✕

होम / बिजनेस / 100 साल पुराना महल बनेगा 5 स्टार होटल, 250 करोड़ रुपये खर्च करेगा Tata ग्रुप!

100 साल पुराना महल बनेगा 5 स्टार होटल, 250 करोड़ रुपये खर्च करेगा Tata ग्रुप!

इस समझौते के बाद त्रिपुरा में न सिर्फ पर्यटन के क्षेत्र में विकास होगा, बल्कि राज्य को नए रोजगार के अवसर भी मिलेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

त्रिपुरा सरकार ने शुक्रवार को एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत राज्य के 100 साल पुराने पुष्पबंता पैलेस को एक विश्वस्तरीय पांच सितारा होटल में बदला जाएगा. इसके लिए राज्य सरकार ने टाटा (Tata) की इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (आईएचसीएल) के साथ एक समझौता किया है, जिसमें टाटा ग्रुप की होटल कंपनी होटल को विकसित करने की जिम्मेदारी उठाएगी.

ताज ग्रुप के साथ समझौता

राज्य के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि दोनों पक्षों ने इस परियोजना को लेकर एक सहमति पत्र (MOU) पर हस्ताक्षर किए हैं. उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार आईएचसीएल के साथ मिलकर पुष्पबंता पैलेस को ताज ग्रुप के तहत एक पांच सितारा होटल में बदलने की दिशा में काम करेगी. मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए एक ऐतिहासिक दिन बताया, क्योंकि यह समझौता होली के शुभ अवसर पर हुआ. इस मौके पर उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री संतना चकमा और पर्यटन मंत्री सुशांत चौधरी भी मौजूद थे.

होटल के विकास के लिए 250 करोड़ का निवेश

मुख्यमंत्री माणिक साहा ने यह भी बताया कि यह पहली बार है जब आईएचसीएल ने किसी राज्य सरकार के साथ मिलकर इस तरह का समझौता किया है. प्रस्तावित होटल का नाम "ताज पुष्पबंता पैलेस" होगा और इसे अगले तीन वर्षों में 250 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत से विकसित किया जाएगा. हालांकि, ताज ग्रुप की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.

इससे पहले भी टाटा ने कई महलों को दिया होटल का रूप

टाटा ग्रुप का यह कदम कोई नया नहीं है. इससे पहले टाटा ग्रुप ने हैदराबाद और उदयपुर (राजस्थान) के महलों को भी सफलतापूर्वक 5 सितारा होटल्स में तब्दील किया था और इनकी संचालन में भी सफलता हासिल की है. अब त्रिपुरा में पुष्पबंता पैलेस को एक भव्य होटल में बदलने का टाटा ग्रुप का यह कदम राज्य के पर्यटन और होटल उद्योग के लिए एक बड़ा मील का पत्थर साबित हो सकता है.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago

विनिर्माण क्षेत्र में 14 लाख से ज्यादा नई नौकरियां, FY25 में रोजगार बढ़कर 2.10 करोड़ हुआ

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2024-25 में पंजीकृत विनिर्माण क्षेत्र में रोजगार 7.19 फीसदी बढ़ा. इस दौरान पंजीकृत विनिर्माण प्रतिष्ठानों की संख्या भी बढ़कर 2.67 लाख हो गई, जबकि सकल मूल्य वर्धन (GVA), पूंजी निवेश और औद्योगिक उत्पादन में भी मजबूत वृद्धि दर्ज की गई.

13 hours ago

ट्रेड टेंशन के बीच अमेरिकी कंपनियों को भारत में निवेश का न्योता, पीयूष गोयल ने मैन्युफैक्चरिंग-टेक पर दिया जोर

गोयल ने अमेरिकी कंपनियों के साथ बातचीत में भारत में उच्च-मूल्य वाली क्षमताओं के निर्माण और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत की भागीदारी बढ़ाने से जुड़े अवसरों को भी रेखांकित किया.

15 hours ago

लगातार चौथे दिन गिरावट के संकेत, गिफ्ट निफ्टी कमजोर; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार सेंसेक्स 48.78 अंक यानी 0.07 फीसदी गिरकर 72,480.29 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 में 95.75 अंक यानी 0.42 फीसदी की गिरावट रही और यह 22,620.45 पर बंद हुआ.

15 hours ago

रबी फसलों पर सरकार का बड़ा फैसला, गेहूं समेत 6 फसलों का MSP बढ़ा

सरकार के आंकड़ों के मुताबिक, छह प्रमुख रबी फसलों की सरकारी खरीद और किसानों को किए गए MSP भुगतान में भी पिछले वर्षों में बढ़ोतरी हुई है.

1 day ago


बड़ी खबरें

अक्टूबर की शुरुआत में महंगाई का झटका, कमर्शियल LPG ₹62.50 महंगा; ATF के दाम भी बढ़े

कमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल मुख्य रूप से होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कैटरिंग और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने से इन कारोबारों की परिचालन लागत बढ़ सकती है.

12 hours ago

भारत में पहली बार WCOG, 61 देशों के 3,000 विशेषज्ञ जुटे; एआई और मेडिकल टेक्नोलॉजी पर मंथन

WCOG के उद्घाटन पर जेपी नड्डा बोले- पाचन और लिवर संबंधी बीमारियों से निपटने के लिए इलाज के साथ रोकथाम और शुरुआती जांच पर जोर जरूरी

7 hours ago

सहर जमान बनीं सीजे इंटरनेशनल होटल्स के बोर्ड में स्वतंत्र निदेशक

पत्रकारिता, संचार और कला क्षेत्र में दो दशक से अधिक का अनुभव रखने वाली सहर ज़मान 1 अक्टूबर 2026 से कंपनी के बोर्ड में शामिल हुईं.

8 hours ago

अनय गुप्ता लगातार दूसरी बार AIRIA के अध्यक्ष निर्वाचित, रबर उद्योग की प्रतिस्पर्धा और MSME विकास पर रहेगा फोकस

रबर उद्योग से तीन दशक से अधिक समय से जुड़े अनय गुप्ता 2017 से AIRIA की प्रबंध समिति के सदस्य हैं. इससे पहले वह AIRIA (नेचुरल रबर) के चेयरमैन की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं.

9 hours ago

डॉ. शार्दुल एस. श्रॉफ: IBC से संस्थान निर्माण तक, कानून की दुनिया में पांच दशकों का सफर

इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (IBC) के तहत कानूनी व्यवस्था को विकसित करने से लेकर एक नई लॉ फर्म की संस्थागत नींव तैयार करने तक, डॉ. शार्दुल के करियर में संस्थानों को बदलते समय के अनुरूप तैयार करने पर जोर रहा है.

9 hours ago