✕

होम / बिजनेस / वंदे भारत का नया अध्याय: चार नई ट्रेनों से घटेगा यात्रा समय, बढ़ेगा सफर का आराम

वंदे भारत का नया अध्याय: चार नई ट्रेनों से घटेगा यात्रा समय, बढ़ेगा सफर का आराम

सरकार का लक्ष्य है कि आने वाले वर्षों में हर प्रमुख राज्य को वंदे भारत ट्रेनों से जोड़ा जाए, ताकि यात्रियों को तेज, स्वच्छ और विश्वस्तरीय रेल सेवा का अनुभव मिल सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

भारतीय रेलवे यात्रियों को और बेहतर अनुभव देने की दिशा में लगातार कदम बढ़ा रहा है. इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी 8 नवंबर को अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी से एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. इन ट्रेनों के शुरू होने से देश के विभिन्न हिस्सों के बीच यात्रा न केवल तेज बल्कि अधिक आरामदायक भी हो जाएगी. रेलवे मंत्रालय के अनुसार, ये ट्रेनें बनारस–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली और एर्नाकुलम–बेंगलुरु के बीच चलेंगी.

देशभर में बेहतर कनेक्टिविटी का नया अध्याय

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इन नई ट्रेनों के शुरू होने से कई राज्यों के बीच यात्रा का समय काफी घटेगा, जिससे व्यापार, पर्यटन और रोजगार के अवसरों में वृद्धि होगी. रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि यह कदम भारत की तेज रफ्तार रेलवे नेटवर्क के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा.

धार्मिक नगरों को जोड़ेगी तेज रफ्तार ट्रेन

बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूटधाम, बांदा और महोबा होते हुए खजुराहो तक जाएगी. यह ट्रेन सुबह 8:05 बजे बनारस से रवाना होगी और दोपहर 4:25 बजे खजुराहो पहुंचेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से यात्रियों का लगभग 2 घंटे 40 मिनट का समय बचेगा. यह रूट वाराणसी, प्रयागराज और खजुराहो जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के शहरों को सीधे जोड़ता है, जिससे पर्यटन को बड़ा लाभ मिलेगा.

पंजाब–दिल्ली सफर अब सिर्फ 6 घंटे 40 मिनट में

पंजाब के फिरोजपुर से दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत (ट्रेन नंबर 26462/26461) इस रूट की सबसे तेज ट्रेन होगी. यह सुबह 8:05 बजे फिरोजपुर कैंट से रवाना होकर दोपहर 3:05 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी. रास्ते में फरीदकोट, बठिंडा, पटियाला, अंबाला, कुरुक्षेत्र और पानीपत जैसे शहरों पर इसका ठहराव रहेगा. यह ट्रेन पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी के बीच यात्रा को पहले से अधिक सुगम और समयबद्ध बनाएगी.

उत्तर प्रदेश को देगा नई रेल कनेक्टिविटी

लखनऊ से सहारनपुर तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद और रुड़की से होते हुए गुजरेगी. यह ट्रेन सुबह 8:05 बजे लखनऊ से चलेगी और शाम 4:00 बजे सहारनपुर पहुंचेगी. इस ट्रेन से यात्रा  का समय करीब एक घंटे घटेगा, साथ ही हरिद्वार जैसे पवित्र शहरों तक पहुंच और भी आसान होगी.

दक्षिण भारत के लिए नया तेज रूट

दक्षिण भारत में भी कल से एर्नाकुलम–बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होगी. यह ट्रेन त्रिशूर, पलक्कड, कोयंबटूर, तिरुपुर, इरोड, सेलम और कृष्णराजापुरम से होकर गुजरेगी.
इस ट्रेन से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय 2 घंटे से अधिक कम हो जाएगा, जिससे व्यावसायिक यात्रियों और पर्यटकों दोनों को बड़ी सुविधा मिलेगी.

रेलवे के आधुनिकीकरण की दिशा में बड़ा कदम

रेल मंत्रालय के अनुसार, वंदे भारत एक्सप्रेस का हर नया रूट न केवल यात्रा को तेज और सुरक्षित बना रहा है, बल्कि “मेक इन इंडिया” पहल को भी आगे बढ़ा रहा है. स्वदेशी तकनीक से बनी इन ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं, उन्नत सुरक्षा फीचर और बेहतर यात्री अनुभव सुनिश्चित किया गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के रनिंग बाजार में विस्तार की तैयारी, डेकाथलॉन का 2030 तक ₹1,000 करोड़ कारोबार का लक्ष्य

50 लाख सक्रिय रनर्स तक पहुंचने की रणनीति, इस साल KIPRUN के 35 नए प्रोडक्ट होंगे लॉन्च

2 hours ago

मिठाई के डिब्बे से पर्सनलाइज्ड तोहफों तक, बदल रही फेस्टिव गिफ्टिंग की तस्वीर

प्रीमियम चॉकलेट, स्वास्थ्यवर्धक उत्पाद, स्मार्ट उपकरण और अनुभव आधारित उपहारों की बढ़ती मांग; छोटे शहरों तक पहुंचा महंगे और व्यक्तिगत उपहारों का चलन

5 hours ago

MCX को-लोकेशन: SEBI बना युधिष्ठिर

नियामक का कहना है कि उसने MCX को अपने ट्रेडिंग इंजन को एक अमेरिकी स्वामित्व वाले डेटा सेंटर में ले जाने की "कोई अनुमति नहीं" दी. उसका यह भी कहना है कि उसे इसकी जानकारी दी गई थी. इन दोनों बयानों के बीच वह सब कुछ है जो भारत NSE से सीखने में विफल रहा.

5 hours ago

जब बोर्डरूम बन जाए ब्रांडरूम: टाटा ब्रांड की रक्षा कौन करेगा?

इतने मजबूत तरीके से भरोसे से जुड़े समूह के लिए बड़ा सवाल यह है कि क्या लंबे समय तक बनी रहने वाली अनिश्चितता अंततः व्यापक टाटा समूह को लेकर धारणाओं को प्रभावित कर सकती है, लिखते हैं डॉ. अनुराग बत्रा

7 hours ago

REIT-InvIT में बढ़ेगा निवेश, 5 साल में दोगुना हो सकता है AUM, ₹20 लाख करोड़ तक पहुंचने का अनुमान

ICRA के मुताबिक, वित्त वर्ष 2030-31 तक InvIT और REIT का संयुक्त AUM करीब ₹20 लाख करोड़ हो सकता है. सड़क, रिन्यूएबल एनर्जी, वेयरहाउसिंग और डेटा सेंटर जैसे सेक्टर इस वृद्धि को रफ्तार दे सकते हैं.

10 hours ago

बड़ी खबरें