मुख्य उद्देश्य रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर में अडानी समूह की स्थिति को मजबूत करना है. हालांकि, यह कंपनी अभी तक व्यावसायिक गतिविधियों की शुरुआत नहीं कर पाई है, लेकिन आने वाले समय में इसके बड़े स्तर पर संचालन की उम्मीद है.

हाल ही में किए गए अन्य निवेश

यह पहली बार नहीं है जब अडानी समूह ने अपनी विस्तार योजना के तहत नई कंपनियों की स्थापना की हो. हाल ही में, 19 मार्च को अडानी एंटरप्राइजेज ने कच्छ कॉपर लिमिटेड और प्रणीता वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में प्रणीता इकोकेबल्स लिमिटेड की स्थापना की थी. इस संयुक्त उद्यम में 50:50 का शेयरधारिता अनुपात रखा गया था.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

7 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

9 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

10 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

7 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

1 hour ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

3 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

3 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

3 hours ago