✕

होम / बिजनेस / अडानी ने खरीदी बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी, जानिए अब क्या है आगे की रणनीति?

अडानी ने खरीदी बिड़ला ग्रुप की सीमेंट कंपनी, जानिए अब क्या है आगे की रणनीति?

अडानी ग्रुप भारत के सीमेंट उद्योग में अग्रणी बनने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इस रणनीति के तहत ग्रुप छोटे और मझोले स्तर की कंपनियों का अधिग्रहण कर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अडानी ग्रुप (Adani Group) अपने सीमेंट बिजनेस को देश के अग्रणी उद्योगों में शामिल करने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है. ग्रुप की योजना बाजार में लीडरशिप हासिल करने की है, जिसके लिए वह छोटे और मझोले स्तर की सीमेंट कंपनियों का अधिग्रहण कर अपनी उत्पादन क्षमता को बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में अंबुजा सीमेंट्स ने सीके बिड़ला समूह की कंपनी ओरिएंट सीमेंट लिमिटेड (OCL) में बहुमत हिस्सेदारी हासिल कर ली है.

ओरिएंट सीमेंट में मिला 46.66% का नियंत्रण  
अंबुजा सीमेंट ने OCL में प्रमोटर ग्रुप से 37.79% इक्विटी शेयर खरीदे हैं और इसके साथ ही 8.87% हिस्सेदारी सार्वजनिक शेयरधारकों से भी प्राप्त की है. अब कंपनी की कुल हिस्सेदारी 46.66% हो गई है, जिससे अंबुजा OCL की प्रमोटर बन गई है. यह अधिग्रहण पिछले साल अक्टूबर में घोषित 8,100 करोड़ रुपये के डील का हिस्सा है.

स्वामित्व परिवर्तन के साथ आए बड़े बदलाव  
ओरिएंट सीमेंट में मालिकाना बदलाव के बाद कंपनी में प्रशासनिक स्तर पर बड़े फेरबदल हुए हैं. कंपनी के डायरेक्टर्स चंद्रकांत बिड़ला, अमिता बिड़ला और देश दीपक खेत्रपाल ने इस्तीफा दे दिया है. इनके साथ चार स्वतंत्र निदेशकों ने भी अपना पद छोड़ा। वहीं, CFO प्रकाश चंद जैन को काजल सारदा ने 23 अप्रैल, 2025 से रिप्लेस किया है. नई प्रबंधन टीम में वैभव दीक्षित को कार्यकारी निदेशक और विनोद बहेती को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। साथ ही तीन नए स्वतंत्र निदेशक भी बोर्ड में शामिल किए गए हैं.

क्या है अडानी ग्रुप की रणनीति?  
अडानी ग्रुप की योजना इनऑर्गेनिक ग्रोथ (अधिग्रहण के जरिए विकास) और ब्राउनफील्ड विस्तार के जरिए देश भर में अपनी उत्पादन क्षमता को व्यापक रूप से बढ़ाने की है. OCL की वर्तमान क्लिंकर उत्पादन क्षमता 5.6 MTPA और सीमेंट क्षमता 8.5 MTPA है, जिसे क्रमश: 6.0 और 8.1 MTPA तक बढ़ाने की अनुमति मिल चुकी है. अडानी ग्रुप का लक्ष्य वित्त वर्ष 2028 तक 140 MTPA की अखिल भारतीय क्षमता प्राप्त करना है, जिससे लॉजिस्टिक्स लागत में कमी और बाजार हिस्सेदारी में इजाफा हो सके.

कैसे हुई थी सीमेंट उद्योग में एंट्री?  
अडानी समूह ने सीमेंट क्षेत्र में अपनी एंट्री सितंबर 2022 में होलसिम के अंबुजा सीमेंट और एसीसी लिमिटेड में हिस्सेदारी खरीद कर की थी. इसके बाद समूह ने दिसंबर 2023 में सांघी इंडस्ट्रीज और जून 2024 में पेना सीमेंट का अधिग्रहण किया. इन अधिग्रहणों ने अडानी को देश का दूसरा सबसे बड़ा सीमेंट उत्पादक बना दिया. अडानी के इस आक्रामक विस्तार के बावजूद भारतीय सीमेंट बाजार में शीर्ष स्थान अभी भी आदित्य बिड़ला ग्रुप की अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड के पास है, जिसकी उत्पादन क्षमता 183.06 MTPA है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

39 minutes ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

2 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

3 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

3 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

5 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

3 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.

25 minutes ago