✕

होम / बिजनेस / देश के इस राज्य में पानी की बर्बादी पर 112 केस दर्ज, वसूला गया 6 लाख रुपये का जुर्माना!

देश के इस राज्य में पानी की बर्बादी पर 112 केस दर्ज, वसूला गया 6 लाख रुपये का जुर्माना!

बेंगलुरु में पानी की बर्बादी को रोकना, अब एक बड़ा मुद्दा बन चुका है. प्रशासन के अनुसार अगर समय रहते इसे नहीं रोका गया, तो आने वाले समय में स्थिति ज्यादा गंभीर हो जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

गर्मियों के मौसम की शुरुआत होते ही बेंगलुरु में पानी की भारी कमी का सामना करना पड़ता है. बेंगलुरु, जो देश-विदेश की कई प्रमुख कंपनियों का घर है, वहां पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है. बेंगलुरु वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने पानी की बर्बादी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाए हैं और महज एक हफ्ते में 112 मामलों में करीब 6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला है. 

पानी की बर्बादी के मामलों में वृद्धि
बेंगलुरु वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (BWSSB) ने हाल ही में उन लोगों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की है, जो पानी की बर्बादी कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सिर्फ एक हफ्ते में 112 मामले सामने आए हैं, जिनसे 5.6 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है. शहर के विभिन्न हिस्सों में पानी की बर्बादी के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है, जिससे इस पर कड़ी नजर रखी जा रही है. 

साउथ जोन में पानी की बर्बादी के सबसे ज्यादा मामले  
बेंगलुरु के साउथ जोन में पानी की बर्बादी के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं, जहां 33 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद वेस्ट और ईस्ट जोन में 28-28 मामले सामने आए. नॉर्थ जोन में भी 23 मामले देखे गए. BWSSB ने जुर्माना लगाने के साथ-साथ समय पर वसूली भी की है, ताकि पानी बचाने के नियमों का सख्ती से पालन हो सके.

शहरवासियों से पानी की बर्बादी रोकने के लिए की अपील
बता दें, बेंगलुरु में पीने का पानी लगभग 100 किलोमीटर दूर से लाया जाता है. BWSSB के चेयरमैन डॉ. राम प्रसाद मनोहर ने इस स्थिति की गंभीरता को समझाते हुए शहरवासियों से अपील की है कि वे पानी का इस्तेमाल सोच-समझकर करें और नियमों का पालन करें ताकि पूरे शहर में पानी की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रह सके.  

पानी की बर्बादी रोकने के लिए उठाए गए ये कदम
पानी की बर्बादी को रोकने के लिए BWSSB ने कुछ सख्त कदम उठाए हैं. गाड़ी धोने, बगीचे में पानी देने, स्विमिंग पूल भरने और निर्माण कार्यों के लिए पीने के पानी का इस्तेमाल अब सख्त रूप से मना किया गया है. इन नियमों का उल्लंघन करने पर 5000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा और अगर कोई व्यक्ति बार-बार नियमों का उल्लंघन करता है तो उसे हर दिन अतिरिक्त 500 रुपये का जुर्माना देना होगा. 

बता दें, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस (IISc) द्वारा किए गए एक अध्ययन में बेंगलुरु के 80 वार्ड, जिनमें 110 गांव शामिल हैं, जोकि पानी की कमी के लिहाज से अत्यधिक संवेदनशील बताए गए हैं. इन इलाकों की मुख्य निर्भरता भूजल पर है, जो समय के साथ कम हो रहा है. पिछले साल जैसी स्थिति फिर से उत्पन्न न हो, इसके लिए BWSSB पानी के वैकल्पिक स्रोतों की तलाश कर रहा है, ताकि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जा सके. 

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

20 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

1 day ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

1 day ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

2 hours ago

दूसरी तिमाही में 7.3% रह सकती है भारत की विकास दर, पहली तिमाही से धीमी होगी रफ्तार

रिपोर्ट में कहा गया है कि पूंजीगत और बुनियादी ढांचा क्षेत्र से जुड़े सामान का उत्पादन निवेश गतिविधियों में मजबूती के संकेत दे रहा है.

2 hours ago

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

23 hours ago

HDFC बैंक को मिला नया नेतृत्व, अनूप बागची 27 अक्टूबर से संभालेंगे MD-CEO की जिम्मेदारी

अब बागची के नेतृत्व में एचडीएफसी बैंक की आगे की रणनीति और कारोबार की दिशा पर बाजार की नजर रहेगी. खासतौर पर बैंक के रिटेल कारोबार, जमा वृद्धि और मार्जिन से जुड़े प्रदर्शन को लेकर नए नेतृत्व की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. 

2 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

18 hours ago