✕

होम / ऑटोमोबाइल / Nissan और Honda अब नहीं आएंगे साथ! इस कारण फेल हुई मर्जर डील

Nissan और Honda अब नहीं आएंगे साथ! इस कारण फेल हुई मर्जर डील

होंडा और निसान ने बयान जारी कर कहा कि वे इंटेलिजेंस और इलेक्ट्रिफाइड व्हीकल सेक्टर में रणनीतिक साझेदारी जारी रखेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

होंडा (Honda) और निसान (Nissan) का विलय होने वाला था लेकिन अब यह प्रस्ताव ठंडे बस्ते में चला गया है. दोनों कंपनियों ने ऐलान किया कि उन्होंने बोर्ड ने विलय की बातचीत के पक्ष में फैसला लिया है. हालांकि दोनों इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर अपनी साझेदारी को जारी रखेंगी. अगर दोनों कंपनियों के बीच विलय हो जाता तो उससे करीब 6 हजार करोड़ के वैल्यू वाली कंपनी बनती जोकि टोयोटा, फॉक्सवैगन (Volkswagen) और हुंडई (Hyundai) के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी गाड़ी कंपनी होती.

इस कारण नहीं बन पाई बात

जापान की तीसरी सबसे बड़ी ऑटोमेकर निसान ने होंडा के साथ बातचीत से बाहर निकलने का इसलिए फैसला लिया, क्योंकि दोनों के बीच कई मुद्दों पर सहमति नहीं बन पाई. इसमें से एक तो यह था कि होंडा ने निसान को एक सहायक कंपनी बनाने का प्रस्ताव रखा था, जैसा कि न्यूज एजेंसी रायटर्स को सूत्रों ने पहले बताया था. पहले होंडा और निसान के साथ मित्सुबिशी मोटर्स ने ऐलान किया था कि वे इस साल के आखिरी तक मिल जाएंगे लेकिन बाद में सूत्रों ने बताया कि मित्सुबिसी इसके लिए तैयार नहीं थी. अब तीनों कंपनियों का कहना है कि वे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को लेकर रणनीतिक साझेदारी के फ्रेमवर्क के भीतर काम करेंगी.

क्या है Honda और Nissan की स्थिति?

निसान और होंडा को चीन के अहम बाजार में चीन की इलेक्ट्रिक व्हीकल्स कंपनियों जैसे कि BYD के तेज उभार ने परेशान किया. इसके अलावा एक और अहम बाजार अमेरिका में टैरिफ की आशंकाओं ने भी चिंताएं बढ़ाई हैं. इन सब दिक्कतों के चलते निसान ने पिछले साल नवंबर रीस्ट्रक्चरिंग का ऐलान किया था जिसके चहत 9 हजार की छंटनी और वैश्विक क्षमता में 20 फीसदी की कटौती की जाएगी लेकिन अभी तक यह सामने नहीं आया है कि इसका असर कहां होगा. सूत्रों ने दिसंबर में बताया था कि निसान को चीन में अपनी क्षमता और घटानी होगी, जहां वह Dongfeng Motor के साथ ज्वाइंट वेंचर के जरिए आठ फैक्ट्री चला रही है. उसने पहले कंपनी अपने चांगझू प्लांट में प्रोडक्शन बंद कर चुकी है.

आपको बता दें कि दिसंबर में विलय के ऐलान से पहले निसान और होंडा दोनों अलग-अलग तकनीकी साझेदारी के लिए बातचीत कर रहे थे. अब चूंकि दोनों के रास्ते अलग हो गए हैं तो निसान नए सहयोगी तलाश रही है और सूत्रों के मुताबिक ताइवान के फॉक्सकॉन के साथ इसे लेकर बातचीत हो सकती है. फॉक्सकॉन के प्रमुख यंग लियू ने बुधवार को कहा भी कि वह निसान में हिस्सेदारी लेने पर विचार करेंगे लेकिन मुख्य उद्देश्य साझेदारी ही है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

6 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

4 hours ago

CII की CBG कमेटी के को-चेयरमैन नियुक्त हुए वरुण कराड

यह नियुक्ति ऐसे समय हुई है जब सरकार ₹23,731 करोड़ के गोबरधन (GOBARdhan) ढांचे को लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है.

7 hours ago

HDFC बैंक के पहले बाहरी CEO होंगे अनूप बागची, सामने होंगी ये 6 बड़ी प्राथमिकताएं

जैसे-जैसे अनूप बागची 27 अक्टूबर को एचडीएफसी बैंक की कमान संभालने की तैयारी कर रहे हैं, भरोसा बहाल करना, विकास और लाभप्रदता को मजबूत करना, ग्राहक अनुभव में सुधार करना और प्रतिभाओं को एक दिशा में लाना उनके शुरुआती एजेंडे को परिभाषित करेगा.

7 hours ago

सोना हुआ सस्ता, दिल्ली में 22 कैरेट का भाव ₹1.37 लाख के करीब, चांदी भी फिसली

इस साल जनवरी में घरेलू बाजार में चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई थी. मौजूदा भाव उस रिकॉर्ड स्तर से काफी नीचे है.

11 hours ago