✕

होम / ऑटोमोबाइल / अपनी गाड़ी से भारत आ रहे विदेशियों को अब रखने होंगे ये डाक्यूमेंट्स, नए नियम लागू 

अपनी गाड़ी से भारत आ रहे विदेशियों को अब रखने होंगे ये डाक्यूमेंट्स, नए नियम लागू 

सरकार ने ये नियम सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किए हैं. सरकार ने इन नए नियमों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

दूसरे देशों से अपनी गाड़ी के साथ भारत आने वालों के लिए सड़क एवं परिवहन मंत्रालय ने नए नियम लागू कर दिए हैं. विदेशी मेहमानों के लिए इन नियमों का पलना करना अनिवार्य होगा. नियम के मुताबिक, विदेशी मेहमान को अपनी गाड़ी का वैलिड रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, वैध ड्राइविंग लाइसेंस या अंतरराष्ट्रीय ड्राइविंग परमिट (जो भी लागू हो) साथ रहना होगा. 

ये डाक्यूमेंट्स ज़रूरी 
साथ ही उन्हें वैध बीमा पॉलिसी, वैध प्रदूषण नियंत्रण प्रमाणपत्र (यदि मूल देश में लागू हो) भी साथ रहना होगा. केंद्र सरकार ने इन नए नियमों के लिए अधिसूचना जारी कर दी है. सरकार ने ये नियम सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लागू किए हैं. कई बार विदेशों से आने वाले राजनयिक या मेहमान अपने साथ व्यक्तिगत वाहन भी लेकर आते हैं. लेकिन उन वाहनों के लिए अब तक नियम नहीं थे पर अब सरकार ने उनके लिए भी नियम लागू कर दिए हैं. 

इनकी होगी मनाही 
सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की तरफ से बताया गया है कि अगर बताए गए डाक्यूमेंट्स अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य भाषा में हैं, तो विदेशी मेहमान को उसका अंग्रेजी अनुवाद, जिस पर जारीकर्ता प्राधिकारी के हस्ताक्षर हों, उसे भी मूल दस्तावेजों के साथ रखना होगा. इसके अलावा, भारत के अलावा किसी अन्य देश में पंजीकृत वाहनों को भारत के क्षेत्र में स्थानीय यात्रियों और सामानों के परिवहन की अनुमति नहीं होगी. दूसरे देशों में पंजीकृत वाहनों को भारत के मोटर वाहन अधिनियम, 1988 के तहत बनाए गए नियमों का पालन करना आवश्यक होगा.

कई योजनाओं पर काम
सफर को सुरक्षित बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का मंत्रालय कई योजनाओं पर काम कर रहा है. सरकार ने गाड़ियों के ब्रेक, सेंसर, एयरबैग्स को लेकर हाल में कई नियम बनाए हैं. इसके अलावा, कारों के टायरों के डिजाइन में बदलाव को भी मंजूरी दी गई है. अगले साल 1 अप्रैल से गाड़ियों की बिक्री नए टायरों के साथ ही होगी.  
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago