होम / बिजनेस / अक्टूबर तक एक और झटके के लिए रहिए तैयार, रिलायंस को है ये अंदेशा

अक्टूबर तक एक और झटके के लिए रहिए तैयार, रिलायंस को है ये अंदेशा

सरकार हर छह महीने में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर गैस का दाम तय करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: अक्टूबर तक आपको एक और झटका लग सकता है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) की मानें तो देश में प्राकृतिक गैस की कीमतें अक्टूबर में फिर बढ़ने की उम्मीद है. हालांकि, इसके साथ ही कंपनी कीमतों पर लगाई गई अधिकतम सीमा (सीलिंग) को हटाने के पक्ष में भी है.

हर छह महीने में तय होती है कीमत
बता दें कि सरकार हर छह महीने में अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर गैस का दाम तय करती है. कई तिमाहियों तक घाटे में रहने के बाद रिलायंस का गैस खोज कारोबार ऊर्जा की कीमतों में वैश्विक स्तर पर आए उछाल से लाभ में आना शुरू हुआ है.

कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने क्या कहा
कंपनी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय रॉय ने तिमाही नतीजों की घोषणा के बाद एक निवेशक चर्चा में कहा कि केजी-डी6 बेसिन से उत्पादित गैस की मूल्य सीमा 9.92 डॉलर प्रति मिलियन ब्रिटिश थर्मल यूनिट (MMBTU) के मौजूद स्तर से अधिक हो जाएगी.

गैस की कीमत दोगुनी से भी अधिक
एक अप्रैल से पुराने या विनियमित क्षेत्रों से गैस की कीमत दोगुनी से भी अधिक 6.1 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू या प्रति इकाई हो गई है. वहीं गहरे समुद्र में स्थित गैस क्षेत्रों से निकलने वाली गैस के लिए कीमत 9.92 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू रखी गई है.

अक्टूबर के महीने में नई दरें होंगी जारी
इस तरह अक्टूबर के महीने में नई दरों को जारी किया जाना है. ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सरकारी तेल एवं गैस कंपनी ओएनजीसी के पुराने क्षेत्रों से निकली गैस की कीमत लगभग नौ डॉलर प्रति एमएमबीटीयू तक बढ़ जाएगी और मुश्किल क्षेत्रों वाली गैस के लिए मूल्य सीमा दहाई अंक तक पहुंच जाएगी.

1.9 करोड़ घन मीटर गैस का उत्पादन
रिलायंस ने अप्रैल-जून तिमाही में पूर्वी तट पर स्थित केजी-डी6 ब्लॉक में अपने नए क्षेत्रों से प्रतिदिन लगभग 1.9 करोड़ घन मीटर गैस का उत्पादन किया. यह ब्लॉक गहरे समुद्र में स्थित है। लिहाजा यहां से निकलने वाली गैस मुश्किल इलाकों वाली कीमतों पर बिकती है.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर की पहली उड़ान के लिए शुरू हुई बुकिंग


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

19 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

21 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

21 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

21 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

21 hours ago


बड़ी खबरें

पहली तिमाही में 22 राज्यों की कैपेक्स रफ्तार सुस्त, यूपी-बंगाल समेत कई बड़े राज्य पिछड़े: CAG

अप्रैल-जून तिमाही के दौरान 22 राज्यों ने संयुक्त रूप से पूंजीगत व्यय के लिए निर्धारित 10.45 लाख करोड़ रुपये के बजट में से 1.11 लाख करोड़ रुपये खर्च किए.

28 minutes ago

R&D निवेश में भारत की रफ्तार तेज, लेकिन GDP के अनुपात में अब भी चीन और ब्राजील से पीछे

R&D पर GDP के अनुपात में खर्च के मामले में भारत कई प्रमुख ब्रिक्स देशों से पीछे है. चीन ने 2024 में अपने GDP का 2.69 प्रतिशत, ब्राजील ने 2023 में 1.19 प्रतिशत और रूस ने 2024 में लगभग 0.94 प्रतिशत R&D पर खर्च किया.

12 minutes ago

समुद्र से निकलेगी ऊर्जा की नई ताकत, 84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन' योजना को कैबिनेट की मंजूरी

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अपतटीय (ऑफशोर) क्षेत्रों में हाइड्रोकार्बन की खोज और उत्पादन को नई गति दी जाएगी.

49 minutes ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार चौथे सप्ताह बढ़ोतरी, 682.35 अरब डॉलर पर पहुंचा भारत का फॉरेक्स रिजर्व

वैश्विक बाजार में सोने की कीमतों में सुधार का असर आरबीआई के गोल्ड रिजर्व पर भी दिखा. समीक्षा सप्ताह के दौरान सोने के भंडार का मूल्य 1.308 अरब डॉलर बढ़कर 103.058 अरब डॉलर हो गया.

35 minutes ago

ZEE को मिला शेयरधारकों का समर्थन, 3,143 करोड़ रुपये जुटाएगी कंपनी, बढ़ेगी प्रमोटर हिस्सेदारी

कंपनी ने शुक्रवार को बताया कि असाधारण आम बैठक (EGM) में शेयरधारकों ने प्रमोटर समूह की इकाई को वरीयता आधार पर पूर्ण रूप से परिवर्तनीय वारंटजारी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.

42 minutes ago