होम / BW क्लास / BW Class: शेयर बाजार में बड़े नुकसान से है बचना, तो इस ऑप्शन के बारे में जान लें 

BW Class: शेयर बाजार में बड़े नुकसान से है बचना, तो इस ऑप्शन के बारे में जान लें 

यदि आप स्टॉक मार्केट में निवेश करते हैं, तो आपके इसके सभी ऑप्शन के बारे में पता होना चाहिए. Stop Loss भी इसका एक महत्वपूर्ण ऑप्शन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) में एक आम टर्म है स्टॉप लॉस (Stop Loss), लेकिन ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पूरी जानकारी नहीं है. यदि आप स्टॉक मार्केट के उतार-चढ़ाव में भारी नुकसान से बचना चाहते हैं, तो इसके बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है. चलिए आसान भाषा में समझते हैं कि स्टॉप लॉस क्या होता है और यह कितना जरूरी है. 

क्या होता है Stop Loss?
स्टॉप लॉस जैसा कि नाम से ही पता चल रहा है, इसे नुकसान रोकने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. शेयर बाजार किसी जुए की तरह है, जहां कभी आप मुनाफा कमाते हैं, तो कभी घाटा भी उठाना पड़ता है. यानी आपको दोनों के लिए तैयार रहना चाहिए. यदि आप 100 रुपए का कोई शेयर खरीदते हैं, तो वो 120 भी पहुंच सकता है और 80 भी आ सकता है. ऐसे में यदि आप 90 रुपए पर स्टॉप लॉस लगा देते हैं, तो शेयर के उस कीमत पर पहुंचते ही वो अपने आप बिक जाएगा. ध्यान देने वाली बात ये है कि स्टॉप लॉस हमेशा मार्केट प्राइस से नीचे रखा जाता है, ताकि ट्रेडर उस कीमत पर शेयर बेच सके जिससे उसे ज्यादा नुकसान न हो. दूसरे शब्दों में कहें तो आप किसी शेयर की मौजूदा कीमत पर उसमें संभावित नुकसान की सीमा तय कर लेते हैं. इसके बाद आप Stop Loss लगाते हैं, जिससे नुकसान कम हो जाता है. 

इनके लिए ज्यादा फायदेमंद?
Stop Loss उन निवेशकों के लिए ज्यादा फायदेमंद रहता है, जो नियमित रूप से ट्रेडिंग नहीं करते या अपने स्टॉक को रेगुलर मॉनिटर नहीं कर पाते. मान लीजिये आज आपके किसी शेयर की कीमत 200 रुपए है. दो दिन तक आप मार्केट से बेखबर रहते हैं, तीसरे दिन जब आप बाजार देखते हैं तो पाते हैं कि 200 रुपए का शेयर 150 पहुंच गया है. ऐसी स्थिति में यदि आपने स्टॉप लॉस लगाया होता तो नुकसान को सीमित किया जा सकता था. स्टॉप लगाने का ऑप्शन आपके ट्रेडिंग अकाउंट में संबंधित शेयरों के पास ही होता है.

Target Price क्या है? 
बाय-सेल की एडवाइस देते समय एक्सपर्ट्स अक्सर टारगेट प्राइस और स्टॉप लॉस का जिक्र करते हैं. स्टॉप लॉस तो हमने समझ लिए, अब जानते हैं कि टारगेट प्राइस क्या होता है. उदाहरण के लिए, आप किसी कंपनी का शेयर खरीदना चाहते हैं. अभी उसकी कीमत 200 रुपए है. अगले कुछ महीनों में इसकी कीमत बढ़कर 220 होने की उम्मीद है, तो इसका मतलब हुआ कि संबंधित शेयर का Target Price 220 है. यानी कि आपने 200 रुपए की कीमत पर शेयर को 220 रुपए के Target Price के साथ खरीदा है. आप 220 रुपए पहुंचने पर इस शेयर को बेचकर मुनाफा हासिल कर सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago