होम / बिजनेस / लौट आए एविएशन सेक्टर के 'अच्छे दिन', उड़ान भरने वालों की बढ़ रही संख्या 

लौट आए एविएशन सेक्टर के 'अच्छे दिन', उड़ान भरने वालों की बढ़ रही संख्या 

एक रिपोर्ट में बताया गया है कि घरेलू हवाई यात्रा करने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है. अगस्त का आंकड़ा कोरोना काल से पहले से भी बेहतर रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

कोरोना महामारी के दौर में एविएशन सेक्टर पर सबसे ज्यादा मार पड़ी थी. पूरी दुनिया लॉकडाउन थी, फ्लाइट ऑपरेशन ठप थे. ऐसे में एयरलाइन्स के सामने गंभीर संकट खड़ा हो गया था. लेकिन अब हालात तेजी से बदल रहे हैं. हवाई यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) की एक रिपोर्ट बताती है कि अगस्त में घरेलू उड़ान भरने वालों की संख्या में 23% इजाफा हुआ है. अगस्त में 1.24 करोड़ यात्रियों ने डोमेस्टिक फ्लाइट से सफर किया, जो कोरोना से पहले की संख्या से भी ज्यादा है.

आगे भी होगा इजाफा
कोरोना महामारी के दस्तक देने से पहले अगस्त 2019 में घरेलू हवाई यात्रा करने वालों की संख्या 1.18 करोड़ थी. इस लिहाज से देखें, तो एविएशन सेक्टर के 'अच्छे दिन' लौट रहे हैं. क्रेडिट रेटिंग एजेंसी आईसीआरए (ICRA) की रिपोर्ट यह भी बताती है कि जुलाई में हवाई सफर करने वालों की संख्या 3.2 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1.21 करोड़ रही थी. रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि आगे भी हवाई यात्रियों की संख्या में इसी तरह इजाफा होता रहेगा. 

फिलहाल स्थिर रहेंगे हालात
रेटिंग एजेंसी का कहना है कि एविएशन इंडस्ट्री अभी स्थिर रहेगी. घरेलू एयर ट्रैफिक में पिछले वित्तवर्ष तेज रिकवरी देखने को मिली थी और उम्मीद है कि इस वित्त वर्ष भी ये ट्रेंड बना रहेगा. ICRA के अनुसार, अगस्त 2022 के मुकाबले इस वर्ष एयरलाइन्स की कैपेसिटी को 10% बढ़ाया गया. हालांकि, प्री-कोविड यानी अगस्त 2019 के मुकाबले ये 1 प्रतिशत कम है. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि मौजूदा समय में एविएशन इंडस्ट्री प्राइसिंज पावर के दौर से गुजर रही है. वहीं, सालाना आधार पर इस वर्ष Aviation Turbine Fuel (ATF)  में भी कमी आने की उम्मीद है.

सामने आईं ये चुनौतियां
रिपोर्ट में इस बात का भी जिक्र है कि भले ही हवाई यात्रियों की संख्या में तेजी आई है, लेकिन घरेलू विमानन क्षेत्र को ATF की ऊंची कीमतों और पूर्व-कोविड स्तरों की तुलना में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपए के मूल्य में कमी जैसी चुनौतियों का भी सामना करना पड़ा है. ये दोनों ही कारक एयरलाइंस की लागत संरचना पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालते हैं. FY2023 में, औसत ATF कीमतें 121,013 रुपए प्रति किलोलीटर पहुंच गई हैं, जो FY2020 में 64,715 रुपए प्रति किलोलीटर थीं. बता दें कि एयरलाइंस के कुल खर्चों में, ईंधन की हिस्सेदारी 30-40% होती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

SBI Funds Management IPO से पहले बड़ी डील, SBI ने 1,655 करोड़ रुपये में बेची 1.42% हिस्सेदारी

SBI ने प्री-IPO प्लेसमेंट के तहत SBI Funds Management के 2.88 करोड़ इक्विटी शेयर 30 निवेशकों को बेचे हैं. इस हिस्सेदारी की बिक्री 574 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुई, जो IPO के प्राइस बैंड का ऊपरी स्तर है.

13 hours ago

ट्रंप की एक टिप्पणी, 1,677 अंकों की गिरावट और RBI के प्रॉप-ट्रेडिंग प्रतिबंधों से पैदा हुआ लिक्विडिटी का संकट

बुधवार को बाजार में आई भारी गिरावट ने केंद्रीय बैंक के बैंक गारंटी नियमों को लेकर उद्योग की बहस को फिर से तेज कर दिया है. लेकिन जहां एक ओर पूरा उद्योग एकजुट नजर आ रहा है, वहीं अंदरखाने ब्रोकरेज कंपनियां इस मुद्दे पर बंटी हुई हैं. साथ ही RBI के कदम के पीछे भी ठोस वजहें हो सकती हैं.

15 hours ago

नवीन कुंडू ने VOYAGE 1 में बहुमत हिस्सेदारी खरीदी, Tourism Futures.AI के साथ होगा एकीकरण

इस अधिग्रहण के साथ VOYAGE 1 का एकीकरण कुंडू के डेस्टिनेशन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म Tourism Futures.AI के साथ किया जाएगा.

16 hours ago

भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत, मंगलुरु में 17.5 लाख टन का रणनीतिक तेल भंडार बनाएगी ONGC

भारत अपनी कुल कच्चे तेल की जरूरत का करीब 85% आयात करता है. ऐसे में मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव, समुद्री व्यापार मार्गों पर खतरे और युद्ध जैसी परिस्थितियों को देखते हुए रणनीतिक तेल भंडार की अहमियत और बढ़ गई है.

16 hours ago

टियर-2 शहर भारत के रियल एस्टेट का भविष्य, लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर बने नए हॉटस्पॉट

CRISIL की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2021 से 2026 के बीच देश के प्रमुख टियर-2 शहरों में आवासीय मांग 14% की सालाना दर से बढ़ी, जबकि लखनऊ, नागपुर और कोयंबटूर जैसे शहरों में यह वृद्धि करीब 20% रही.

17 hours ago

बड़ी खबरें

PhonePe पर अब मिनटों में भरें ITR और GST, लॉन्च हुई नई टैक्स फाइलिंग सर्विस

डिजिटल पेमेंट्स कंपनी PhonePe पर इस फीचर के जरिए नौकरीपेशा लोगों, फ्रीलांसरों और छोटे कारोबारियों को एक ही प्लेटफॉर्म पर ITR और GST से जुड़े काम करने की सुविधा मिलेगी.

14 hours ago