✕

होम / ऑटोमोबाइल / Electric Vehicles को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, 2030 तक पैदा होंगी 5 करोड़ नौकरियां

Electric Vehicles को लेकर नितिन गडकरी का बड़ा ऐलान, 2030 तक पैदा होंगी 5 करोड़ नौकरियां

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताया है कि साल 2030 तक भारत का इलेक्ट्रिक वाहन बाजार 20 लाख करोड़ रुपये का हो जाएगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने देश के इलेक्ट्रिक व्‍हीकल मार्केट को लेकर बड़ा ऐलान क‍िया. उन्‍होंने कहा क‍ि 2030 तक इलेक्ट्रिक वाहन बाजार 20 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्‍मीद है और इसमें पांच करोड़ नौकर‍ियों के मौके बनेंगे. उन्होंने ट्रांसपोर्ट सेक्‍टर को करीब आधे एयर पॉल्‍यूशन के ल‍िये जिम्मेदार ठहराया. गडकरी आठवें ईवीएक्‍सपो (Evexpo 2024) में बोल रहे थे. ईवी फाइनेंस मार्केट के 2030 तक 4 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है.

फोस‍िल फ्यूल कई तरह की समस्याएं पैदा कर रहा

नितिन गडकरी ने कहा कि फोस‍िल फ्यूल देश में कई तरह की समस्याएं पैदा कर रहा है. उन्‍होंने कहा हम 22 लाख करोड़ रुपये के फोस‍िल फ्यूल का आयात करते हैं, यह बड़ी आर्थिक चुनौती है. फोस‍िल फ्यूल (Fossil Fuels) का यह आयात हमारे देश में कई समस्याएं पैदा कर रहा है. सरकार की तरफ से ग्रीन एनर्जी पर फोकस क‍िया जा रहा है क्योंकि देश की 44 प्रतिशत पावर बॉस्‍केट सोलर एनर्जी है. उन्होंने कहा कि जल विद्युत, इसके बाद सोलर पावर और ग्रीन पावर बायोमास से ग्रीन एनर्जी के विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

देश को एक लाख इलेक्ट्रिक बसों की जरूरत

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने इलेक्ट्रिक बसों की कमी का भी ज‍िक्र क‍िया. उन्होंने कहा कि देश को एक लाख इलेक्ट्रिक बसों की जरूरत है लेकिन क्षमता 50,000 बसों की है. उन्होंने ऑटो कंपनियों से क्‍वाल‍िटी से समझौता किये ब‍िना अपने कारखानों का विस्तार करने की अपील करते हुए कहा क‍ि ऐसा करने का यह उपयुक्त समय है. गडकरी ने जब 2014 में परिवहन मंत्री के रूप में ज‍िम्‍मेदारी संभाली थी, तब देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर का साइज 7 लाख करोड़ रुपये था और आज यह 22 लाख करोड़ रुपये है.

अमेरिका का ऑटोमोबाइल सेक्टर सबसे बड़ा

उन्‍होंने कहा क‍ि हमारा दुन‍िया में तीसरा नंबर है. हमने जापान को पीछे छोड़ दिया है. भारत का ऑटोमोबाइल सेक्टर अमेरिका (78 लाख करोड़ रुपये) और चीन (47 लाख करोड़ रुपये) के बाद दुनिया में तीसरे नंबर पर है. आने वाले समय में हमें चीन को पीछे छोड़ना है. उन्होंने कहा कि देश को आने वाले पांच साल में टॉप पर पहुंचने की जरूरत है. इंडस्‍ट्री का भविष्य अच्छा है. हमें इस सेक्‍टर में चीन से मुकाबला करना है. इसके लिए हमें अच्छी तकनीक और क्‍वाल‍िटी की जरूरत है.

गडकरी ने कहा क‍ि लिथियम-आयन बैटरी को तैयार करना अहम है. टाटा, अडानी और मारुति जैसी कंपनियां बैटरी बनाने के प्रोसेस में हैं. देश में 16,000 ईवी चार्जिंग स्टेशन हैं और 2,800 पाइपलाइन में हैं.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago