✕

होम / ऑटोमोबाइल / BW हिंदी ने लगाया था जो अनुमान, Elon Musk के मैसेज से उस पर लगी मुहर!

BW हिंदी ने लगाया था जो अनुमान, Elon Musk के मैसेज से उस पर लगी मुहर!

टेस्ला के मालिक एलन मस्क ने PM मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत पर बधाई देते हुए भारत आने के संकेत दिए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला के मालिक एलन मस्क (Elon Musk) ने अप्रैल में प्रस्तावित अपनी भारत यात्रा को अचानक टाल दिया था. इसके बाद उन्होंने खामोशी की चादर ओढ़ ली और यह माना जाने लगा कि शायद उन्होंने टेस्ला को भारत लाने का इरादा छोड़ दिया है. मीडिया की तमाम खबरों में एलन मस्क के भारत से मोह भंग के कारण गिनाए जाने लगे. BW हिंदी ने उस वक्त अपनी एक रिपोर्ट में बताया था कि Elon Musk लोकसभा चुनाव के बाद नई सरकार के बनने तक इंतजार करना चाहते हैं. इसलिए उन्होंने टेस्ला की भारत योजना को लेकर सरकार से कोई बातचीत नहीं की है. अब मस्क ने भारत आने का संकेत देकर एक तरह से इस रिपोर्ट पर मुहर लगा दी है.

PM मोदी को दी बधाई
दुनिया के रईस नंबर 2 एलन मस्क ने लोकसभा चुनाव में जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देते हुए भारत आने के संकेत भी दिए हैं. सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म 'X' पर PM मोदी को टैग करते हुए उन्होंने लिखा है - दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक चुनाव में आपकी जीत पर बधाई! मैं आशा करता हूं कि मेरी कंपनियां भारत में रोमांचक काम करेंगी. मस्क के इस मैसेज को उनके जल्द भारत आने के संकेत के रूप में देखा जा रहा है. बता दें कि एलन मस्क पिछले काफी समय से टेस्ला की भारत में एंट्री का प्रयास कर रहे हैं.    

तब दिया था ये कारण
एलन मस्क का इस साल 21-22 अप्रैल अप्रैल को भारत आने वाले थे. उनकी इस यात्रा में भारत को लेकर टेस्ला के प्लान की घोषणा होनी थी. लेकिन ऐन वक्‍त पर मस्‍क ने अपनी भारत यात्रा को टाल दिया. उन्होंने कहा कि टेस्ला में बढ़ते दायित्वों के कारण वह फिलहाल भारत नहीं आ रहे हैं. उनकी तरफ से यह ज़रूर कहा गया था कि वह भारत आएंगे, लेकिन कोई डेट फाइनल नहीं हुई थी. गौरतलब है कि टेस्ला जैसी ग्लोबल कंपनियों को भारत में आमंत्रित करने के लिए मोदी सरकार ने नई EV पॉलिसी बनाई है. हालांकि, स्थानीय कंपनियां सरकार की इस नीति से खुश नहीं हैं. क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनके लिए प्रतियोगिता बढ़ जाएगी. 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

1 week ago

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago