✕

होम / बिजनेस / Adani ने तोड़ा चीन की दिग्गज कंपनी के साथ समझौता, एयरपोर्ट लाउंज सेवा पर पड़ा असर

Adani ने तोड़ा चीन की दिग्गज कंपनी के साथ समझौता, एयरपोर्ट लाउंज सेवा पर पड़ा असर

Adani Group के इस फैसले के पीछे राष्ट्रीय सुरक्षा, रणनीतिक प्राथमिकताएं और राजनीतिक दबाव जैसे कारणों को अधिक महत्व दिया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

हाल ही में अडानी समूह की कंपनी अडानी डिजिटल लैब्स (ADL) ने चीनी कंपनी ड्रैगनपास के साथ एयरपोर्ट्स पर बेहतर लाउंज अनुभव के लिए एक रणनीतिक साझेदारी की थी. लेकिन इस घोषणा के कुछ ही दिन बाद, अडानी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड (AAHL) ने इस साझेदारी को तत्काल प्रभाव से समाप्त करने का फैसला लिया है. आइए जानते हैं अडानी ग्रुप ने आखिर ये कदम क्यों उठाया  है?

अब इन एयरपोर्ट्स पर नहीं मिलेगा ड्रैगनपास एक्सेस

AAHL द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि अब ड्रैगनपास के सदस्य अडानी समूह द्वारा प्रबंधित हवाई अड्डों- जैसे कि मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, मंगलुरु, जयपुर, गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम पर लाउंज की सुविधाओं का लाभ नहीं उठा सकेंगे. कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि यह फैसला केवल ड्रैगनपास से जुड़ी सेवाओं पर लागू होगा और अन्य बैंकों, क्रेडिट कार्ड या साझेदारों के माध्यम से मिलने वाली लाउंज सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी.

रणनीतिक साझेदारी पर पुनर्विचार

ड्रैगनपास के साथ करार की घोषणा इसी सप्ताह की शुरुआत में की गई थी, जिससे उम्मीद थी कि यात्रियों को उच्च स्तरीय लाउंज सुविधा मिलेगी. लेकिन इतने कम समय में इस समझौते का समाप्त होना कई सवाल खड़े करता है और यह इशारा करता है कि एयरपोर्ट संचालन में अब रणनीतिक और सुरक्षा कारणों को प्राथमिकता दी जा रही है.

दिल्ली एयरपोर्ट ने भी तुर्की कंपनी से तोड़ा अनुबंध

इससे इतर दिल्ली एयरपोर्ट ने भी एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एविएशन के साथ अपना अनुबंध समाप्त कर दिया है. यह कदम नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो (BCAS) द्वारा सुरक्षा मंजूरी रद्द किए जाने के बाद उठाया गया. भारत सरकार ने यह निर्णय तुर्की द्वारा पाकिस्तान के प्रति समर्थन और राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए लिया है.

राजनीतिक दबाव भी पड़ा प्रभावी

मुंबई में शिवसेना के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने सेलेबी एविएशन के खिलाफ आवाज उठाई थी और दस दिन की समयसीमा देते हुए अनुबंध समाप्त करने की मांग की थी. चेतावनी दी गई थी कि कार्रवाई न होने की स्थिति में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा.

ड्रैगनपास और सेलेबी जैसी कंपनियों के साथ साझेदारी समाप्त होने से यह स्पष्ट संकेत मिलता है कि भारत में एयरपोर्ट प्रबंधन में अब केवल व्यावसायिक फायदे नहीं, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा और रणनीतिक हितों को भी पूरी गंभीरता से तवज्जो दी जा रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

10 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

3 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

8 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

8 hours ago