होम / बिजनेस / छह महीने में 100% रिटर्न देने वाली ये कंपनी अब Nifty 50 में होगी शामिल

छह महीने में 100% रिटर्न देने वाली ये कंपनी अब Nifty 50 में होगी शामिल

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तय अंतराल पर अपने प्रमुख इंडेक्‍स की कंपनियों में फेरबदल करता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गौतम अडानी की कंपनियां निवेशकों को तगड़ा मुनाफा कमाने का मौका दे रही हैं. अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises) का शेयर महज छह महीनों में 100% का रिटर्न दे चुका है. इस शेयर में पिछले कुछ दिनों से लगातार मजबूती दिख रही है. अब अडानी समूह की ये कंपनी 30 सितंबर से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्‍स निफ्टी 50 में शामिल हो जाएगी. अडानी एंटरप्राइजेज इंडेक्‍स में श्री सीमेंट लिमिटेड की जगह लेगी. बता दें कि यह अडानी ग्रुप की दूसरी कंपनी होगी जो Nifty50 में शामिल होगी. इससे पहले इंडेक्‍स में अडानी पोर्ट को जगह मिल चुकी है. 

ऐसे होता है बदलाव
मार्केट कैप के मामले में अडानी एंटरप्राइजेज बीएसई की टॉप 20 कंपनियों में शामिल है. अडानी एंटरप्राइजेज Nifty50 में श्री सीमेंट को रिप्लेस करेगी. सीमेंट के कारोबार से जुड़ी श्री सीमेंट के ब्रांड में बांगड़ पावर, रूफॉन, श्री जंग रोधक, बांगड़ सीमेंट और रॉकस्ट्रांग शामिल हैं. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज तय अंतराल पर अपने प्रमुख इंडेक्‍स की कंपनियों में फेरबदल करता है. यह कंपनियों के शेयर बाजार में प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए किया जाता है.

हाई लेवल के करीब पहुंचा
Adani Enterprises के शेयर ने बीते एक साल में 108 फीसदी रिटर्न दिया है. शेयर का 52-वीक का हाई लेवल 3,369.40 रुपए है और फिलहाल यह 3,352 रुपए पर ट्रेड कर रहा है. वहीं, श्री सीमेंट का शेयर शुक्रवार को एनएसई पर लगभग 3 फीसदी गिरकर 21,011 पर पहुंच गया था. पिछले छह महीने के दौरान शेयर लगभग 8 फीसदी टूट चुका है. 

इस इंडेक्स में भी बदलाव
वहीं, निफ्टी 50 के अलावा निफ्टी नेक्स्ट 50 में भी 30 सितंबर से बदलाव होगा. NSE ने अपने इस इंडेक्स में अडानी टोटल गैस, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, IRCTC, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, एम्‍फैसिस (Mphasis), संवर्धन मदरसन और श्री सीमेंट को शामिल किए जाने की जानकारी दी है. बता दें कि एनएसई के इस इंडेक्स में मार्केट कैप के हिसाब से 51वीं से लेकर 100वीं सबसे बड़ी कंपनियों को जगह मिलती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

ऑर्गेनिक और प्रीमियम फूड रिटेल में FreshTerra की एंट्री, FY28 तक दिल्ली-NCR में 12-15 स्टोर खोलने की योजना

कंपनी का लक्ष्य शहरी उपभोक्ताओं के लिए ऐसा रिटेल अनुभव तैयार करना है, जहां रोजमर्रा के खाद्य उत्पादों के साथ प्रीमियम और गॉरमे कैटेगरी के विकल्प भी उपलब्ध हों.

1 hour ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

पावर प्ले: क्या रिटायर्ड नौकरशाहों के हाथों में सिमट गई है भारत की वित्तीय व्यवस्था?

तीस रिटायर्ड नौकरशाह. सबसे ताकतवर कुर्सियां. भारत की पूरी वित्तीय व्यवस्था पर खामोश कब्जा

5 hours ago

बड़ी खबरें

SBI ने AT-1 बॉन्ड से जुटाए ₹4,691 करोड़, निवेशकों के भरोसे से मजबूत हुई पूंजी

SBI ने इस AT-1 बॉन्ड इश्यू का बेस साइज 3,000 करोड़ रुपये रखा था, जबकि कुल इश्यू साइज 5,000 करोड़ रुपये था.

2 hours ago

भारत के रिटेल बाजार में D2C ब्रांड्स की बढ़ी पकड़, H1 2026 में लीजिंग गतिविधियों में 28% हिस्सेदारी: CBRE

देश में कुल रिटेल लीजिंग गतिविधि जनवरी से जून 2026 के बीच सालाना आधार पर 20 फीसदी बढ़कर करीब 39 लाख वर्ग फुट पहुंच गई. इसमें अप्रैल-जून तिमाही का योगदान करीब 20 लाख वर्ग फुट रहा.

2 hours ago

अडानी पोर्ट्स के Q1 नतीजे दमदार, मुनाफा ₹3,620 करोड़; इंटरनेशनल पोर्ट्स कारोबार ने दी रफ्तार

कार्गो वॉल्यूम, इंटरनेशनल पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स कारोबार की मजबूत ग्रोथ से बढ़ी कमाई. FY27 के लिए ₹45,000 करोड़ तक के रेवेन्यू का अनुमान बरकरार.

3 hours ago

लोकसभा से पास हुआ एंटी पेपर लीक संशोधन बिल; दोषियों को 10 साल जेल और 50 लाख रुपये तक जुर्माना

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने 27 जुलाई को यह संशोधन विधेयक लोकसभा में पेश किया था. यह कदम देश में प्रतियोगी परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक को लेकर बढ़ी चिंताओं के बीच उठाया गया है.

2 hours ago

GST फ्रॉड पर बड़ा शिकंजा: ₹74,782 करोड़ के फर्जी ITC दावों का खुलासा, महाराष्ट्र-गुजरात में सबसे ज्यादा मामले

सरकार ने फर्जी GST रजिस्ट्रेशन के मामलों की जानकारी भी साझा की. वित्त वर्ष 2025-26 में जाली PAN और आधार कार्ड जैसे दस्तावेजों के जरिए बनाए गए 1,517 नकली GST रजिस्ट्रेशन पकड़े गए.

7 hours ago