✕

होम / BW क्लास / BPCL जिस राइट्स इश्यू के जरिए जुटाएगी 18000 करोड़, उसके बारे में जानते हैं आप? 

BPCL जिस राइट्स इश्यू के जरिए जुटाएगी 18000 करोड़, उसके बारे में जानते हैं आप? 

BPCL के बोर्ड की बुधवार को बैठक हुई, जिसमें राइट्स इश्यू के जरिए 18000 करोड़ रुपए जुटाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने राइट्स इश्यू के जरिए 18000 करोड़ रुपए जुटाने की योजना बनाई है. कंपनी को अपने बोर्ड से इस प्रस्ताव पर मंजूरी मिल गई है. BPCL वही कंपनी है जिसे मोदी सरकार निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही थी. फिलहाल के लिए सरकार ने इस योजना पर काम रोक दिया है. 28 जून यानी बुधवार को BPCL के बोर्ड की बैठक हुई जिसमें राइट्स इश्यू सहित कई माध्यमों से धन जुटाने के प्रस्ताव पर विचार किया गया. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने राइट्स इश्यू वाले प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.   

ये है राइट्स इश्यू का मतलब
अब जानते हैं कि आखिर BPCL जिस राइट्स इश्यू के जरिए जन जुटाने की योजना बना रही है, वो आखिर होता क्या है? ये एक प्रक्रिया है जिसे शेयर बाजार में पहले से लिस्टेड कंपनियां धन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिए अमल में लाती हैं. इसके तहत कंपनियां केवल अपने मौजूदा शेयरधारकों को ही अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका देती हैं. शेयरधारक कंपनी की ओर से निर्धारित अवधि में डिस्काउंट पर राइट्स इश्यू के तहत शेयर खरीद सकते हैं. इस प्रक्रिया से प्राप्त धन का इस्तेमाल कंपनियां अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए करती हैं. 

किसे मिलता है इसका फायदा? 
राइट्स इश्यू के तहत एक निश्चित अनुपात में ही शेयर खरीदे जा सकते हैं और यह अनुपात कंपनी तय करती है. उदाहरण के तौर पर एक कंपनी ने राइट्स इश्यू के लिए 1:3 का अनुपात तय किया है. इसका मतलब है कि शेयरधारक अपने पास पहले से मौजूद 3 शेयर पर एक अतिरिक्त शेयर खरीद सकता है. राइट्स इश्यू कंपनी और शेयरधारक दोनों के लिए फायदे का सौदा होते हैं. कंपनी को जहां अतिरिक्त पैसा मिलता है. उसका इक्विटी बेस बढ़ता है और स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयरों की लिक्विडिटी बढ़ जाती है. वहीं, शेयरधारकों को वर्तमान कीमत से कम में कंपनी के शेयर मिल जाते हैं. दरअसल, राइट्स इश्यू के जरिए शेयर खरीदने पर कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिस्काउंट देती हैं. इससे शेयरधारक के पास कम कीमत में अतिरिक्त शेयर खरीदने का मौका रहता है. 

सुधर रही कंपनी की सेहत 
BPCL की आर्थिक स्थिति की बात करें, तो इसमें मजबूती आ रही है. कंपनी का नेट प्रॉफिट FY23 की मार्च तिमाही में सालाना आधार पर 159 फीसदी बढ़कर 6,477.7 करोड़ रुपए हो गया था. फ्यूल मार्केटिंग मार्जिन में रिकवरी के चलते कंपनी का प्रदर्शन पहले से बेहतर हुआ है. वहीं, परिचालन से BPCL का राजस्व मार्च तिमाही में 1.18 लाख करोड़ रहा. कंपनी के शेयर की बात करें, तो बुधवार को ये 2% की तेजी के साथ 365.85 रुपए पर बंद हुआ था. इसका 52 वीक का हाई लेवल 380.45 रुपए है.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

क्या है Digital Arrest जिसको लेकर PM Modi ने जताई चिंता, कैसे इससे बचा जा सकता है?

ऑनलाइन फ्रॉड के खतरे के बीच आजकल डिजिटल अरेस्ट के मामले लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं जिसमें लोग मिनटों में अपनी जीवन की जमा-पूंजी गंवा दे रहे हैं.

