✕

होम / बिजनेस / बाजार में बनी तेजी की लहर, आज इन टॉप शेयरों से मिल सकता है मुनाफे का मौका

बाजार में बनी तेजी की लहर, आज इन टॉप शेयरों से मिल सकता है मुनाफे का मौका

बुधवार को BSE का सेंसेक्स 368.97 अंक बढ़कर 84,997.13 पर और NSE निफ्टी 117.70 अंक चढ़कर 26,053.90 पर पहुंचा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार मजबूती के साथ बंद हुआ. बॉम्बे शेयर बाजार (BSE) का सेंसेक्स 368.97 अंक बढ़कर 84,997.13 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) निफ्टी 117.70 अंक चढ़कर 26,053.90 पर पहुंचा. बाजार में एनर्जी और मेटल सेक्टर ने बढ़त की अगुवाई की. एनर्जी, मेटल, एफएमसीजी, आईटी और इंफ्रा सेक्टर्स में खरीदारी रही, जबकि ऑटो और डिफेंस इंडेक्स में मामूली गिरावट दर्ज की गई.  वहीं, मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स में क्रमशः 0.64% और 0.43% की बढ़त रही, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ा. तो आइए जानते हैं आज कौन-से शेयर आपको फायदा करा सकते हैं?

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर

कल Adani Ports, NTPC, Power Grid, Tata Steel और Sun Pharma जैसे शेयरों में तेजी रही, जबकि Mahindra & Mahindra, Bajaj Finance और Maruti Suzuki जैसे दिग्गज शेयरों में कमजोरी आई. एशियाई बाजारों के सकारात्मक रुझान और अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर ट्रंप के बयान से सेंटीमेंट मजबूत हुआ. फेड द्वारा ब्याज दरों में संभावित कटौती की उम्मीद ने भी बाजार को सपोर्ट दिया.

जिन शेयरों में दिख रही मजबूती

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार आज Adani Green Energy, Varun Beverages, Blue Dart, Century Textiles और Graphite India जैसे शेयरों में जोरदार तेजी देखनो कतो मिल सकती है. कल 179 से ज्यादा स्टॉक्स ने 52 हफ्तों का नया हाई बनाया है.

इन शेयरों में कमजोरी

Mahindra & Mahindra, Bajaj Finance, Kotak Bank, L&T और HUL जैसे स्टॉक्स में गिरावट दर्ज की गई, जो शॉर्ट-टर्म करेक्शन का संकेत है.

इन शेयरों पर भी रखें नजर

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार भारतीय शेयर बाजार आज बढ़त के साथ खुलने की उम्मीद है. गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स 94 अंक ऊपर 26,184.50 पर था, जो सकारात्मक शुरुआत का संकेत देता है. ग्लोबल मार्केट्स से मिले अच्छे संकेत, कंपनियों के तिमाही नतीजे और नए निवेश बाजार को सपोर्ट दे सकते हैं. कोल इंडिया, एलएंडटी, बीएचईएल, यूनाइटेड ब्रेवरीज, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और डीसीएम श्रीराम जैसी कंपनियों के तिमाही नतीजे निवेशकों की नजर में रहेंगे. वहीं, विप्रो, भारती एयरटेल, ओला इलेक्ट्रिक, डॉ. रेड्डीज, दिलिप बिल्डकॉन, मैनकाइंड फार्मा और जाइडस लाइफसाइंसेज जैसे शेयरों में भी आज हलचल दिख सकती है. विप्रो ने HanesBrands के साथ नया समझौता किया है, एयरटेल ने AMPIN Energy की इकाई में 35% हिस्सेदारी खरीदी है और दिलिप बिल्डकॉन को ₹307 करोड़ का रेलवे ठेका मिला है. आज ITC, Adani Power, NTPC, Cipla, Swiggy और Canara Bank सहित कई कंपनियों के सितंबर तिमाही नतीजे भी जारी होंगे.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

6 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

9 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

9 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

11 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

14 hours ago

बड़ी खबरें