होम / बिजनेस / एक ऐसा शेयर जो कर सकता है आपको मालामाल, खरीदने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट

एक ऐसा शेयर जो कर सकता है आपको मालामाल, खरीदने की सलाह दे रहे एक्सपर्ट

इस कंपनी के शेयर को लेकर मार्केट एक्सपर्ट बुलिश हैं. आप भी इस कंपनी के शेयर पर नजर रख सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को भारतीय शेयर बाजार से अच्छी खबर आई. बीएसई सेंसेक्स 300.44 अंकों की बढ़त के साथ 59,141.23 प्वाइंट पर बंद हुआ, जबकि NSE 91.40 अंकों की बढ़त के साथ 17,622.25 प्वाइंट पर बंद हुआ.

अंबुजा सीमेंट्स रहा टॉप गेनर
अनुमान के अनुसार, सोमवार को अंबुजा सीमेंट्स टॉप गेनर रहा. इसके शेयर्स में 9.33 फीसदी यानी 48.20 रुपये प्रति शेयर की उछाल आई और 564.90 रुपये के भाव पर बंद हुआ. इसके शेयर्स में निवेश करने वालों की तो आज चांदी हुई, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बता रहे हैं, जिसमें आप निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं.

IIFL में निवेश करने की सलाह
IIFL एक फाइनेंस कंपनी है. इस कंपनी के शेयर को लेकर मार्केट एक्सपर्ट बुलिश हैं. आप भी इस कंपनी के शेयर पर नजर रख सकते हैं. मार्केट एक्सपर्ट्स भी निवेशकों को इस कंपनी के शेयर्स खरीदने की सलाह दे रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म वेंचुरा सिक्योरिटीज के अनुसार, IIFL के शेयर्स में तेजी आ सकती है. अगस्त, 2020 से ही इसके शेयर ऊपर की ओर जा रहे हैं.

74 रुपये से 346 रुपये के भाव पर पहुंचा
अक्टूबर, 2020 में IIFL के एक शेयर की कीमत 74 रुपये थी, जो मार्च, 2021 में 346.55 रुपये हो गई. इस दौरान इस स्टॉक ने हमेशा एवरेज से ऊपर का कारोबार किया. अप्रैल, 2022 में इसके शेयर ने 395 रुपये का हाई लेवल भी टच किया. सोमवार (19 सितंबर, 2022) को कारोबार बंद होने पर NSE पर इसके एक शेयर का भाव 364.30 रुपये था.

लंबी अवधि के लिए क्या है टारगेट प्राइस
वेंचुरा सिक्योरिटीज की राय है कि IIFL के शेयर्स लंबी अवधि में 80% तक मुनाफा करा सकते हैं. लंबे समय के लिए इसका टारगेट प्राइस 650 रुपये प्रति शेयर रखते हुए ब्रोकरेज फर्म ने निवेशकों को इसपर भरोसा बनाए रखने की सलाह दी है. 

नोट : शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है. कोई भी निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें. BW Hindi किसी भी लाभ होने का कोई दावा नहीं करता.

VIDEO : राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

13 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

14 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

10 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

10 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

10 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.