✕

होम / बिजनेस / NSE पर FY25 में 84 लाख नए डीमैट अकाउंट हुए एड, Groww और Angel One रहे पहली पसंद

NSE पर FY25 में 84 लाख नए डीमैट अकाउंट हुए एड, Groww और Angel One रहे पहली पसंद

वित्तीय वर्ष 2025 में NSE ने 84 लाख नए डीमेट अकाउंट्स जोड़े, जिससे कुल संख्या 4.92 करोड़ हो गई. छोटे शहरों में ऑनलाइन ट्रेडिंग की लोकप्रियता बढ़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले कुछ सालों में लोगों का शेयर बाजार में किया गया निवेश तेजी से बढ़ा है. इसका कारण लोगों की तरफ से म्यूचुअल फंड और इक्विटी में किया गया निवेश प्रमुख कारण रहा है. इसी का असर है कि देश के कैपिटल मार्केट फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के दौरान खुदरा निवेशकों की जबरदस्त भागीदारी हुई. इस दौरान नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 84 लाख से ज्यादा नए एक्टिव डीमैट अकाउंट जोड़े गए. यह आंकड़ा सालाना आधार पर 20.5 प्रतिशत ज्यादा है. इसके साथ ही एनएसई पर कुल एक्टिव डीमैट अकाउंट बढ़कर 4.92 करोड़ हो गए.

Groww का दबदबा

Groww ने इस क्षेत्र में सबसे अधिक योगदान दिया, 34 लाख नए अकाउंट्स जोड़कर अपनी हिस्सेदारी 40 प्रतिशत तक बढ़ा दी. इसके साथ ही, प्लेटफार्म पर सक्रिय ग्राहकों की संख्या मार्च 2024 में 95 लाख से बढ़कर मार्च 2025 तक 1.29 करोड़ हो गई, जो कि साल दर साल 36 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाता है. NSE के आंकड़ों के अनुसार, Groww का बाजार हिस्सा भी 23.28 प्रतिशत से बढ़कर 26.26 प्रतिशत हो गया है.

Angel One का योगदान

Angel One ने FY25 में 14.6 लाख नए डीमेट अकाउंट्स जोड़े, जो NSE की कुल वृद्धि का 17.38 प्रतिशत था. इसके साथ, प्लेटफार्म का सक्रिय उपयोगकर्ता आधार 75.7 लाख तक पहुंच गया, जिससे इसका बाजार हिस्सा 15.38 प्रतिशत हो गया.

Zerodha और पारंपरिक ब्रोकरेज की हिस्सेदारी

Zerodha, जो डिजिटल ब्रोकरेज के क्षेत्र में एक अग्रणी नाम है, ने 5.8 लाख नए अकाउंट्स जोड़े, जिससे उसकी हिस्सेदारी लगभग 7 प्रतिशत रही. वहीं पारंपरिक ब्रोकरेज जैसे HDFC Securities और ICICI Securities ने भी इस साल अपने ग्राहक आधार में वृद्धि की. HDFC Securities ने 36.78 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की, जबकि ICICI Securities ने 3.65 प्रतिशत की वृद्धि पाई.

टियर-2 और टियर-3 शहरों में बढ़ती लोकप्रियता

विशेषज्ञों के अनुसार, डिजिटल ब्रोकरेज प्लेटफार्मों की बढ़ती हिस्सेदारी यह दर्शाती है कि भारत के छोटे शहरों और कस्बों में खुदरा निवेशकों के बीच ऑनलाइन ट्रेडिंग का आकर्षण बढ़ा है. खासकर टियर-2, टियर-3 और टियर-4 शहरों में इस दिशा में तेजी से बदलाव हो रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

2 hours ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

5 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

6 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

5 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.