✕

होम / बिजनेस / यूपी में लगेगा सेमीकंडक्टर का 6वां प्लांट, 3706 करोड़ का होगा निवेश, 2000 को मिलेगा रोजगार

यूपी में लगेगा सेमीकंडक्टर का 6वां प्लांट, 3706 करोड़ का होगा निवेश, 2000 को मिलेगा रोजगार

केंद्रीय कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि यूपी के जेवर में देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट लगाई जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मोदी कैबिनेट ने देश की छठी सेमीकंडक्टर यूनिट को मंजूरी दे दी है, जिससे तकनीकी क्षेत्र में भारत की आत्मनिर्भरता को मजबूती मिलेगी और चीन को कड़ा जवाब मिलेगा. यह यून‍िट यूपी के जेवर में लगेगी. इस परियोजना पर 3706 करोड़ रुपये की लागत आएगी और इससे करीब 2000 लोगों को रोजगार मिलेगा. यह यूनिट HCL और ताइवानी कंपनी Foxconn के संयुक्त उपक्रम के रूप में स्थापित की जाएगी. 

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

केंद्रीय मंत्री अश्व‍िनी वैष्‍णव ने इस फैसले की जानकारी देते हुए बताया कि यह कदम भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति श्रृंखला में बड़ी भूमिका दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण है. अश्विनी वैष्णव ने बताया क‍ि भारत सेमीकंडक्टर मिशन के तहत यह यूनिट लगाई जाएगी. पांच सेमीकंडक्टर यूनिट का निर्माण अंत‍िम चरणों में है. यह छठां प्‍लांट होगा, जिसमें मोबाइल फोन, लैपटॉप, ऑटोमोबाइल, पीसी और अन्य डिस्प्ले वाले उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप बनाया जाएगा. 

2,000 लोगों को मिलेगा सीधे रोजगार 

मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रस्तावित एचसीएल-फॉक्सकॉन सेमीकंडक्टर संयंत्र मोबाइल फोन, लैपटॉप, वाहन और अन्य उपकरणों के लिए डिस्प्ले ड्राइवर चिप बनाएगा. आधिकारिक बयान में कहा गया है कि प्रस्तावित करखाना प्रति माह 20,000 वेफर्स तैयार करेगा. इससे लगभग 2,000 नौकरियां सृजित होंगी. क‍ि इस यूनिट में 360 लाख चिप बनाई जाएंगी. यहां से पूरे देश और दुन‍िया में इनका एक्‍सपोर्ट क‍िया जाएगा. इस नये सेमीकंडक्टर कारखाने में 3,700 का निवेश होने का अनुमान है.

दुन‍िया भर की कंपन‍ियां आ रहीं

भारत सेमीकंडक्टर मिशन की शुरुआत 2022 में हुई थी. अब तक 6 प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी जा चुकी है. निर्माण तेज गति से चल रहा है. 270 शैक्षणिक संस्थानों और 70 स्टार्टअप्स में छात्र सेमीकंडक्टर तकनीक सीख रहे हैं. सेमीकंडक्टर क्षेत्र से जुड़ी कंपनियां जैसे केमिकल, गैस और उपकरण निर्माता भारत में अपने प्लांट स्थापित कर रही हैं. अप्‍लायड मैटेर‍ियल और लैम रिसर्च अब भारत में मौजूद हैं. Merck, Linde, Air Liquide, Inox और कई अन्य गैस और केमिकल सप्लायर्स भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में काम करने के ल‍िए उतर रहे हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

पर्यटन के लिए राष्ट्रीय डिजिटल ढांचा शुरू, 2028 तक 23 हजार अनुभव और होमस्टे डिजिटल नेटवर्क से जुड़ेंगे

राष्ट्रीय डिजिटल पर्यटन ढांचा पर्यटन मंत्रालय और ONDC मिलकर विकसित कर रहे हैं. इसके जरिए अलग-अलग जगहों पर बिखरी पर्यटन सेवाओं को साझा डिजिटल बुनियादी ढांचे से जोड़ा जाएगा.

11 hours ago

तेलंगाना-आंध्र प्रदेश में बढ़ा MF निवेश, AUM 2.95 लाख करोड़ रुपये पहुंचा; 25% निवेशक महिलाएं

देश के कुल म्युचुअल फंड एसेट्स में तेलंगाना की हिस्सेदारी करीब 2.5 फीसदी रही. राज्य में कुल फोलियो की संख्या 82.24 लाख रही, जो देशभर के कुल म्युचुअल फंड फोलियो का करीब 2.9 फीसदी है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा संस के पुनर्गठन की तैयारी, NBFC और CIC ढांचे से बाहर निकलने की योजना

टाटा ट्रस्ट्स ने टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम्स सॉल्यूशंस और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर्स का टाटा संस में विलय करने का प्रस्ताव रखा है. पुनर्गठन के बाद टाटा संस को गैर-सूचीबद्ध निजी कंपनी के रूप में बनाए रखने का रास्ता साफ हो सकता है.

4 hours ago

टैक्सपेयर्स को बड़ी राहत, CBDT ने बढ़ाई ITR और टैक्स ऑडिट की डेडलाइन

CBDT के फैसले के बाद असेसमेंट ईयर 2026-27 के लिए टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2026 से बढ़ाकर 21 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.

6 hours ago

UPI चार्ज पर सुप्रीम कोर्ट की तत्काल रोक से इनकार, केंद्र-NPCI से 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले का मतलब है कि फिलहाल 15 अक्टूबर से लागू होने वाली प्रस्तावित चार्ज व्यवस्था पर कोई अंतरिम रोक नहीं है. इस मामले में अदालत ने 2,000 रुपये से अधिक के चुनिंदा व्यापारी यूपीआई भुगतानों पर लगाए जाने वाले शुल्क की वैधता को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई की.

9 hours ago

डिफेंस सेक्टर की Tonbo Imaging के IPO को सेबी की मंजूरी, OFS के जरिए बिकेंगे 1.81 करोड़ शेयर

कंपनी के IPO में 18,085,246 इक्विटी शेयर तक की बिक्री की जाएगी. प्रत्येक शेयर का फेस वैल्यू 2 रुपये है. OFS के तहत प्रमोटर शेयर बेचने वाले शेयरधारक, प्रमोटर ग्रुप का एक शेयरधारक और निवेशक शेयरधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

5 hours ago

नॉर्थ स्टार रिन्यूएबल एनर्जी ने शिवानंद निम्बार्गी को एमडी और सीईओ नियुक्त किया

शिवानंद निम्बार्गी को ऊर्जा, परिवहन और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. वह इससे पहले अयाना रिन्यूएबल पावर के प्रबंध निदेशक और सीईओ रह चुके हैं.

9 hours ago