✕

होम / बिजनेस / EPFO से फरवरी में जुड़े 16.1 लाख नए सदस्य, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी में हुआ इजाफा

EPFO से फरवरी में जुड़े 16.1 लाख नए सदस्य, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी में हुआ इजाफा

फरवरी 2025 में EPFO से 16.1 लाख नए सदस्य जुड़े, जो सालाना 3.99% की बढ़त है. इसमें सबसे ज्यादा युवा और पहली बार नौकरी करने वाले शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रिटायरमेंट फंड का प्रबंधन करने वाला प्रमुख संगठन ईपीएफओ (EPFO) देश में संगठित क्षेत्र में रोजगार के लगातार बढ़ते संकेत दे रहा है. फरवरी, 2025 में ईपीएफओ ने कुल 16.10 लाख नए सदस्यों को जोड़ा, जो बीते वर्ष की तुलना में 3.99% अधिक है. श्रम मंत्रालय द्वारा को जारी किए गए पेरोल डेटा के अनुसार, यह बढ़ोतरी देश में आर्थिक गतिविधियों और जागरूकता अभियानों के असर को दर्शाती है. इस महीने में लगभग 7.39 लाख नए सदस्य पहली बार ईपीएफओ से जुड़े हैं. मंत्रालय का कहना है कि इस इजाफे के पीछे रोजगार के बढ़ते अवसर, कर्मचारी हितों के प्रति जागरूकता और ईपीएफओ द्वारा चलाए गए जागरूकता कार्यक्रम प्रमुख कारण हैं.

युवाओं का हिस्सा 57% से ज्यादा

फरवरी में 18 से 25 साल के एज ग्रुप में 4.27 लाख नए सब्सक्राइबर जुड़े. फरवरी में जुड़े कुल नए सब्सक्राइबर्स में इनका हिस्सा 57.71% रहा. मंत्रालय ने कहा कि यह पहले के ट्रेंड जैसा है, जिससे पता चलता है कि वर्कफोर्स में आने वाले अधिकतर लोग युवा हैं और मुख्य रूप से पहली बार जॉब पाने वाले हैं. करीब 13.18 लाख मेंबर ऐसे रहे, जो EPFO से पहले हट गए थे और फरवरी में इसे दोबारा जॉइन किया. सालभर पहले के मुकाबले यह संख्या 11.85% अधिक रही. इन लोगों ने जॉब बदली थी और फिर ऐसी यूनिट्स को जॉइन किया, जो EPFO के दायरे में हैं, इन लोगों ने फाइनल सेटलमेंट नहीं कराया था.

महिलाओं की संख्या बढ़ी

फरवरी 2025 में लगभग 2.08 लाख नई महिला ग्राहक ईपीएफओ में शामिल हुईं. यह पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में सालाना आधार पर 1.26 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है. इसके अलावा, इस महीने के दौरान नेट फीमेल पे-रोल वृद्धि लगभग 3.37 लाख रही, जो फरवरी 2024 की तुलना में सालाना आधार पर 9.23 प्रतिशत की वृद्धि है. बयान के अनुसार, महिला सदस्यों की वृद्धि एक अधिक समावेशी और विविध कार्यबल की ओर व्यापक बदलाव का संकेत है.

कौन राज्य सबसे आगे?

पे-रोल डेटा का राज्यवार विश्लेषण दर्शाता है कि टॉप पांच राज्य और केंद्र शासित प्रदेश नेट पे-रोल वृद्धि का लगभग 59.75 प्रतिशत हिस्सा बनाते हैं, जिन्होंने महीने के दौरान कुल लगभग 9.62 लाख नेट पे-रोल जोड़े. महाराष्ट्र 20.9 प्रतिशत नेट पे-रोल जोड़कर सभी राज्यों में सबसे आगे है. महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों ने व्यक्तिगत रूप से महीने के दौरान कुल नेट पे-रोल का 5 प्रतिशत से अधिक जोड़ा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 hour ago

वाटिका ग्रुप के खिलाफ ED का बड़ा एक्शन, ₹260 करोड़ के प्लॉट मामले में CMD अनिल भल्ला समेत दो गिरफ्तार

ईडी की जांच में 22 ऐसी ग्रुप कंपनियों का भी पता चलने की बात कही गई है, जिनमें कोई कर्मचारी नहीं था और न ही कोई स्वतंत्र कारोबारी गतिविधि दिखाई दी. एजेंसी के अनुसार, इन कंपनियों का इस्तेमाल जमीन से जुड़े लेनदेन, कॉरपोरेट गारंटी और जमीन गिरवी रखने जैसे कामों के लिए किया जाता था.

4 hours ago

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

5 hours ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

4 hours ago

AAAI के नए अध्यक्ष बने डॉ. संदीप गोयल, AI और डेटा टेक्नोलॉजी से जुड़ी चुनौतियों पर रहेगा फोकस

विज्ञापन और मीडिया उद्योग में चार दशक से अधिक का अनुभव रखने वाले डॉ. गोयल के कार्यकाल में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), डेटा टेक्नोलॉजी, एजेंसी रेवेन्यू और उद्योग से जुड़े नियामकीय मुद्दे प्रमुख विषय रहने की उम्मीद है.