होम / बिजनेस / अडानी ग्रुप बना देश का नंबर-1 बिजनेस समूह, टाटा को पीछे छोड़ा, जानिए कहां है रिलायंस
अडानी ग्रुप बना देश का नंबर-1 बिजनेस समूह, टाटा को पीछे छोड़ा, जानिए कहां है रिलायंस
ACC, और अंबुजा सीमेंट को छोड़कर, इसकी ज्यादातर कंपनियों में तेजी के चलते अडानी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन में इस साल करीब 10.16 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
मुंबई: गौतम अडानी और उनका अडानी ग्रुप आए दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है. गौतम अडानी दुनिया के दूसरे नंबर के रईस बने तो अडानी ग्रुप देश का सबसे वैल्यूएबल बिजनेस ग्रुप बन गया है. मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से अडानी ग्रुप अब टाटा ग्रुप से भी आगे निकल चुका है.
अडानी ग्रुप का M-Cap 22.25 लाख करोड़
अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट के अधिग्रहण के पूरा होने के बाद चलते अडानी ग्रुप ने ये मुकाम हासिल किया है. अंबुजा सीमेंट और ACC सीमेंट को मिलाकर अडानी ग्रुप का मार्केट कैप शुक्रवार को 22.25 लाख करोड़ रुपये था. जबकि टाटा ग्रुप की सभी कंपनियों का मार्केट कैप 20.81 लाख करोड़ रुपये था. शुक्रवार को, अडानी ग्रुप की 9 लिस्टिंग कंपनियों ने कुल मिलाकर ₹40,000 करोड़ का मार्केट कैप गंवाया है, जबकि टाटा समूह के मार्केट कैप में लगभग ₹60,000 करोड़ की गिरावट आई. मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज 17.07 लाख करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ तीसरे नंबर पर है.
1 साल में 10.16 लाख करोड़ जोड़े
ACC, और अंबुजा सीमेंट को छोड़कर, इसकी ज्यादातर कंपनियों में तेजी के चलते अडानी ग्रुप के मार्केट कैपिटलाइजेशन में इस साल करीब 10.16 लाख करोड़ की बढ़ोतरी हुई है. जबकि इस दौरान टाटा समूह को मार्केट कैप में 2.57 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है क्योंकि इसकी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में 17% से ज्यादा की गिरावट देखने को मिली है. शुक्रवार को स्विस कंपनी Holcim ने कहा कि समूह ने भारत में अपने कारोबार की बिक्री अडानी ग्रुप को 6.4 अरब डॉलर में पूरी कर दी है.
गौतम अडानी नंबर 2 रईस! फिर फिसले
अडानी ग्रुप के अध्यक्ष गौतम अडानी अब दुनिया की रईसों की फेहरिस्त में दूसरे नंबर पर आ चुके हैं. Forbes की रीयल टाइम अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक गौतम अडानी अमेजन के जेफ बेजोस को पीछे छोड़ते हुए दूसरे नंबर पर काबिज हो गए, लेकिन, अडानी ग्रुप के शेयरों में बिकवाली के बाद शुक्रवार को LVMH के संस्थापक बर्नार्ड अरनॉल्ट और परिवार ने इस लिस्ट में दूसरी पोजीशन हासिल कर ली. फोर्ब्स की रीयल-टाइम अरबपतियों की सूची के मुताबिक शुक्रवार को प्रिंट होने के समय, टेस्ला के एलन मस्क $269.1 बिलियन की कुल संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति थे. फ्रांस के अरनॉल्ट के पास 153.9 बिलियन डॉलर की संपत्ति थी जबकि गौतम अडानी 152.2 बिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर थे.
VIDEO: क्या दुनिया में आने वाली है मंदी? Fitch की रिपोर्ट
टैग्स