✕

होम / ऑटोमोबाइल / Maruti ने जारी किए दिसंबर तिमाही के आंकड़े, मुनाफा जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

Maruti ने जारी किए दिसंबर तिमाही के आंकड़े, मुनाफा जानेंगे तो रह जाएंगे हैरान

मारुति की शुद्ध बिक्री 22,187.6 करोड़ रुपये YoY से बढ़कर 27,849.2 करोड़ रुपये हो गई. मारुति के मुनाफे में पिछली दिसंबर तिमाही के मुकाबले दोगुने का इजाफा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मारुति सुजुकी ने अपनी दिसंबर तिमाही की रिपोर्ट जारी की है, जिसमें कंपनी के मुनाफे में बढ़ोतरी दर्ज की गई है. कंपनी की रिपोर्ट के अनुसार उसकी शुद्ध बिक्री 22,187.6 करोड़ रुपये से बढ़कर 27,849.2 करोड़ रुपये हो गई. मारुति के अनुसार उसके नए मॉडल- ब्रेजा और विटारा जैसी कारों के ऑर्डर पहले की तरह बेहतरीन रहे हैं.


कितना हुआ है मारुति को मुनाफा 
कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछली दिसंबर तिमाही की तुलना में इस साल मारुति सुजुकी के मुनाफे में 2 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है. जबकि जानकारों ने अनुमान जताया था कि ये इजाफा 85-90 प्रतिशत तक रह सकता है. इन नतीजों से उत्‍साहित जानकारों ने आगामी FY24 और FY25 के लिए मारुति के मुनाफे के अनुमान को 15 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. 


स्‍टॉक में कितना हो सकता है इजाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रिसर्च एजेंसियों ने मारुति के स्टॉक के लिए अपने लक्ष्य को 11,191 रुपये से बढ़ाकर 11,291 रुपये कर दिया है,  क्योंकि राजस्व वृद्धि इसके अनुमानों से 10 प्रतिशत अधिक है. यही नहीं एबिटा के अनुमानों में भी विश्‍लेषकों ने इजाफा कर दिया है और ये अनुमानों से 15 प्रतिशत अधिक तक जा सकता है. मारुति का ये मुनाफा उम्‍मीद जता रहा है कि ये वर्ष 2022-2024 के बीच मारुति की बाजार में हिस्सेदारी 45 प्रतिशत से बढ़कर 48 प्रतिशत होने की उम्मीद है, क्योंकि यह पहले से ही लॉन्च किए गए यूवी - ब्रेज़ा और ग्रैंड विटारा की संभावित सफलता का अनुमान जता रही है.

यही नहीं कंपनी विटारा और यूवी का अगला सेट जिम्नी और फ्रोंक्स जैसी कारों को भी लॉन्च कर चुकी है. दिसंबर तिमाही के क्‍या कहते हैं आंकड़े मारुति सुजुकी इंडिया ने तीसरी तिमाही के लिए 2,351.3 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हासिल किया है,  कंपनी को ये मुनाफा उसके बेहतरीन पोर्टफोलियो में मौजूद कारों की बिक्री के कारण हुआ है. कंपनी ने पिछले दिसंबर की तिमाही में 1,011.30 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था. जबकि इस  दिसंबर तिमाही में कंपनी ने 2351 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है.


क्‍या कहते हैं एक्‍सपर्ट 
एक्‍सपर्ट कहते हैं कि मारुति सुजुकी की मांग काफी अच्छी रही है. मारुति सुजुकी ईवी के मोर्चे पर अपने प्रतिद्वंदियों  से पिछड़ रही है और हाइब्रिड के माध्यम से वो उसे कम करने की कोशिश कर रही है. एक दूसरे एक्‍सपर्ट ने कहा कि क्‍वार्टर 3 में मारुति की मजबूत पकड़ का कारण बेहतर मिश्रण के कारण हुई है, जिसके चलते कंपनी ने अपनी सेल में 8 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है. इसी मिक्‍स पोर्टफोलियों के कारण कंपनी की हाल ही में लॉन्‍च हुई कारों की सेल पर भी इसका असर देखा जाएगा.

एक्‍सपर्ट कहते हैं कि हम उम्मीद करते हैं कि कंपनी का ये प्रदर्शन, सुधार और हाल ही में लॉन्च किए गए उत्पादों के कारण कंपनी के स्‍टॉक के लिए बेहतर कार्य करेगी. उन्‍होंने इसके 10,500 रुपये के लक्ष्य का सुझाव देते हुए ये बात कही. एक अन्‍य एक्‍सपर्ट कहते हैं कि कंपनी ने हाल ही में जो कारें लॉन्‍च की हैं उनकी ऑर्डरबुक मजबूत बनी हुई है. इसके पोर्टफोलियो में (जिम्नी और फ्रोंक्स) दो नए मॉडलों को शामिल करने के साथ, हम देखते हैं कि नए मॉडलों के लिए ऑर्डरबुक फिर से शुरू हो रही है. मारुति की घरेलू पीवी में हिस्सेदारी फिलहाल 41 फीसदी है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

7 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

21 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

15 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

15 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

16 hours ago