होम / बिजनेस / सबसे ज्यादा कौन सा टूथपेस्ट बिकता है? 200 देशों पर करता है राज, जानें इसका इतिहास

सबसे ज्यादा कौन सा टूथपेस्ट बिकता है? 200 देशों पर करता है राज, जानें इसका इतिहास

विश्व की सबसे पुरानी कंपनियों में शुमार कोलगेट आज टूथपेस्ट मार्केट में लीडर है, जो 200 देशों में बिक्री करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः विश्व की सबसे पुरानी कंपनियों में शुमार कोलगेट आज टूथपेस्ट मार्केट में लीडर है, जो 200 देशों में बिक्री करती है. 216 साल पहले अमेरिका में बनी इस कंपनी का भारत में कारोबार करते हुए भी 85 साल पुराना इतिहास है. आज यह देश में भी सबसे पुरानी और नंबर एक कंपनी है, जिसका टूथपेस्ट मार्केट में वर्चस्व है. कंपनी ने भारत में अपना टूथपाउडर भी पहली बार यही पर लॉन्च किया था. 

लगातार कर रही है बदलाव

कोलगेट लगातार भारत में भी बदलाव कर रही है और अन्य प्रतिस्पर्धी कंपनियों से मुकाबला करने के लिए कई सारे नए ब्रैंड्स भी उतार रही है. हाल ही में उसने 2019 में कंपनी ने 50 साल बाद बदलाव किया और स्ट्रांग टीथ (अमीनो पावर के साथ) बाजार में उतारा. इन वर्षों में कोलगेट ने अन्य ब्रांडों के साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए कोलगेट जेल, कोलगेट सेंसिटिव, कोलगेट हर्बल, कोलगेट एक्टिव सॉल्ट और कोलगेट टोटल, कोलगेट डायबिटिक्स आदि जैसे उप-ब्रांड लॉन्च किए. विभिन्न अभियानों के लिए सेलेब्स को शामिल किया गया है. कंपनी भारत में 1937 से कारोबार कर रही है. 

इन देशों में स्वतंत्र कंपनी

कंपनी ने साबुन और मोमबत्तियों से लेकर टूथपेस्ट, पामोलिव नामक व्यक्तिगत देखभाल उत्पादों और अब यहां तक ​​कि पालतू जानवरों तक के उत्पाद बनाए हैं. कोलगेट अमेरिका, भारत और पाकिस्तान में सार्वजनिक रूप से पंजीकृत एक स्वतंत्र कंपनी है. कोलगेट को 1930 में अमेरिकी शेयर बाजार में और 1937 में भारत में सूचीबद्ध किया गया था. 1953 में, कंपनी को आधिकारिक तौर पर कोलगेट-पामोलिव नाम दिया गया था. 1977 में कोलगेट नेशनल डिटर्जेंट लिमिटेड के रूप में पाकिस्तान में पंजीकृत हुई थी. 

1806 में हुई थी शुरुआत

ब्रिटिश-अमेरिकी उद्यमी विलियम कोलगेट ने एक बार 2 मिलियन टूथपेस्ट मुफ्त में बांटने की शुरुआत 1806 में की थी. पहले वे साबुन-मोमबत्ती बनाते थे. 1857 में विलियम की मृत्यु के बाद, उनके बेटे ने व्यवसाय जारी रखा. 1873 में, कंपनी ने कांच की बोतलों में सुगंधित टूथपेस्ट बेचना शुरू किया. फिर 1896 में पहली बार टूथपेस्ट को सिंगल यूज ट्यूब में बेचा गया.आज कोलगेट के 200 से अधिक उत्पाद बाजार में हैं.

VIDEO: PhonePe का धमाकेदार 'धनतेरस ऑफर', सोना-चांदी खरीदने वालों की बल्ले-बल्ले

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

18 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

2 days ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

2 days ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago