होम / बिजनेस / महंगाई के चलते गरीबों के घर में ‘शो-पीस’ बना गैस सिलेंडर, गवाही दे रहे आंकड़े

महंगाई के चलते गरीबों के घर में ‘शो-पीस’ बना गैस सिलेंडर, गवाही दे रहे आंकड़े

सरकार ने ग्रामीण और वंचित परिवारों के लिए LPG गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) की शुरुआत की थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोदी सरकार ने गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के तहत LPG गैस सिलेंडर बांटे थे, ताकि महिलाओं को चूल्हे पर खाना पकाने के लिए मजबूर न होने पड़े. शुरुआत में गरीबों के घर में सिलेंडर पर ही खाना बना, लेकिन लगातार बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर के आसमान छूते दाम की वजह से ये सिलेंडर अब शो-पीस बनकर रह गए हैं.   

विपक्ष के सवाल का जवाब
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने सोमवार को संसद में बताया कि पिछले पांच सालों में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के 4.13 करोड़ लाभार्थियों ने एक बार भी LPG गैस सिलेंडर रिफिल नहीं कराया. जबकि, 7.67 करोड़ लाभाथिर्यों ने महज एक ही बार सिलेंडर भरवाया. दरअसल, विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्यमंत्री रामेश्वर तेली ने राज्यसभा में एक सवाल पूछा था जिसके जवाब में उन्होंने यह जानकारी दी.

महज एक बार कराया रिफिल 
मल्लिकार्जुन खड़गे ने केंद्र सरकार से PMUY के ऐसे लाभार्थियों की जानकारी मांगी थी जिन्होंने पिछले 5 सालों में एक बार सिलेंडर रिफिल कराया या नहीं कराया. इस पर मंत्री ने बताया कि 2017-18 के बीच 0.46 करोड़ पीएमयूवाई लाभार्थियों ने सिलेंडर रिफिल नहीं कराया, जबकि 1.19 करोड़ लाभार्थियों ने एक बार सिलेंडर रिफिल कराया. उन्होंने आगे कहा कि 2018-19 के दौरान 1.24 करोड़, 2019-20 के दौरान 1.41 करोड़, 2020-21 के दौरान 0.10 करोड़ और 2021-22 के दौरान 0.92 करोड़ लाभार्थियों ने एक बार भी सिलेंडर नहीं भरवाया. रामेश्वर तेली ने बताया कि 2018-19 के दौरान 2.90 करोड़, 2019-20 के दौरान 1.83 करोड़, 2020-21 के दौरान 0.67 करोड़ और 2021-22 के दौरान 1.08 करोड़ लाभार्थियों ने महज एक बार सिलेंडर रिफिल कराया है.

2016 में हुई थी शुरुआत
बता दें कि मई 2016 में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की ओर से ग्रामीण और वंचित परिवारों के लिए LPG जैसे खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन को उपलब्ध कराने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) की शुरुआत की गई थी. सरकार के मुताबिक, पारंपरिक ईंधन के उपयोग से ग्रामीण महिलाओं के स्वास्थ्य के साथ-साथ पर्यावरण पर भी हानिकारक प्रभाव पड़ता है. निश्चित तौर पर ये बेहद अच्छी योजना है, लेकिन सिलेंडर के आसमान छूते दामों की वजह से अधिकांश गरीब परिवार फिर से पारंपरिक ईंधन के उपयोग पर लौट आए हैं और सिलेंडर उनके घर में शो-पीस बनकर रह गया है.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

23 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

1 day ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

1 day ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

1 day ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

1 day ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.