होम / बिजनेस / भारत के इन 8 शहरों में 57 'घोस्ट मॉल', क्या आप गए हैं इनमें कभी?

भारत के इन 8 शहरों में 57 'घोस्ट मॉल', क्या आप गए हैं इनमें कभी?

रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 57 'घोस्ट मॉल' में करीब 8.4 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस लीज पर देने लायक है. इनमें सबसे अधिक स्पेस दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा के मॉल्स में हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: भारत के 8 बड़े शहरों अहमदाबाद, बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पुणे और दिल्ली-NCR में 271 मॉल ऑपरेशनल हैं, जिनमें 57 (21 प्रतिशत) मॉल 'घोस्ट मॉल' हैं. ऐसा इंटरनेशनल प्रोपर्टी कंसल्टेंट नाइट फ्रैंक ने एक रिपोर्ट में कहा है.

किसे कहते हैं 'घोस्ट मॉल'
आइए, सबसे पहले ये जानते हैं कि ये 'घोस्ट मॉल' होता क्या है? यदि किसी मॉल में 40 प्रतिशत से ज्यादा कमर्शियल स्पेस खाली है तो उसे 'घोस्ट मॉल' कहा जाता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि इन 57 'घोस्ट मॉल' में करीब 8.4 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस लीज पर देने लायक है. इनमें सबसे अधिक स्पेस दिल्ली, गुड़गांव और नोएडा के मॉल्स में हैं.

भारत मंदी की चपेट में था
रिपोर्ट में कहा गया है कि 2008 के दौरान जब भारत मंदी की चपेट में था, तब कई डेवलपर्स मॉल बनाने में जुटे हुए थे. उन्होंने इसके लिए कोई रियल्टी चेक नहीं किया कि जहां मॉल बन रहे हैं, वहां उसकी जरूरत है भी या नहीं. इसी का नतीजा है कि भारत के 8 शहरों में 57 मॉल 'घोस्ट मॉल' हो चुके हैं.

बेंगलुरु में 1.38 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस 'घोस्ट मॉल' के पास
बेंगलुरु में 1.38 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस 'घोस्ट मॉल' ने घेर रखे हैं. इसके बाद तीसरे नंबर पर है हैदराबाद, जहां 1.14 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस 'घोस्ट मॉल' के पास है. मुंबई इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है. यहां 1.13 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस 'घोस्ट मॉल' में है. अहमदाबाद में 0.37 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस, चेन्नई में 0.33 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस और कोलकाता में 0.32 मिलियन स्क्वायर फीट स्पेस 'घोस्ट मॉल' के पास है.

इसके पीछे कई कारण
इसके पीछे कई कारण हैं. जैसे- रिटेल स्पेस साइज, लेआउट में गड़बड़ी, प्रोजेक्ट में देरी, अंधेरी गलियां, कस्टमर्स की कमी और लो ऑक्यूपेंसी है. रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के प्रमुख 8 शहरों अहमदाबाद, बंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पुणे और दिल्ली-NCR के 271 मॉल्स में 92.9 मिलियन स्क्वायर फीट कमर्शियल स्पेस है. इनमें सबसे अधिक यानी 34 प्रतिशत मॉल्स दिल्ली-NCR में हैं. मुंबई में 18 प्रतिशत और बेंगलुरु में 17 प्रतिशत मॉल्स हैं.

VIDEO : 1.20 लाख वाला iPhone 13 Pro Max सिर्फ 15 हजार में? जानें कहां दिख रहा यह 'ऑफर'

टैग्स
सम्बंधित खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

Nvidia ने लॉन्च किया Open Secure AI Alliance, AI सुरक्षा के लिए टेक कंपनियों का वैश्विक गठबंधन

Hugging Face साइबर हमले के बाद उठाया कदम. Adobe, Dell, CrowdStrike समेत कई कंपनियां हुईं शामिल, AI सुरक्षा के लिए ओपन-सोर्स टूल्स विकसित किए जाएंगे.

17 hours ago

HUL को झटका: कमजोर Q1 नतीजों से शेयर 5% तक टूटा, मुनाफा बाजार अनुमान से कम

Q1FY27 में HUL का शुद्ध मुनाफा 3% घटकर ₹2,673 करोड़ रहा, हालांकि कंपनी का राजस्व 10% बढ़ा; होम केयर कारोबार ने दर्ज की तीन साल की सबसे तेज ग्रोथ

19 hours ago

बड़ी खबरें

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

15 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

15 hours ago

रॉकेट में जल्द लगेंगे ‘मेड इन भारत’ चिप्स, अश्विनी वैष्णव ने दी जानकारी

स्काईरूट के विक्रम-1 मिशन की सफलता के बाद स्वदेशी सेमीकंडक्टर इंटीग्रेशन पर बढ़ा फोकस, भारत के निजी स्पेस सेक्टर को मिलेगी नई रफ्तार

15 hours ago

बजट सेगमेंट में Vivo का नया दांव, AI फीचर्स और 5500mAh बैटरी के साथ लॉन्च हुआ T5e

कंपनी का दावा है कि यह फोन दमदार बैटरी बैकअप, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और स्मार्ट AI टूल्स के साथ बजट सेगमेंट के ग्राहकों को बेहतर अनुभव देगा.

18 hours ago