✕

होम / ऑटोमोबाइल / अब बेफिक्र होकर खरीदिए इलेक्ट्रिक गाड़ी, सरकार ने कर दिया है बढ़िया इंतजाम

अब बेफिक्र होकर खरीदिए इलेक्ट्रिक गाड़ी, सरकार ने कर दिया है बढ़िया इंतजाम

नए संशोधनों में बैटरी सेल, ऑन-बोर्ड चार्जर, बैटरी पैक का डिज़ाइन और आंतरिक सेल शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण थर्मल प्रसार से जुड़ी अतिरिक्त सुरक्षा जरूरतें शामिल हैं

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 4 years ago

नई दिल्ली: किसी भी इलेक्ट्रिक व्हीकल में उसकी बैटरी की लागत 50 परसेंट के करीब होती है, अगर बैटरी ही खराब क्वालिटी की लगी हो तो सुरक्षा पर सवाल खड़ा हो जाता है. इस साल कई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में आग लगने की घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए बैटरी सुरक्षा मानकों में अतिरिक्त प्रावधान किए हैं. ये नए प्रावधान अगले महीने 1 अक्टूबर से लागू हो जाएंगे. सरकार इन संशोधनों के जरिए इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सुरक्षा को और पुख्ता करना है. 

बैटरी सुरक्षा के लिए नए संशोधन क्या हैं
नए संशोधनों में बैटरी सेल, ऑन-बोर्ड चार्जर, बैटरी पैक का डिज़ाइन और आंतरिक सेल शॉर्ट सर्किट से आग लगने के कारण थर्मल प्रसार से जुड़ी अतिरिक्त सुरक्षा जरूरतें शामिल हैं. नए नियम इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, थ्री-व्हीलर्स, क्वाड्रिसाइकिल और कारों के लिए मान्य होंगे. इन संशोधनों में इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन यानी के साथ L कैटेगरी के मोटर वाहनों के लिये विशिष्ट आवश्यकताएं और M कैटेगरी और N कैटेगरी के मोटर वाहनों की इलेक्ट्रिक पावर ट्रेन के लिये जरूरतें शामिल हैं. 

बैटरी की रैंडम सैम्पलिंग 
L कैटेगरी के वाहन वो होते हैं जिसमें 4 से कम पहिए होते हैं. जबकि  M कैटेगरी वाले वाहन जिनमें कम से कम 4 पहिए होते हैं, N कैटेगरी के वाहन मतलब जिनमें कम-से-कम चार पहिये होते हैं और जिनका इस्तेमाल माल ढुलाई के अलावा यात्रियों के लिए भी किया जा सकता है. सड़क और परिवहन मंत्रालय ने इलेक्ट्रिक वाहनों में इस्तेमाल होने वाली ट्रैक्शन बैटरी के लिए उत्पादन की अनुरूपता को अनिवार्य करने पर स्टेकहोल्डर्स से से टिप्पणियां भी मंगाई हैं. इसमें टेस्टिंग के लिए कारखानों से तैयार बैटरियों की रैंडम सैम्पलिंग शामिल होगी, ताकि यह पता लगाया जा सके कि कंपनियां ईवी मॉडल के बड़े पैमाने पर उत्पादन करते समय मानकों का पालन कर रही हैं या नहीं, हालांकि अभी तक इसका कोई प्रावधान नहीं है.

इसलिए करना पड़ा संशोधन 
दरअसल, इस साल अप्रैल में ओला इलेक्ट्रिक, ओकिनावा ऑटोटेक और प्योर जैसे इलेक्‍ट्र‍िक स्कूटर्स में आग लगने की कई घटनाएं सामने आईं, जिसमें बैटरी की गुणवत्ता पर सवाल उठे. इन घटनाओं के सामने आने के बाद सड़क परिवहन मंत्रालय ने एक एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया था. इस कमेटी के अध्यक्ष ARCI, हैदराबाद के डायरेक्टर टाटा नरसिंह राव को बनाया गया. इस कमेटी को बैटरी सुरक्षा मानकों को लेकर अतिरिक्त सुझाव देने के लिए कहा गया. इस कमेटी जब अपने सुझाव मंत्रालय को सौंपे इसके बाद सरकार ने 29 अगस्त, 2022 को AIS (वाहन उद्योग मानक) 156 में संशोधन जारी किए हैं.

VIDEO: 2030 तक भारत में होंगे 5 करोड़ इलेक्ट्रिक व्हीकल
 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

डीजल एक्सपोर्ट एक साल के टॉप पर, सितंबर में भारत से रोजाना 6.2 लाख बैरल का निर्यात; यूरोप सबसे बड़ा बाजार

सितंबर में डीजल निर्यात में आई तेजी ऐसे समय में हुई है जब यूरोप और अमेरिका समेत कई बाजारों में डीजल की कीमतें ऊंचे स्तर पर हैं.

2 hours ago

पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर RBI का एक्शन, शेड्यूल बैंकों की सूची से बाहर किया; पहले रद्द हो चुका है लाइसेंस

बैंक का लाइसेंस इसी साल अप्रैल में नियमों का पालन नहीं करने के चलते रद्द किया गया था. इससे पहले आरबीआई ने बैंक के खिलाफ कई कारोबारी पाबंदियां भी लगाई थीं.

2 hours ago

शारजाह में 3 अरब डॉलर निवेश करेंगी भारतीय कंपनियां, खाड़ी बाजारों के लिए खोरफक्कन पोर्ट बनेगा नया गेटवे

*हॉर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ते समुद्री तनाव के बीच शारजाह भारतीय कंपनियों को निवेश का बड़ा अवसर दे रहा है. अमीरात को 2026 और 2027 के दौरान भारत से कुल 3 अरब डॉलर निवेश मिलने की उम्मीद है.

2 hours ago

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

4 hours ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

5 hours ago