✕

होम / बिजनेस / मंगलवार को IPO की बहार: एक ही दिन में 10 कंपनियों के इश्यू खुले, जानें GMP ट्रेंड

मंगलवार को IPO की बहार: एक ही दिन में 10 कंपनियों के इश्यू खुले, जानें GMP ट्रेंड

भारतीय प्राइमरी मार्केट में मंगलवार यानी 23 सितंबर को एक असाधारण स्थिति देखने को मिलेगी, जब मेनबोर्ड और SME प्लेटफॉर्म पर कुल 10 IPOs एक साथ खुलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत के प्राइमरी मार्केट में मंगलवार का दिन बेहद सक्रिय रहने वाला है. मेनबोर्ड और SME प्लेटफॉर्म पर कुल 10 आईपीओ एक साथ खुलेंगे. यह एक दुर्लभ मौका है, जब निवेशकों को एक ही दिन में इतनी ज्यादा लिस्टिंग के विकल्प मिल रहे हैं. ये सभी आईपीओ आज यानी 23 सितंबर से लेकर 25 सितंबर तक के लिए खुले रहेंगे. इनमें 4 मेनबोर्ड और 6 एसएमई आईपीओ शामिल हैं. 

ग्रे मार्केट से मिल रहे शुरुआती संकेत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) पहले से ही कुछ संभावित विजेताओं की ओर इशारा कर रहा है. इससे यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि निवेशकों की दिलचस्पी किन कंपनियों में ज्यादा हो सकती है. 

GMP आधारित संभावित प्रदर्शन:

1. Seshaasai Tech – GMP 26%, ये खबर लिखे जानते तक 0.18 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (मेनबोर्ड आईपीओ)

2. True Colors – GMP 24%, ये खबर लिखे जानते तक  0.17 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (एसएमई)

3. Solarworld Energy Solutions – GMP 19%, ये खबर लिखे जानते तक 0.23 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (मेनबोर्ड आईपीओ)

4. Jaro Education – GMP 12%, ये खबर लिखे जानते तक 0.1 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (मेनबोर्ड आईपीओ)

5. Matrix Solutions – GMP 10%, ये खबर लिखे जानते तक 0.06 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (एसएमई)

6. Aptus Pharma – GMP 10%, ये खबर लिखे जानते तक 0.19 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (एसएमई)

7 Anand Rathi Share & Stock Brokers – GMP 6%, ये खबर लिखे जानते तक 0.11 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (मेनबोर्ड आईपीओ) 

8. Ecoline Exim – GMP 3.5%, ये खबर लिखे जानते तक 0 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (एसएमई)

9. NSB BPO – GMP 0%, ये खबर लिखे जानते तक 0.01 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (एसएमई)

10. BharatRohan Airborne Innovations – GMP 0%, ये खबर लिखे जानते तक 0.05 गुना सब्सक्राइब हो चुका था. (एसएमई)

कुछ कंपनियों को फिलहाल कोई प्रीमियम नहीं मिल रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि वहां निवेशकों की रुचि सीमित हो सकती है. (एसएमई)

दिवाली पर NSE का मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन

नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सोमवार को जानकारी दी कि वह दिवाली के दिन 21 अक्टूबर को विशेष मुहूर्त ट्रेडिंग सेशन आयोजित करेगा. यह ट्रेडिंग सेशन दोपहर 1:45 बजे से 2:45 बजे तक चलेगा. यह सत्र प्रतीकात्मक होता है और आमतौर पर निवेशक इसे शुभ मुहूर्त मानते हुए सीमित ट्रेड करते हैं. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष यह सत्र शाम 6 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया गया था.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

18 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

21 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

22 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

1 day ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 minutes ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

1 hour ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

1 hour ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

5 hours ago