✕

होम / बिजनेस / ACME Solar करेगी ₹17,000 करोड़ का निवेश, 2026 तक क्षमता बढ़ाकर 5 गीगावॉट करने का लक्ष्य

ACME Solar करेगी ₹17,000 करोड़ का निवेश, 2026 तक क्षमता बढ़ाकर 5 गीगावॉट करने का लक्ष्य

ACME सोलर के सीईओ निखिल ढींगरा ने कहा, “हम अपनी नई क्षमताओं को राजस्व और मार्जिन बढ़ाने वाली हाइब्रिड और एफडीआरई प्रोजेक्ट्स पर फोकस करने का इरादा रखते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Acme Solar Holdings ने 2026 तक अपनी अक्षय ऊर्जा (Renewable energy) क्षमता को 5 गीगावॉट तक बढ़ाने के लिए 17,000 करोड़ रुपये निवेश करने की योजना बनाई है. कंपनी के सीईओ निखिल ढींगरा ने बताया कि यह निवेश मुख्य रूप से हाइब्रिड और FDRE (फर्म डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी) परियोजनाओं पर केंद्रित रहेगा. 

दो चरणों में होगा विस्तार

इस विस्तार को दो चरणों में पूरा किया जाएगा, जिसकी शुरुआत अप्रैल 2025 में होगी. कंपनी का बड़ा लक्ष्य 2028 तक अपनी क्षमता को तीन गुना बढ़ाकर 7 गीगावॉट तक पहुंचाना है. फिलहाल, Acme Solar के पास कुल 6,970 मेगावॉट की परियोजनाएं हैं, जिनमें से 2,540 मेगावॉट चालू हैं और 4,430 मेगावॉट निर्माणाधीन हैं. 

न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर में भी प्रवेश का विचार

इसके अलावा, कंपनी न्यूक्लियर एनर्जी (परमाणु ऊर्जा) क्षेत्र में प्रवेश करने पर भी विचार कर रही है. सरकार की निजी क्षेत्र को इसमें शामिल करने की पहल के बाद, Acme Solar संभावित निवेश के विकल्प तलाश रही है. हालांकि, कंपनी का मुख्य फोकस सोलर, विंड (हवा से बनने वाली) और हाइब्रिड अक्षय ऊर्जा समाधानों पर ही रहेगा.

ग्रीन एनर्जी की सप्लाई सुनिश्चित करते हैं FDRE प्रोजेक्ट्स

एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ इंटीग्रेटेड रीन्यूएबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स को एफडीआरई प्रोजेक्ट्स कहा जाता है. ऐसे प्रोजेक्ट्स हर समय ग्रीन एनर्जी की सप्लाई सुनिश्चित करते हैं और परिवर्तनशील नवीकरणीय ऊर्जा उत्पादन से संबंधित चुनौतियों का समाधान करती हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

20 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

23 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

23 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

20 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

14 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

16 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

16 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

17 hours ago