✕

होम / बिजनेस / अडानी एंटरप्राइजेज ₹25,000 करोड़ का राइट्स इश्यू लाएगी, शेयरों में जोरदार उछाल

अडानी एंटरप्राइजेज ₹25,000 करोड़ का राइट्स इश्यू लाएगी, शेयरों में जोरदार उछाल

अडानी एंटरप्राइजेज का राइट्स इश्यू कंपनी के विस्तार और पूंजी संरचना को और मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. इस कदम से न केवल फंडिंग जरूरतें पूरी होंगी बल्कि निवेशकों के लिए भी नए अवसर खुल सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

अडानी ग्रुप की प्रमुख कंपनी Adani Enterprises Limited (AEL) ने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया है. कंपनी ने ₹25,000 करोड़ रुपये के राइट्स इश्यू की मंजूरी दी है, जिसके बाद इसके शेयरों में बुधवार को 6% तक की तेजी देखी गई. बीएसई पर स्टॉक दिन के दौरान ₹2,516 के स्तर तक पहुंच गया.

राइट्स इश्यू से जुटाए जाएंगे 24,930 करोड़ रुपये

कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि वह ₹24,930.30 करोड़ की कुल राशि जुटाने के लिए 13.85 करोड़ से अधिक इक्विटी शेयर जारी करेगी. ये आंशिक रूप से पेड-अप इक्विटी शेयर होंगे, जिनकी फेस वैल्यू ₹1 रखी गई है. राइट्स इश्यू का प्राइस ₹1800 प्रति शेयर तय किया गया है, जबकि रिकॉर्ड डेट 17 नवंबर 2025 रखी गई है. वर्तमान में कंपनी का मार्केट कैप करीब ₹3 लाख करोड़ के आसपास है. पिछले एक साल में शेयर करीब 12% नीचे आया है, लेकिन बीते तीन महीनों में इसमें 9% की रिकवरी हुई है.

सितंबर तिमाही में 84% बढ़ा मुनाफा

अडानी एंटरप्राइजेज ने जुलाई-सितंबर 2025 तिमाही में शानदार नतीजे पेश किए हैं. कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 84% बढ़कर ₹3,199 करोड़ पहुंच गया, जबकि पिछले साल यही आंकड़ा ₹1,742 करोड़ था.

कंपनी को यह बढ़त Adani Wilmar Ltd (अब AWL Agri Business Ltd) में अपनी 13.51% हिस्सेदारी की बिक्री से मिली, जिससे ₹3,583 करोड़ रुपये का एकमुश्त लाभ हुआ. हालांकि, इस एकमुश्त आय को छोड़कर कंपनी का एडजस्टेड मुनाफा ₹814.35 करोड़ रहा, जो 66% की गिरावट दर्शाता है.

प्रमोटर्स के पास 74% हिस्सेदारी

सितंबर 2025 तिमाही के आखिर में प्रमोटर्स की हिस्सेदारी 73.97% रही. कंपनी का शेयर बीएसई पर पिछले 52 हफ्तों में ₹2,932.40 का उच्च स्तर (12 नवंबर 2024) और ₹2,026.90 का निचला स्तर (3 मार्च 2025) छू चुका है. ब्रोकरेज फर्म जेफरीज (Jefferies) ने इस शेयर पर ‘बाय’ रेटिंग बनाए रखते हुए ₹3,000 प्रति शेयर का टारगेट प्राइस दिया है. मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि राइट्स इश्यू से कंपनी की कैपिटल स्ट्रेंथ और लिक्विडिटी पोजीशन मजबूत होगी. वहीं, मुनाफे में हालिया उछाल से निवेशकों का भरोसा भी बढ़ा है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

7 minutes ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

3 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

3 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

5 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

8 hours ago

बड़ी खबरें