28-October-2024

क्या है BRICS करेंसी जिसको बताया जा रहा डॉलर का विकल्प, ऐसा हुआ तो क्या होगा बदलाव?

दुनिया की इन 3 महाशक्तियों के अलावा ब्रिक्‍स समूह में शामिल 7 अन्‍य देशों ने आपसी व्‍यापार में स्‍थानीय मुद्रा के इस्‍तेमाल पर सहमति जताई.

25-October-2024

BW Class: क्या होता है फ्रंट रनिंग, जिसके फेर में फंस गईं फिर कुछ कंपनियां?

फ्रंट रनिंग घोटाले में तीन कंपनियों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है. इन कंपनियों के नाम आदित्य बिड़ला सन लाइफ AMC, फर्स्टक्राई और PNB हाउसिंग फाइनेंस हैं.

09-September-2024

BW Class: आखिर क्या होता है FPO और IPO? दोनों में क्या है अंतर? यहां जानें सब कुछ

क्या आप जानते हैं कि FPO और IPO क्या होता है और कोई कंपनी इसे क्यों लेकर आती है? साथ ही, FPO और इनीशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) में फर्क क्या है? आइए आज इसी को समझते हैं.

13-April-2024

BW Class: UPI जानते हैं, PPI के बारे में पता है कुछ. इसका कैसे होता है इस्‍तेमाल?

RBI द्वारा थर्ड-पार्टी यूपीआई ऐप्स को पीपीआई से लिंक करने का प्रस्ताव दिया गया है. यूपीआई ट्रांजैक्शन के बारे में तो सब जानते लेकिन PPI के बारे में काफी कम लोगों को जानकारी होती है.

06-April-2024


बड़ी खबरें

रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन ने पकड़ी रफ्तार, 12 साल में तीन गुना बढ़ा आंकड़ा; 99.7% नेटवर्क हुआ इलेक्ट्रिक

आंकड़ों के मुताबिक, 1950 तक देश के केवल 0.7 फीसदी रेल नेटवर्क का विद्युतीकरण हुआ था. 1961 में यह आंकड़ा 1.3 फीसदी और 2001 तक 23.6 फीसदी पहुंचा. इसके बाद भी रफ्तार सीमित रही, लेकिन 2014 के बाद इलेक्ट्रिफिकेशन के काम में तेजी आई.

3 hours ago

सचिन तेंदुलकर ने गेमिंग कंपनी मेटास्पोर्ट्स इंटरएक्टिव में किया निवेश, 3 साल में 10 करोड़ डाउनलोड का लक्ष्य

कंपनी का लोकप्रिय क्रिकेट गेम 'हिटविकेट' अब तक 120 देशों में 2 करोड़ से ज्यादा यूजर्स तक पहुंच चुका है.

2 hours ago

डेटा सेंटर कारोबार पर अडानी ग्रुप का बड़ा दांव, 1.5 अरब डॉलर का विदेशी कर्ज जुटाने की तैयारी

गौतम अडानी के नेतृत्व वाला अडानी ग्रुप अब ऊर्जा और बुनियादी ढांचे के पारंपरिक कारोबार से आगे बढ़कर डिजिटल क्षेत्र में अपनी मौजूदगी मजबूत करने पर जोर दे रहा है. प्रस्तावित फंडिंग इसी रणनीति का हिस्सा है.

5 hours ago

डिज्नी में फिर होगी छंटनी! खर्च में 20% तक कटौती की तैयारी, हजारों कर्मचारियों की जा सकती है नौकरी

डिज्नी पिछले कई वर्षों से लागत घटाने और कारोबार के पुनर्गठन की प्रक्रिया में जुटी है. इस दौरान कंपनी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी है और अरबों डॉलर के खर्च में कटौती की है.

5 hours ago

NTT DATA मंगलुरु में कर्मचारियों की संख्या बढ़ाकर 2027 तक 2,500 करेगी, AI और क्लाउड पर रहेगा फोकस

कंपनी ने बताया कि विस्तार के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), क्लाउड कंप्यूटिंग और डेटा के क्षेत्र में विशेष क्षमताएं विकसित की जाएंगी. इसके अलावा हेल्थकेयर और लाइफ साइंसेज, हाईटेक, ऑटोमोटिव और मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों पर भी ध्यान दिया जाएगा.

6 hours ago