होम / बिजनेस / इस हफ्ते 2 IPO होंगे लॉन्च, इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग, जानें पूरी डिटेल

इस हफ्ते 2 IPO होंगे लॉन्च, इन कंपनियों की होगी लिस्टिंग, जानें पूरी डिटेल

अगले सप्ताह टीग्रिटी इंफ्राबिल्ड डेवलपर्स लिमिटेड आईपीओ और एक्रीशन फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड आईपीओ सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेंगे. चेक करें प्राइस बैंड और अन्य डिटेल्स.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले हफ्ते भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच शेयर बाजार में काफी दबाव देखने को मिल रहा था. जिसकी वजह से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिली और निवेशकों को 7 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हो गया. शनिवार शाम सीजफायर का ऐलान हुआ है. ऐसे में उम्मीद लगाई जा रही है कि शेयर बाजार में तेजी देखने को मिल सकती है. जिसकी वजह से निवेशकों को बड़ी राहत की सांस मिलेगी. ऐसे में अगले हफ्ते दो आईपीओ शेयर बाजार में एंट्री भी करने जा रहे हैं. साथ ही दो कंपनियां बाजार में डेब्यू भी करेंगी. 

ये दो आईपीओ होंगे लॉन्च

एक्रिशन फार्मास्युटिकल्स (Accretion Pharmaceuticals IPO): 29.75 करोड़ रुपये का यह इश्यू 14 मई को खुलेगा और 16 मई 2025 को बंद होगा. इसमें 96-101 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बोली लगाई जा सकती है, लॉट साइज 1200 है. IPO बंद होने के बाद अलॉटमेंट 19 मई को फाइनल होगा. शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 21 मई को हो सकती है.

इंटीग्रिटी इंफ्राबिल्ड (Integrity Infrabuild Developers IPO): 12 करोड़ रुपये का यह इश्यू 13 मई को खुलने वाला है. इसमें बोली लगाने के लिए भाव 100 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1200 है. IPO की क्लोजिंग 15 मई को होगी, जिसके बाद अलॉटमेंट 16 मई को फाइनल होगा. शेयर 20 मई 2025 को NSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं.

पहले से खुले IPO

Virtual Galaxy Infotech IPO: यह 9 मई को खुला था और 14 मई को बंद होगा. इसका साइज 93.29 करोड़ रुपये है. अभी तक इसे 69 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन मिला है. IPO के लिए प्राइस बैंड 135-142 रुपये प्रति शेयर और लॉट साइज 1000 है. इश्यू बंद होने के बाद अलॉटमेंट 15 मई को फाइनल हो सकता है और शेयरों की लिस्टिंग NSE SME पर 19 मई को हो सकती है.

लिस्ट होने वाली कंपनियां

नए सप्ताह केवल 2 कंपनियां लिस्ट होने जा रही हैं. ये दोनों SME सेगमेंट की हैं. एक कंपनी Srigee DLM है, जिसका पब्लिक इश्यू 490.93 गुना भरकर बंद हुआ है. दूसरी कंपनी Manoj Jewellers है, जिसका इश्यू 1.14 गुना सब्सक्राइब हुआ. दोनों कंपनियों के शेयर 12 मई को BSE SME पर लिस्ट होंगे.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

5 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

6 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

6 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

5 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

1 hour ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

2 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

4 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

4 hours ago