✕

होम / ऑटोमोबाइल / बजाज चेतक बनानी वाली ऑटो कंपनी पर लगा करोड़ों रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला?

बजाज चेतक बनानी वाली ऑटो कंपनी पर लगा करोड़ों रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला?

देश में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर Bajaj Auto पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगा है. इस पर कंपनी का बयान भी सामने आया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

चेतक स्कूटर बनाने वाली कंपनी बजाज ऑटो (Bajaj Auto) पर करोड़ों रुपये का जुर्माना लगा है. कंपनी के ऊपर ये जुर्माना केंद्रीय माल एवं सेवा कर (GST) विभाग ने लगाया है. बता दें, कभी इस कंपनी का स्कूटर चेतक काफी लोकप्रिय हुआ करता था. तो आइए जानते हैं आखिर इस ऑटो कंपनी के ऊपर क्यों और कितना जुर्माना लगाया गया है? 

बजाज ऑटो पर क्यों लगा जुर्माना?
देश में दोपहिया और तिपहिया वाहनों की सबसे बड़ी एक्सपोर्टर कंपनी बजाज ऑटो पर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के क्लासिफिकेशन पर अलग-अलग जीएसटी से संबंधित मामले में 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना और ब्याज लगाया गया है. बजाज ऑटो ने रेगुलेटरी फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी है कि जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर,पुणे-II आयुक्तालय ने जुलाई 2017 से मार्च 2022 के लिए HSN कोड 8708/8714 के तहत इंस्ट्रूमेंट्स क्लस्टर के क्लासिफिकेशन की पुष्टि करते हुए एक आदेश को पारित किया है. वहीं, दूसरी ओर कंपनी द्वारा 9029 क्लासिफिकेशन को अपनाया था.

जुर्माने की कुल राशि कितनी?
कंपनी ने अपनी बात को आगे स्पष्ट करते हुए बताया कि आदेश में 10,03,91,402 रुपये के जीएसटी अंतर की मांग की पुष्टि की गई है. ज्वाइंट कमिश्नर ने कंपनी द्वारा जमा किए गए कर के विरुद्ध उक्त मांग को विनियोजित किया है. बजाज ऑटो ने कहा कि 10,03,91,402 रुपये का ब्याज और जुर्माना तथा 25 हजार रुपये का सामान्य जुर्माना भी लगाया गया है, जिसके बाद जुर्माने की कुल राशि 10,04,16,402 रुपये हो गई है.बजाज ऑटो का कहना है कि हमें विश्वास है कि ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा पारित इस आदेश में कोई भी दम नहीं है और यह उनके अधिकार क्षेत्र से बाहर है. इसके अलावा, ज्वाइंट कमिश्नर द्वारा पारित किए गए आदेश में कंपनी द्वारा उठाए गए कारण बताओ नोटिस के खिलाफ दायर रिट याचिका की अनदेखी हुई है, जो बॉम्बे हाई कोर्ट में लंबित है.

नहीं पड़ेगा कोई बड़ा वित्तीय प्रभाव

बजाज ऑटो पर जुर्माना लगने के बाद इस मामले में अब कंपनी का कहना है कि हमारा मामला बहुत मजबूत है और पारित किए गए आदेश के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी. ज्वाइंट कमिश्वर दारा जारी इस आदेश का कंपनी पर कोई भी बड़ा वित्तीय प्रभाव नहीं पड़ेगा.

 


टैग्स  
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

3 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

2 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

2 hours ago

IPO बाजार में रिकॉर्ड तेजी, 6 महीने में 78 कंपनियों ने जुटाए ₹94,205 करोड़

अप्रैल-सितंबर 2026 के दौरान मेनबोर्ड आईपीओ के जरिए कंपनियों की फंड जुटाने की रफ्तार तेज रही. इस दौरान 78 कंपनियों ने ₹94,205 करोड़ जुटाए, जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 35 फीसदी अधिक है.

21 hours ago

भारत में फिर मजबूत होंगे देसी मोबाइल ब्रांड, सरकार देगी ₹5,000 करोड़ का प्रोत्साहन

स्मार्टफोन बाजार में चीनी कंपनियों के दबदबे के बीच सरकार भारतीय मोबाइल ब्रांडों को मजबूत करने की तैयारी कर रही है. ₹62,500 करोड़ की मोबाइल फोन विनिर्माण योजना में करीब ₹5,000 करोड़ भारतीय कंपनियों के लिए रखे गए हैं.

19 hours ago