होम / बिजनेस / सीजफायर की घोषणा के बाद फिर से खुले 32 बंद एयरपोर्ट्स, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया नोटम

सीजफायर की घोषणा के बाद फिर से खुले 32 बंद एयरपोर्ट्स, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी किया नोटम

भारत-पाक के बीच सीजफायर के ऐलान के बाद  सरकार ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के माध्यम से देशभर के 32 बंद एयरपोर्ट्स और 25 एयर रूट्स को फिर से खोलने का निर्णय लिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत और पाकिस्तान के बीच घोषित सीजफायर के बाद सरकार ने देश के सभी 32 अस्थाई रूप से बंद किए गए एयरपोर्ट्स को फिर से खोलने का निर्णय लिया है. एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) ने इस संबंध में NOTAM (नोटिस टू एयरमेन) जारी कर विमान सेवाओं की बहाली की जानकारी दी है.

25 एयर रूट्स भी खोले गए, नागरिक उड़ानें फिर शुरू

सीजफायर की घोषणा के बाद अब स्थिति सामान्य होने लगी है. AAI के अनुसार, अब इन हवाई अड्डों पर नागरिक उड़ानों का संचालन फिर से शुरू हो गया है. इसके साथ ही, 25 हवाई मार्गों को भी दोबारा खोल दिया गया है. यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे संबंधित एयरलाइंस से अपनी उड़ानों की स्थिति की पुष्टि करें.

AAI का बयान: तत्काल प्रभाव से परिचालन शुरू

AAI की ओर से कहा गया, "यात्रियों कृपया ध्यान दें कि सुरक्षा कारणों से 15 मई 2025 को सुबह 5:29 बजे तक 32 एयरपोर्ट्स को बंद करने का निर्णय लिया गया था. लेकिन अब ये सभी एयरपोर्ट्स तत्काल प्रभाव से नागरिक विमान परिचालन के लिए खुल चुके हैं."

ये हैं वो 32 एयरपोर्ट्स जो दोबारा खुले हैं

1. अधमपुर
2. अंबाला
3. अमृतसर
4. अवंतिपुर
5. बठिंडा
6. भुज
7. बीकानेर
8. चंडीगढ़
9. हलवारा
10. हिंडन
11. जैसलमेर
12. जम्मू
13. जामनगर
14. जोधपुर
15. कांडला
16. कांगड़ा (गग्गल)
17. केशोद
18. किशनगढ़
19. कुल्लू-मनाली (भुंतर)
20. लेह
21. लुधियाना
22. मुंद्रा
23. नलिया
24. पठानकोट
25. पटियाला
26. पोरबंदर
27. राजकोट (हीरासर)
28. सरसावा
29. शिमला
30. श्रीनगर
31. थोईस
32. उत्तरलाई

इंडिगो ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

इंडिगो एयरलाइंस (IndiGO) ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल से एक एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी उड़ानों की स्थिति की जानकारी के लिए वेबसाइट और कस्टमर केयर से संपर्क करें.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

3 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

3 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

4 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

4 hours ago

भारत पर जापान का बड़ा दांव, ₹1 लाख करोड़ का निवेश, सेमीकंडक्टर, AI और ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई ताकत

दोनों देशों ने ऊर्जा सुरक्षा, रणनीतिक तेल भंडारण, सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), ग्रीन एनर्जी और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

3 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

1 hour ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

2 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

3 hours ago

प्रो. उमेश वी. वाघमारे बने विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के नए सचिव

केंद्र सरकार ने प्रो. उमेश वी. वाघमारे की विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव पद पर नियुक्ति को मंजूरी दे दी है.

8 hours ago