✕

होम / बिजनेस / महज 19 साल की ये लड़की कैसे बन गई दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति?

महज 19 साल की ये लड़की कैसे बन गई दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति?

लिविया वोइगट कॉलेज स्टूडेंट हैं और फिलहाल एक यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की पढ़ाई कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति कौन है? इस सवाल का जवाब है 19 वर्षीय ब्राजीलियाई छात्रा लिविया वोइगट (Livia Voigt). हाल ही में फोर्ब्स ने 2024-फोर्ब्स बिलेनियर्स लिस्ट (Forbes World Billionaires List 2024) जारी की है. इस लिस्ट में दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति के तौर पर लिविया वोइगट का नाम शामिल है. बता दें कि इस लिस्ट में 25 सबसे युवा अरबपति  हैं और सबकी उम्र 33 या उससे कम है.

कॉलेज स्टूडेंट हैं लिविया 
फोर्ब्स के अनुसार, ब्राजील की रहने वाली Livia फिलहाल पढ़ाई कर रही हैं, वह कॉलेज स्टूडेंट हैं. वह एक यूनिवर्सिटी में साइकोलॉजी की छात्रा हैं. अब सवाल ये उठता है कि आखिर कॉलेज स्टूडेंट दुनिया की सबसे कम उम्र की अरबपति कैसे बन गई? दरअसल, लिविया वोइगट लैटिन अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक मोटर मैन्युफैक्चरिंग कंपनी WEG की सबसे बड़ी शेयरहोल्डरों में से एक हैं. 1961 में स्थापित WEG औद्योगिक मशीनरी बनाती है. कंपनी के प्रोडक्ट्स में इलेक्ट्रिक मोटर, पावर एवं डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मेशन, बड़ी मोटर, DC मोटर, जनरेटर, ड्राइव, प्रोग्रामेबल कंट्रोलर, इलेक्ट्रिक पैनल और इलेक्ट्रिकल कॉम्पोनेन्ट शामिल हैं.

ये भी पढ़ें - Forbes Richest List 2024 में भारतीयों का बोलबाला, जानें किस नंबर पर हैं अंबानी-अडानी?

कंपनी में है 3.1% हिस्सेदारी
लिविया वोइगट कंपनी के बोर्ड का हिस्सा नहीं हैं और न ही कंपनी में किसी पद पर हैं. हालांकि, उनके पास कंपनी की 3.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है. लिविया की बड़ी बहन डोरा वॉयज भी युवा अरबपतियों की लिस्ट में शुमार हैं. लिविया की तरह डोरा की भी WEG में 3.1 प्रतिशत की हिस्सेदारी रखती हैं. उनके पास भी कंपनी में कोई पद नहीं हैं. WEG की स्थापना उनके दादा Werner Ricardo Voigt ने दिवंगत अरबपति एगॉन जोआओ दा सिल्वा और गेराल्डो वर्निंगहॉस के साथ मिलकर की थी.

10 से अधिक देशों में धमक
लिविया की कुल संपत्ति 1.1 बिलियन डॉलर है. WEG के सबसे बड़े शेयरधारकों में शामिल होने के चलते उनके पास इतनी संपत्ति है. इस कंपनी की दस से अधिक देशों में फैक्ट्री हैं. साल 2022 में इसका रिवेन्यु लगभग 6 बिलियन डॉलर था. वहीं, कंपनी में 39,000 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं. इसकी सहायक कंपनियों में WEG Electric Corp. और Weg Tintas Ltd आदि शामिल हैं. फोर्ब्स के मुताबिक, इस समय दुनिया में 2,781 अरबपति हैं. ये संख्या पिछले साल की तुलना में 141 ज्यादा है. सबसे ज्यादा अरबपति अमेरिका में हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के मीडिया और एंटरटेनमेंट सेक्टर की राह आसान करना मंत्रालय का लक्ष्य: सेंथिल राजन

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय नीतिगत बाधाओं को दूर करने, नए बिजनेस मॉडल को बढ़ावा देने और लाइव इवेंट्स व फिल्म निर्माण की प्रक्रियाओं को सरल बनाने पर कर रहा है काम

18 hours ago

विदेशी मुद्रा की कमी से जूझ रहे देशों की मदद के लिए रुपये में व्यापार भुगतान चाहता है भारत: वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने कहा कि रुपये और स्थानीय मुद्राओं में भुगतान की व्यवस्था से जरूरी वस्तुओं का आयात जारी रखने में मिलेगी मदद. आर्थिक मंदी, युद्ध और कर्ज के दबाव के बीच भारत व्यापारिक साझेदारियों को मजबूत करने पर दे रहा जोर.

22 hours ago

भारत-EFTA व्यापार समझौते से 2040 तक मिल सकती हैं 20 लाख नौकरियां: Assocham

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) के बीच व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) से वर्ष 2040 तक देश में 10 लाख से 20 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार पैदा हो सकते हैं. एसोचैम के मुताबिक, समझौते के तहत निवेश, मैन्युफैक्चरिंग, तकनीकी सहयोग और निर्यात को बढ़ावा मिलने से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे.

23 hours ago

मेघना छेत्री ने शुरू किया Amã Foods, GI टैग वाले खाद्य उत्पादों को मिलेगा नया बाजार

कंपनी का कहना है कि वह स्थानीय किसानों से सीधे उत्पाद खरीदकर उनकी भौगोलिक पहचान और गुणवत्ता को बनाए रखते हुए ग्राहकों तक पहुंचाएगी.

1 day ago

सालभर में 80% महंगी हुई हल्दी, ₹24,500 के पार पहुंचे वायदा भाव; आगे भी तेजी के आसार

हल्दी की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी के बीच जिन किसानों ने अपनी उपज का भंडारण कर रखा है, वे आगे और ऊंचे भाव मिलने की उम्मीद में फिलहाल बिक्री से बच रहे हैं. इससे बाजार में उपलब्ध आपूर्ति सीमित रह सकती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.

4 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

2 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

3 hours ago

लेयशा बासमती राइस की ब्रांड एंबेसडर बनीं अभिनेत्री यामी गौतम धर

SSIEL ग्रुप के ब्रांड लेयशा बासमती राइस के टीवी, ओटीटी, सिनेमा, आउटडोर और डिजिटल कैंपेन में नजर आएंगी यामी गौतम धर, प्रोडक्ट लॉन्च और उपभोक्ताओं से जुड़े कार्यक्रमों में भी होंगी शामिल

3 hours ago

TVS ग्रुप में उत्तराधिकार की जंग, कारोबारी परिवारों में पहले भी बंट चुकी हैं कंपनियां

वेणु श्रीनिवासन के परिवार में संपत्ति और उत्तराधिकार को लेकर विवाद ने फिर चर्चा में लाए कारोबारी घरानों के पारिवारिक झगड़े, रैनबैक्सी से लेकर दूसरे बड़े उद्योग समूहों तक ऐसे विवादों ने बदली कंपनियों की कमान और कारोबार की दिशा

4 hours ago