होम / BW क्लास / BW Class: क्या होती है डीलिस्टिंग, निवेशकों पर इसका क्या असर होता है, समझिए आसान भाषा में

BW Class: क्या होती है डीलिस्टिंग, निवेशकों पर इसका क्या असर होता है, समझिए आसान भाषा में

जब कोई कंपनी डीलिस्ट होती है, तो उसके शेयरों की खरीद फरोख्त नहीं होती, सिर्फ कंपनी या उसके प्रमोटर की उसके शेयरों को खरीद सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कई बार आप सुनते होंगे कि किसी कंपनी ने खुद को डीलिस्ट करवा लिया है, इसका क्या मतलब है, क्योंकि लिस्टिंग तो समझ आती है, लेकिन डीलिस्टिंग से क्या होता है और कंपनियां आखिर ऐसा करती क्यों हैं, इससे उन निवेशकों के ऊपर क्या असर पड़ता है जिनके पास उस कंपनी के शेयर मौजूद होते हैं. 

क्या होती है डीलिस्टिंग?
सबसे पहले तो समझते हैं कि डीलिस्टिंग क्या होती है, लिस्टिंग का ठीक उल्टा होता है डीलिस्टिंग. जैसे लिस्टिंग में कोई कंपनी IPO लाती है और शेयर बाजार में लिस्ट होती है. उसके बाद उस कंपनी के शेयरों में ट्रेड शुरू होती है. यानी जब कोई कंपनी लिस्ट हो जाती है तो वो कंपनी निजी कंपनी से पब्लिक लिस्टेड कंपनी बन जाती है, यानी पब्लिक उस कंपनी की बिजनेस ग्रोथ में हिस्सेदारी ले सकती है. लेकिन डीलिस्टंग में इसके ठीक उल्टा होता है. जब कोई कंपनी पब्लिक लिस्टेग कंपनी ने वापस प्राइवेट कंपनी बनाया जाए तो उसे ही डीलिस्टिंग कहते हैं. जब कंपनी डीलिस्ट हो जाती है तो उसके शेयरों में ट्रेडिंग भी नहीं सकती.

डीलिस्टिंग भी दो तरह से होती है. 
1- Involuntary Delisting- इसका मतलब है कि कंपनी की इच्छा डीलिस्टिंग की नहीं है लेकिन हालात ऐसे बन जाते हैं कि उसे मजबूरी में आकर डीलिस्ट करना पड़ता है. जैसे कंपनी दिवालिया हो जाए, उसका किसी और कंपनी में विलय हो जाए और कंपनी इसको डीलिस्ट करा दे. अगर कंपनी सेबी या एक्सचेंज की लिस्टिंग गाइडलाइंस पर खरा नहीं उतरे तो सेबी इस कंपनी को डीलिस्ट कर सकता है. 

2- Voluntary Delisting - इसमें कंपनी खुद ही डीलिस्ट होकर वापस से प्राइवेट कंपनी बनना चाहती है. ऐसा इसलिए हो सकता है कि उस कंपनी को प्राइवेट होने में ज्यादा फायदा दिख रहा है, पब्लिक लिस्टेड कंपनी होने की वजह से वो काफी दायरों में बंध जाती है. पब्लिक लिस्टेड कंपनी के लिए कंप्लायंस ज्यादा होते हैं, मुनाफे, डिविडेंड में सभी की हिस्सेदारी होती है. अगर कंपनी नहीं चाहती कि वो अपनी ग्रोथ की हिस्सेदारी किसी को दे तो वो खुद को डीलिस्ट कराने की सोचती है

डीलिस्टिंग में निवेशकों का क्या होता है 
जब कोई कंपनी डीलिस्ट होती है, तो उसके शेयरों की खरीद फरोख्त नहीं होती, सिर्फ कंपनी या उसके प्रमोटर की उसके शेयरों को खरीद सकते हैं, इस प्रक्रिया को रिवर्स बुक बिल्डिंग कहते हैं. डीलिस्टिंग के लिए कंपनी एक फ्लोर प्राइस तय करती है, फिर एक बिडिंग अवधि रखी जाती है, जिसके अंदर ही निवेशकों को फ्लोर प्राइस पर बिडिंग करनी होती है. जब सभी निवेशक अपनी बोलियां लगा लेते हैं तो प्राइस डिस्कवरी होती है, ठीक वैसे ही जैसे IPO लाते समय बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के तहत किया जाता है लेकिन यहां उसे रिवर्स बुक बिल्डिंग कहते हैं. इसके बाद कंपनी एक फाइनल प्राइस का ऐलान करती है. अगर कंपनी का ये ऑफर प्राइस निवेशकों को पसंद आता है तो वो अपने शेयर कंपनी को बेच देते हैं. 10 दिन के अंदर कंपनी की जिम्मेदारी होती है कि वो सभी निवेशकों जिन्होंने डीलिस्टिंग प्रोसेस में हिस्सा लिया था उनका पेमेंट कर दे. 

अगर बिडिंग प्रक्रिया से चूक गए
मगर मान लीजिए कि इस बिडिंग अवधि के दौरान कुछ निवेशकों जिन्होंने इस बिडिंग प्रक्रिया में हिस्सा नहीं लिया, तो उनका क्या होा, क्या उनके शेयर बेकार हो जाएंगे. जी नहीं- ऐसे निवेशक जिनके पास कंपनी के शेयर पड़े हैं उनके पास 1 साल का वक्त होता है कि वो अपने शेयर फाइनल एक्जिट ऑफर प्राइस पर अपने शेयरों को बेच दें.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago