होम / BW क्लास / क्या होती है Round Tripping, जिसे रोकने के लिए कदम उठाने जा रही है सरकार?

क्या होती है Round Tripping, जिसे रोकने के लिए कदम उठाने जा रही है सरकार?

काले धन को सफेद करने के लिए कई तरह के हथकंडे अपनाए जाते हैं, उन्हीं में से एक राउंड ट्रिपिंग भी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश में कमाए गए धन की राउंड ट्रिपिंग (Round Tripping) रोकने के लिए मोदी सरकार (Modi Goverment) नियमों को सख्त बनाने पर विचार कर रही है. इस संबंध में पिछले साल विदेशी निवेश नियम पेश किए गए थे, अब उन्हें सख्त करने की तैयारी चल रही है. ऐसा इसलिए किया जा सकता है, क्योंकि राउंड ट्रिपिंग से सरकार को बड़ी मात्रा में टैक्स की हानी का सामना करना पड़ता है. सरकार ने 2022 में FEMA (विदेशी निवेश) नियम पेश किए थे, जिन्हें और कड़ा करके राउंड ट्रिपिंग पर लगाम लगाने की कोशिश की जा सकती है. 

इस धारा में होगा बदलाव!
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार फेमा (विदेशी निवेश) नियम, 2022 की धारा 19 (3) को और कड़ा करना चाहती है. इस धारा में कहा गया है कि यदि प्रस्तावित निवेश सिर्फ दो सब्सिडियरीज तक सीमित है, तो भारत में रहने वाला कोई व्यक्ति किसी ऑफशोर यूनिट या उसकी स्टेप-डाउन भारतीय सब्सिडियरीज कंपनी में निवेश कर सकता है. यह निवेश भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की स्पष्ट अनुमति के बिना भी किया जा सकता है. बता दें कि राउंड ट्रिपिंग अक्सर लेन-देन की एक सीरीज के जरिए होती है.  

निवेश की सीमा भी होगी तय
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि सरकार ओवरसीज डायरेक्ट इनवेस्टमेंट (ODI) की शर्तों को भी कठोर कर सकती है. साथ ही बैंकिंग, इंश्योरेंस सेक्टर की विदेशी कंपनी में ODI की शर्तों को बदला जा सकता है. इसके अलावा, निवेश की सीमा भी तय की जा सकती है. माना जा रहा है कि सरकार जल्द ही इस दिशा में बड़ा कदम उठा सकती है. इस प्रस्ताव पर PMO और वित्त मंत्रालय के बीच चर्चा की बात भी कही जा रही है. हालांकि, सरकार की तरफ से अभी कोई बयान जारी नहीं किया गया है. 

काला धन होता है सफेद
अब जानते हैं कि आखिर राउंड ट्रिपिंग होती क्या है. सरल शब्दों में कहें तो राउंड ट्रिपिंग किसी व्यक्ति, धन, वस्तु आदि का उस स्थान पर वापस लौट आना, जहां से उसे कहीं भेजा गया था. काले धन को सफेद बनाने के लिए इसका काफी इस्तेमाल होता है. इसके तहत कंपनियां विभिन्न स्रोतों से धन किसी टैक्स हैवन देश में भेजती हैं और वहां से अन्य स्रोत से फिर वापस अपनी किसी भारतीय कंपनी में निवेश करा लेती हैं. इस तरह से काला धन तो सफेद होता ही है, सरकार को दिया जाने वाला टैक्स भी बच जाता है. ऐसा करने के कई स्रोत होते हैं, जैसे कि किसी विदेशी फंड में निवेश करना, ग्लोबल डिपॉजिटरी रीसीट (GDR) या पार्टिसिपेटरी नोट्स (P-Notes) में निवेश करना. इसके बाद विदेश स्थ‍ित फंड या कंपनी द्वारा वापस किसी भारतीय एसेट में इन्वेस्टमेंट करना.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago