✕

होम / बिजनेस / भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में ₹1.4 अरब की फंडिंग, 2025 से अब तक जुटाई गई करीब आधी रकम

भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में ₹1.4 अरब की फंडिंग, 2025 से अब तक जुटाई गई करीब आधी रकम

Tracxn के अनुसार, भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी कुल 3,557 कंपनियां काम कर रही हैं. इनमें 281 कंपनियों को फंडिंग मिली है, जबकि 142 कंपनियों ने इक्विटी कैपिटल जुटाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 month ago

भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में निवेशकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है. Tracxn के आंकड़ों के मुताबिक, देश में 281 फंडेड कंपनियों ने अब तक कुल 1.4 अरब डॉलर की इक्विटी फंडिंग जुटाई है. इसमें से करीब 701 मिलियन डॉलर यानी लगभग आधी रकम 2025 के बाद जुटाई गई है. सेक्टर में बढ़ती फंडिंग ऐसे समय में सामने आई है, जब भारत घरेलू सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.

भारत में 3,557 कंपनियां सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी

Tracxn के अनुसार, भारत में सेमीकंडक्टर सेक्टर से जुड़ी कुल 3,557 कंपनियां काम कर रही हैं. इनमें 281 कंपनियों को फंडिंग मिली है, जबकि 142 कंपनियों ने इक्विटी कैपिटल जुटाया है. साल 2026 में अब तक इस सेक्टर में 228 मिलियन डॉलर की फंडिंग हो चुकी है. इससे संकेत मिलता है कि सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और इससे जुड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियों में पूंजी का प्रवाह बना हुआ है.

Tessolve Semiconductor को सबसे ज्यादा फंडिंग

Tracxn के आंकड़ों के मुताबिक, Tessolve Semiconductor ने अब तक सबसे ज्यादा 213 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है. इसके बाद ILJIN Electronics को 198 मिलियन डॉलर और VVDN को 129 मिलियन डॉलर की फंडिंग मिली है. ये तीनों कंपनियां भारत के सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स टेक्नोलॉजी इकोसिस्टम में सबसे बड़ी घोषित इक्विटी फंडिंग हासिल करने वाली कंपनियों में शामिल हैं.

इलेक्ट्रिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज में सबसे ज्यादा निवेश

2025 के बाद इलेक्ट्रिक मैन्यूफैक्चरिंग सर्विसेज (EMS) सेक्टर में सबसे ज्यादा फंडिंग आई है. इस अवधि में इस बिजनेस मॉडल से जुड़ी कंपनियों ने 313 मिलियन डॉलर जुटाए. इसके बाद इमबेडिड हार्डवेयर का स्थान रहा, जिसमें 51.9 मिलियन डॉलर की फंडिंग हुई. इसके अलावा पावर मैनेजमेंट इंटीग्रेटिड सर्किट्स और फैबलेस सेमीकंडक्टर मैन्यूफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों को भी निवेश मिला है.

2021 से 2025 के बीच फंडिंग में तेज बढ़ोतरी

Tracxn के अनुसार, भारत के सेमीकंडक्टर सेक्टर में फंडिंग 2021 में 49 मिलियन डॉलर से बढ़कर 2025 में 473 मिलियन डॉलर हो गई. इस दौरान पांच साल की कंपाउंड एनुअल ग्रोथ रेट (CAGR) 36 फीसदी से अधिक रही. फंडिंग में यह तेजी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग, हार्डवेयर, चिप डिजाइन और इससे जुड़ी टेक्नोलॉजी में काम कर रही कंपनियों तक पहुंची है.

बेंगलुरु बना सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर हब

बेंगलुरु भारत का सबसे बड़ा सेमीकंडक्टर हब बना हुआ है. Tracxn के मुताबिक, शहर में इस सेक्टर से जुड़ी 626 कंपनियां हैं, जो देश में ट्रैक की गई कुल 3,557 कंपनियों का करीब 18 फीसदी है. कुल इक्विटी फंडिंग में भी बेंगलुरु की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 40.1 फीसदी रही है. इसके बाद नोएडा की हिस्सेदारी 16.4 फीसदी, गुरुग्राम की 10.7 फीसदी, कोच्चि की 8.8 फीसदी और हैदराबाद की 6.2 फीसदी रही.

IPO से ज्यादा अधिग्रहण बने एग्जिट का रास्ता

Tracxn के आंकड़ों के मुताबिक, भारतीय सेमीकंडक्टर कंपनियों के लिए IPO की तुलना में अधिग्रहण ज्यादा सामान्य एग्जिट रूट रहा है. सेक्टर में अब तक 62 अधिग्रहण हुए हैं, जबकि 42 कंपनियां IPO के जरिए शेयर बाजार में पहुंची हैं.

जिन कंपनियों का अधिग्रहण हुआ, उन्हें अपनी पहली फंडिंग से एग्जिट तक पहुंचने में औसतन 11.8 साल लगे. वहीं, IPO के जरिए बाजार में सूचीबद्ध होने वाली कंपनियों को औसतन 16.5 साल लगे.

सेक्टर में सबसे बड़ा दर्ज अधिग्रहण eInfochips का रहा, जिसे 282 मिलियन डॉलर में अधिग्रहित किया गया. इसके बाद Narayan Powertech का 262 मिलियन डॉलर और SmartPlay Technologies का 180 मिलियन डॉलर का अधिग्रहण हुआ.

Semicon India 2026 से पहले सामने आए आंकड़े

ये आंकड़े Semicon India 2026 के पांचवें संस्करण से पहले सामने आए हैं. यह आयोजन 17 से 19 सितंबर तक नई दिल्ली के द्वारका स्थित यशोभूमि में होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे. इस आयोजन में वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों, सरकार, राज्यों और इंडस्ट्री से जुड़े प्रमुख प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है.

हाल के महीनों में सेक्टर में पब्लिक मार्केट गतिविधियां भी बढ़ी हैं. Tempsens Instruments अगस्त 2026 में 263 मिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ शेयर बाजार में सूचीबद्ध हुई, जबकि Merritronix ने जून 2026 में लिस्टिंग की थी. इससे अधिग्रहण और इक्विटी फंडिंग के साथ सेमीकंडक्टर सेक्टर की एग्जिट गतिविधियों में भी तेजी दिख रही है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

10 hours ago

REI एक्सपो में बायोगैस और CBG सेक्टर के लिए 3,200 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, नई तकनीकों पर रहा जोर

22 से 24 अक्टूबर तक ग्रेटर नोएडा स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट एंड सेंटर में आयोजित इस प्रदर्शनी में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े उद्योगों, निवेशकों और अन्य हितधारकों ने हिस्सा लिया.

10 hours ago

भारत का कच्चे तेल का आयात रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा, अक्टूबर में हर दिन खरीदे 56 लाख बैरल

पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद भारतीय रिफाइनरियों ने बढ़ाई खरीदारी, रूस से करीब 20 लाख और पश्चिम एशिया से 23 लाख बैरल प्रतिदिन हुआ आयात

12 hours ago

गिफ्ट निफ्टी 170 अंक उछला, बाजार में तेजी के संकेत; रिलायंस-जियो समेत इन शेयरों पर रहेगी नजर

शुक्रवार को सेंसेक्स 308.49 अंक यानी 0.42 फीसदी चढ़कर 74,459.53 पर बंद हुआ था. वहीं, निफ्टी 116.35 अंक यानी 0.51 फीसदी की बढ़त के साथ 23,053.10 के स्तर पर पहुंच गया था.

13 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

2 days ago


बड़ी खबरें

शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला; निवेशकों की दौलत में ₹8 लाख करोड़ का इजाफा

सोमवार, 2 नवंबर को बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी दोनों में जोरदार तेजी दर्ज की गई. कारोबार के दौरान सेंसेक्स 75,692 और निफ्टी 23,440 के स्तर को पार कर गए. दोनों प्रमुख सूचकांक लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए.

4 hours ago

कैंसर की 543 दवाएं होंगी सस्ती, 9 नवंबर से लागू होंगी नई कीमतें; मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

इस व्यवस्था के तहत कई प्रमुख कैंसर दवाओं की कीमतों में कमी की गई है. इनमें 20 से अधिक प्रकार के कैंसर के इलाज में इस्तेमाल होने वाली इम्यूनोथेरेपी दवाएं शामिल हैं.

5 hours ago

विदेशी और MF निवेशकों को मिल सकती है टैक्स राहत, सेबी ने सरकार को भेजा प्रस्ताव

इस प्रस्ताव का उद्देश्य निवेशकों को म्यूचुअल फंड में निवेश बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित करना है. मौजूदा व्यवस्था में एक स्कीम से दूसरी स्कीम में स्विच करने को यूनिट्स की बिक्री माना जाता है और इस पर लागू नियमों के अनुसार कैपिटल गेन टैक्स देना पड़ता है.

7 hours ago

AAAI ने बनाई मीडिया काउंसिल, WPP, ओमनीकॉम, पब्लिसिस, हवास और मैडिसन के वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों का संगठन AAAI मीडिया इंडस्ट्री के सामने उभरती चुनौतियों पर चर्चा और आपसी सहयोग बढ़ाने के लिए नई मीडिया काउंसिल बनाएगा. ओमनीकॉम मीडिया के कार्तिक शर्मा को काउंसिल का अध्यक्ष बनाया गया है.

9 hours ago

मार्च 2027 तक 6.75-7% तक आ सकती है 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड: SBI रिसर्च

SBI रिसर्च की रिपोर्ट के अनुसार, अगर RBI रेपो रेट में 50 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी कर इसे 6 फीसदी तक पहुंचा देता है, तब भी 10 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड 6.75 से 7 फीसदी के दायरे में रह सकती है.

10 hours ago