होम / बिजनेस / नंबर्स आ गए सामने! फेसबुक के इतने हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी, लिस्ट हो रही तैयार

नंबर्स आ गए सामने! फेसबुक के इतने हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी, लिस्ट हो रही तैयार

कंपनी की इस कठोर कार्रवाई से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को जबरन बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: जिस बात का डर था वही हुआ. मंदी का असर मेटा पर भी दिखने लगा है. कुछ दिन पहले ही मार्क जुकरबर्ग ने अपने कर्मचारियों को जो चेतावनी दी थी, उसे अब अमल में लाया जा रहा है. कंपनी कॉस्ट कटिंग के नाम पर फेसबुक से करीब 12 हजार कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है.

12 हजार कर्मचारियों की लिस्ट हो रही तैयार
इनसाइडर की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के सीनियर अधिकारी वैसे कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर रहे हैं, जिनका प्रदर्शन खराब रहा है. ऐसे करीब 12 हजार कर्मचारियों की लिस्ट तैयार हो रही है, जिन्हें बहुत जल्द कंपनी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा. इनसाइडर ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि फेसबुक के कई कर्मचारियों ने उससे कहा है कि कुछ हफ्तों में ही छंटनी शुरू हो जाएगी.

कर्मचारियों में दहशत का माहौल
कंपनी की इस कठोर कार्रवाई से कर्मचारियों में दहशत का माहौल है. उन्होंने इनसाइडर से कहा कि कर्मचारियों को जबरन बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है. आपको बता दें कि कंपनी पहले ही नई भर्तियों पर रोक लगा चुकी है. मेटा के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग ने भी कर्मचारियों को चेतावनी दी थी कि वे छंटनी के लिए तैयार रहें. रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इंटरनल कॉल के दौरान कर्मचारियों को ये चेतावनी दी थी.

जुकरबर्ग ने क्या कहा था
इस दौरान जुकरबर्ग ने बताया था, "हमारी योजना अगले वर्ष में हेडकाउंट वृद्धि को लगातार कम करने की है. कई टीमें कम होने जा रही हैं, ताकि हम ऊर्जा को अन्य क्षेत्रों में स्थानांतरित कर सकें." जुकरबर्ग ने मई में मेटा के कुछ सेगमेंट को प्रभावित करने वाले हायरिंग फ्रीज की घोषणा की थी.

छंटनी की खबर से ही शेयर में गिरावट
जैसे ही छंटनी की खबर सामने आई, मेटा के शेयर की कीमत 380 डॉलर प्रति शेयर के करीब पहुंच गई. कंपनी के शेयर भी लगातार डाउनफॉल की ओर हैं. पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में 60 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है. 

Ford ने भी 3000 लोगों को बाहर निकाला
इससे पहले अमेरिका की दिग्गज ऑटो कंपनी Ford ने भी 3000 लोगों को कंपनी से बाहर निकाल दिया. इन 3000 लोगों की छंटनी में व्हाइट कॉलर और कॉन्ट्रैक्ट दोनों तरह के कर्मचारी शामिल हैं. Ford ने इस छंटनी की पुष्टि खुद की है. नौकरी से जिन कर्मचारियों को निकाला गया, उनमें 2000 लोग सैलरीड पोजीशन वाले थे और बाकी 1000 लोग कॉन्ट्रैक्ट वाले थे. 1 सितंबर से उन्हें काम पर आने के लिए मना कर दिया गया था.

VIDEO : बंद हो सकता है Vodafone Idea का नेटवर्क!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

55 minutes ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

2 days ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago


बड़ी खबरें

टैरिफ का दबाव या Q1 नतीजों का सहारा? आज इन संकेतों से तय होगी शेयर बाजार की चाल

बीते कारोबारी सत्र यानी शुक्रवार को सेंसेक्स 331.62 अंक यानी 0.43% गिरकर 76,059.77 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 102.15 अंक फिसलकर 23,767.45 पर पहुंच गया था.

56 minutes ago

प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की कमान, 5 बार के सांसद और कई अहम मंत्रालयों का अनुभव

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद जोशी को उनके मौजूदा मंत्रालयों के साथ शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है.

10 minutes ago

नीट विवाद के बाद परीक्षा सुधार की कमान नंदन नीलेकणि के हाथ, PM मोदी ने किया हाई पावर टास्क फोर्स का ऐलान

यह घोषणा ऐसे समय हुई है, जब प्रह्लाद जोशी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला है. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है.

35 minutes ago

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

1 day ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

2 days ago