होम / BW क्लास / BW Class: क्या होती है Gratuity, कंपनी के दिवालिया होने पर भी मिलता है पैसा?

BW Class: क्या होती है Gratuity, कंपनी के दिवालिया होने पर भी मिलता है पैसा?

ग्रेच्‍युटी की गणना में फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी गणना अंतिम सैलरी के आधार की जाती है और इसमें नौकरी की कुल अवधि को शामिल किया जाता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ग्रेच्युटी (Gratuity) क्या होती है, इसकी कैलकुलेशन कैसे की जाती है और क्या कंपनी के दिवालिया होने पर ग्रेच्युटी मिलती है? ये कुछ ऐसे सवाल हैं, जिनका जवाब हर नौकरीपेशा के पास होना चाहिए. ग्रेच्युटी किसी नौकरीपेशा व्‍यक्ति को वेतन के साथ मिलने वाले तमाम तरह के भत्तों में से एक है. हालांकि, इसका लाभ पाने के लिए कुछ शर्तों का पालन करना होता है. 

क्या है ग्रेच्‍युटी?
ग्रेच्‍युटी किसी कर्मचारी को उसकी कंपनी की ओर से मिलने वाला रिवॉर्ड है. ग्रेच्युटी किसी कर्मचारी के वेतन का हिस्सा जरूर है, लेकिन भविष्य निधि के विपरीत इसे वेतन से नहीं काटा जाता, जिसका अर्थ है कि कर्मचारियों को इसमें योगदान करने की आवश्यकता नहीं है. आमतौर पर ग्रेच्‍युटी की रकम तब दी जाती है, जब कोई कर्मचारी नौकरी छोड़ता है, उसे नौकरी से हटाया जाता है या वो रिटायर होता है. इसके अलावा, कर्मचारी की मौत, बीमारी या दुर्घटना की वजह से उसके नौकरी छोड़ने की स्थिति में भी उसे या उसके द्वारा नामित व्यक्ति को ग्रेच्युटी की रकम दी जाती है. 

क्या है नियम?
मौजूदा व्यवस्था के तहत यदि कोई शख्स एक कंपनी में कम से कम 5 साल तक काम करता है, तो वह ग्रेच्युटी का हकदार होता है. हालांकि, सरकार इसमें बदलाव करने पर विचार कर रही है. कुछ वक्त पहले खबर आई थी कि सरकार एक कंपनी में 5 साला नौकरी की बाध्यता को घटाकर एक साल कर सकती है. वर्तमान नियम के तहत 10 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों को हर साल आधे महीने की बेसिक सैलरी का कुछ हिस्सा ग्रेच्युटी के तौर पर देना होता है. लेकिन उस स्थिति में ग्रेच्युटी का पैसा फंस जाता है, जब कंपनी दिवालिया हो जाती है क्योंकि इसे लेकर अभी कोई स्पष्ट नियम नहीं है.

कैलकुलेशन की प्रक्रिया?
ग्रेच्‍युटी की गणना में फॉर्मूले का इस्तेमाल किया जाता है. इसकी गणना अंतिम सैलरी के आधार की जाती है और इसमें नौकरी की कुल अवधि को शामिल किया जाता है. ग्रेच्‍युटी की राशि हर साल 15 दिन के वेतन के बराबर जुड़ती है. हालांकि, 15 दिन का वेतन भी पूरे महीने की सैलरी के हिसाब से नहीं जोड़ा जाता, बल्कि माना जाता है कि हर महीने चार रविवार को छोड़कर सिर्फ 26 दिन ही काम किया गया है. ऐसे में ग्रेच्‍युटी की गणना के लिए 30 दिन के बजाए केवल 26 दिन को शामिल किया जाता है.

ये फॉर्मूला होता है इस्तेमाल
5 साल की सर्विस पूरी होने पर जिस दिन आप कंपनी छोड़ते हैं, उस महीने में आपकी जितनी सैलरी होगी उसके आधार पर ग्रेच्युटी की गणना होती है. अंतिम सैलरी X नौकरी के वर्ष X 15/26 इस फॉर्मूले के तहत ये कैलकुलेशन की जाती है. उदाहरण के तौर पर मान लीजिये कि किसी व्यक्ति की आखिरी सैलरी 50 हजार रुपए थी. उसकी बेसिक सैलरी 25 हजार थी और उसे 15 हजार का महंगाई भत्‍ता और 10 हजार रुपए अन्‍य मद में मिलते थे. इस तरह उसका कुल वेतन 50 हजार रुपए हो जाता था. यदि उसने एक ही कंपनी में 20 साल 10 महीने नौकरी की, तो उसके कुल साल 21 माने जाएंगे. इस पर ग्रेच्‍युटी की गणना 50 हजार X 21 X 15/26* के आधार पर की जाएगी. इस तरह उसे ग्रेच्‍युटी के रूप में कुल 6,05,769 रुपए मिलेंगे. *बता दें कि इस गणना के लिए महीने में 26 दिन ही काउंट किए जाते हैं, क्योंकि माना जाता है कि 4 दिन छुट्टी होती है. वहीं एक साल में 15 दिन के आधार पर ग्रेच्यु​टी का कैलकुलेशन होता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago