होम / ऑटोमोबाइल / अब BH Series नंबर को लेकर आया नया सरकारी Notification, मिली ये नई सुविधा

अब BH Series नंबर को लेकर आया नया सरकारी Notification, मिली ये नई सुविधा

 उसी तरह सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में प्राइवेट सेक्‍टर के वर्किंग प्रमाण पत्र को और मजबूत करने का प्रावधान किया गया है, जिससे इसका दुरूपयोग रोका जा सके. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

BH Series नंबर को लेकर शुक्रवार को केन्‍द्र सरकार के सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक नया नोटिफिकेशन जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि अब BH Series का नंबर आसानी से हासिल करने के साथ-साथ उसे किसी भी व्‍यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकेगा, भले ही वो इसके लिए योग्‍य हो या न हो. अगर योग्‍य है तो वो BH Series नंबर रख सकता है लेकिन अगर वो योग्‍य नहीं है तो उस व्‍यक्ति को सामान्‍य रजिस्‍ट्रेशन नंबर लेना होगा. 

आखिर क्‍या होती BH Series
अगर आप कोई भी गाड़ी खरीदते हैं तो आपको उसका रजिस्‍ट्रेशन कराना होता है. लेकिन अगर आप किसी ऐसी नौकरी में हैं, जिसमें आपका ट्रांसफर अक्‍सर होता रहता है तो ऐसे में आपको बार बार उसके पेपर बदलवाने पड़ते हैं.  उन सभी परेशानियों से मुक्ति दिलाने के लिए पिछले साल परिवहन मंत्रालय की ओर से एक BH Series लाई गई थी.  एक बार इसे लेने के बाद आपको बार-बार अलग-अलग राज्‍य में रजिस्‍ट्रेशन नहीं कराना होता है. अब सरकार ने इसी सीरिज के नंबरों में कई तरह की सुविधाओं में इजाफा कर दिया है. 

क्‍या कहा गया है नोटिफिकेशन में 
परिवहन मंत्रालय को पिछले लंबे समय से कई संगठनों की ओर से BH Series के नंबरों के साथ बनाए गए कानूनों को और आसान करने को लेकर ज्ञापन मिल रहे थे. उन सभी को ध्‍यान में रखते हुए सरकार की ओर से इसमें आसानी की कई है. सरकार ने कई सुविधाओं को बढ़ा दिया है.
 
किसी को भी ट्रांसफर हो सकेगा BH Series नंबर 
BH Series का नंबर अब किसी भी व्‍यक्ति को ट्रांसफर किया जा सकता है भले ही वो इसके लिए पात्र हो या न हो. सरकार ने अब ये सुविधा BH Series नंबर वाले लोगों के लिए दे दी है. गाड़ी जिसे ट्रांसफर हो रही है अगर वो इसके लिए पात्र है तो वो उस BH Series के नंबर को रख सकता है. लेकिन अगर वो नहीं है तो वो जिस राज्‍य से संबंध रखता है उसे वहां का रेग्‍यूलर रजिस्‍ट्रेशन नंबर लेना होगा लेकिन गाड़ी ट्रांस्‍फर हो सकेगी. जबकि हले आप किसी को भी बीएच सीरिज का नंबर ट्रांसफर नहीं कर सकते थे. पहले आप केवल उसी को ट्रांसफर कर सकते थे जो इस सीरिज के योग्‍य था.


बाद में भी लिया जा सकता है BH Series का नंबर 
सरकार की ओर से जारी किए गए इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि अगर आपके पास कोई सामान्‍य श्रेणी का रजिस्‍ट्रेशन नंबर है और आप बाद में BH Series के लिए योग्‍य हो जाते हैं तो आप भी BH Series का नंबर ले सकते हैं. जबकि पहले सामान्‍य श्रेणी के नंबर को BH Series में ट्रांसफर नहीं किया जा सकता था.


अप्‍लाई करने का बढ़ाया गया दायरा 
सरकार ने नियम 48 में भी सुधार किया है. इस नियम के अनुसार अब आप BH Series के नंबर के लिए अब निवास प्रमाण पत्र के साथ-साथ कार्यस्‍थल प्रमाण पत्र के साथ आवेदन कर सकते हैं. पहले ये सुविधा नहीं दी गई थी. उसी तरह सरकार की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन में प्राइवेट सेक्‍टर इसका दुरूपयोग न कर सके इसके लिए इस वर्किंग प्रमाण पत्र को और मजबूत करने का प्रावधान किया गया है, जिससे इसका दुरुपयोग रोका जा सके. 

सर्विस सर्टिफिकेट से भी लिया जा सकता है BH Series नंबर 
अब तक आपको BH Series नंबर लेने के लिए सरकारी कर्मचारी को अपना आइडेंटी कार्ड दिखाना होता था. लेकिन अब इस सुविधा में एक और इजाफा कर दिया गया है. अब आप सर्विस सर्टिफिकेट के आधार पर भी BH Series नंबर ले सकते हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026

VinFast ने भारत में लॉन्च की 7-सीटर इलेक्ट्रिक MPV, 570KM रेंज के साथ 3 साल फ्री चार्जिंग और बंपर बेनेफिट्स

प्रीमियम डिजाइन, लंबी रेंज, एडवांस फीचर्स और मजबूत नेटवर्क के साथ VinFast भारतीय EV बाजार में नई प्रतिस्पर्धा और संभावनाएं लेकर आई है.

16-April-2026

स्मार्ट मोबिलिटी पर Kinetic का बड़ा दांव: AI इंटीग्रेशन से राष्ट्रीय विस्तार तक की रणनीति

बिजनेस वर्ल्ड की Kinetic के वाइस चेयरमैन व मैनेजिंग डायरेक्टर अजींक्य फिरोदिया से AI से लेकर EV सेगमेंट में Kinetic की रणनीतिक विस्तार योजनाओं पर विशेष बातचीत

21-February-2026


बड़ी खबरें

जुलाई में फिर बढ़ी महंगाई की मार, 4.45% पर पहुंची खुदरा महंगाई; खाने-पीने की चीजों ने बिगाड़ा बजट

लगातार दूसरे महीने RBI के 4% लक्ष्य से ऊपर रही खुदरा महंगाई. जुलाई में खाद्य महंगाई 5.52% पर पहुंची, जबकि ट्रांसपोर्ट, कपड़े-जूते और पर्सनल केयर से जुड़े खर्चों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई.

7 hours ago

Shiprocket IPO: आज से खुला ₹1,617 करोड़ का IPO, एंकर निवेशकों से जुटाए ₹727 करोड़

12 से 14 अगस्त तक चलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹92-97 प्रति शेयर तय किया गया प्राइस बैंड; कर्ज चुकाने में खर्च होंगे ₹210 करोड़

7 hours ago

टाटा संस में हिस्सेदारी पर बड़ी डील की तैयारी? शापूर मिस्त्री परिवार से ₹10,000 करोड़ के बायबैक पर चर्चा

प्रस्तावित ₹10,000 करोड़ का सौदा मिस्त्री परिवार की केवल एक शाखा को कवर करेगा और इसके एक वैकल्पिक निवेश कोष के माध्यम से किए जाने की संभावना है, मामले से जुड़े लोगों ने बताया.

10 hours ago

भारत की सबसे युवा पीढ़ी के प्रति हमारी सामाजिक जिम्मेदारी

पहली नौकरी के विरोधाभास से लेकर AI साक्षरता और लोकतांत्रिक असहमति की सेहत तक, Gen Z को भारत के भविष्य में भागीदार के रूप में देखने का तर्क, न कि एक ऐसी समस्या के रूप में जिसे संभालने की जरूरत है

8 hours ago

डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 23% बढ़कर ₹8.11 लाख करोड़ पहुंचा, पूरे साल के लक्ष्य का करीब एक-तिहाई

10 अगस्त तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन में 23.09% की वृद्धि, नॉन-कॉरपोरेट टैक्स और सिक्योरिटीज ट्रांजैक्शन टैक्स ने बढ़ाया राजस्व

12 hours ago