✕

होम / बिजनेस / डिजिटल इंडिया में नई उड़ान, महाराष्ट्र ने एलन मस्क की स्टारलिंक से मिलाया हाथ

डिजिटल इंडिया में नई उड़ान, महाराष्ट्र ने एलन मस्क की स्टारलिंक से मिलाया हाथ

महाराष्ट्र और स्टारलिंक की यह साझेदारी भारत की डिजिटल यात्रा में एक मील का पत्थर साबित होगी. यह न केवल ग्रामीण इलाकों को हाई-स्पीड इंटरनेट से जोड़ेगी, बल्कि तकनीकी समावेशन के नए युग की शुरुआत करेगी, जो डिजिटल इंडिया के विजन को और मजबूती देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारत के डिजिटल बुनियादी ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में महाराष्ट्र ने ऐतिहासिक कदम उठाया है. राज्य सरकार ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक सैटेलाइट कम्युनिकेशंस प्राइवेट लिमिटेड के साथ सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सेवाएं शुरू करने के लिए समझौता किया है. इस पहल से महाराष्ट्र देश का पहला राज्य बन गया है जिसने अमेरिकी कंपनी स्टारलिंक के साथ औपचारिक साझेदारी की है.

महाराष्ट्र-स्टारलिंक साझेदारी से खुलेगा नया डिजिटल अध्याय

बुधवार को महाराष्ट्र सरकार ने स्टारलिंक के साथ लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) पर हस्ताक्षर किए. इस साझेदारी का उद्देश्य गढ़चिरौली, नंदुरबार, वाशिम और धाराशिव जैसे दूरदराज और आकांक्षी जिलों में सरकारी संस्थानों, ग्रामीण समुदायों और सार्वजनिक ढांचे को हाई-स्पीड सैटेलाइट इंटरनेट से जोड़ना है. मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि यह पहल ग्रामीण और वंचित क्षेत्रों के लिए डिजिटल क्रांति लेकर आएगी. उन्होंने कहा कि “महाराष्ट्र सैटेलाइट-सक्षम डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को अपनाने वाला पहला राज्य बन गया है, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया मिशन को मजबूत करेगा.”

डिजिटल महाराष्ट्र मिशन को नई रफ्तार

फडणवीस ने बताया कि स्टारलिंक के साथ यह साझेदारी डिजिटल महाराष्ट्र मिशन को गति देगी और राज्य के ईवी (इलेक्ट्रिक वाहन), तटीय विकास और आपदा प्रबंधन कार्यक्रमों से एकीकृत होगी. उन्होंने कहा, “यह भविष्य के लिए तैयार महाराष्ट्र की दिशा में बड़ा कदम है, जो तकनीकी रूप से सशक्त राज्य की परिकल्पना को साकार करेगा.”

भारत में स्टारलिंक की आधिकारिक एंट्री

दूरसंचार विभाग (DoT) ने जून 2025 में स्टारलिंक को ग्लोबल मोबाइल पर्सनल कम्युनिकेशन बाय सैटेलाइट (GMPCS) लाइसेंस दिया था, जब कंपनी ने सभी सुरक्षा मानकों को पूरा कर लिया था. वनवेब (Eutelsat) और रिलायंस जियो के बाद, स्टारलिंक भारत में सैटेलाइट इंटरनेट सेवा प्रदान करने वाली तीसरी कंपनी बन गई है. यह पहल उन इलाकों के लिए महत्वपूर्ण है जहां पारंपरिक इंटरनेट सेवाएं अब तक नहीं पहुंच पाई हैं.

मस्क और मोदी की मुलाकात का परिणाम

इस ऐतिहासिक साझेदारी की नींव फरवरी में पड़ी थी, जब एलन मस्क ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अमेरिका में मुलाकात की थी. उस दौरान दोनों नेताओं ने स्टारलिंक की भारत में लॉन्च योजनाओं और सुरक्षा मानकों पर चर्चा की थी. अब महाराष्ट्र में यह योजना मूर्त रूप ले चुकी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

3 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

6 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

6 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

9 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

11 hours ago

बड़ी खबरें