✕

होम / ऑटोमोबाइल / EV के चाहने वालों के लिए बुरी खबर, अगले साल होने वाला बदलाव डालेगा जेब पर असर

EV के चाहने वालों के लिए बुरी खबर, अगले साल होने वाला बदलाव डालेगा जेब पर असर

यदि आप इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो बेहतर है इस साल ही अपनी योजना पर अमल करे लें, क्योंकि अगले साल से दाम बढ़ने वाले हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड पिछले कुछ समय से बढ़ रही है. 2-व्हीलर के साथ-साथ 4-व्हीलर सेगमेंट में भी EV की मांग में तेजी देखी गई है. इसे ध्यान में रखते हुए कंपनियां EV प्रोडक्शन पर ज्यादा फोकस करने लगी हैं. चीनी EV कंपनी BYD ने भी भारतीय बाजार में दस्तक दे दी है. आने वाले समय में इस बाजार में कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिल सकती है. हालांकि, अभी खबर ये है कि इलेक्ट्रिक वाहनों की कीमत बढ़ सकती है. माना जा रहा है कि अगले फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक वाहन 10 से 15 फीसदी महंगे हो सकते हैं.  

इन कारणों से होगा इजाफा 
एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बैटरी की बढ़ती लागत का बोझ कंपनियां ग्राहकों पर डालने की योजना बना रही हैं. इसका सीधा मतलब है कि इलेक्ट्रिक वाहन महंगे हो सकते हैं. इनकी कीमतों में कम से कम 15 फीसदी तक का इजाफा हो सकता है. हाल ही में टाटा मोटर्स की तरफ से भी संकेत मिले थे कि EV की बैटरी की बढ़ती लागत के चलते कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक कारों की प्राइज बढ़ा सकती है. रिपोर्ट में बताया गया है कि बैटरी की बढ़ती लागत के साथ-साथ EV के लिए सुरक्षा मानदंडों सहित अन्य नियमों में किए गए हालिया बदलाव भी कीमतें बढ़ाने में अहम भूमिका निभाएंगे.

सुरक्षित बैटरी पर जोर 
केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए न्यूनतम सुरक्षा मानकों को सुनिश्चित करने के लिए बैटरी से जुड़े नए मानकों को पेश किया है. जिन पर अमल के लिए कंपनी की प्रोडक्शन कॉस्ट बढ़ेगी और इसका सीधा असर आपकी जेब पर होगा. लिहाजा, अगर आप नए साल में EV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो जेब कुछ ज्यादा ढीली करने के लिए भी तैयार हो जाएं. EV के अलावा, बाकी गाड़ियों के दाम भी नए साल में बढ़ सकते हैं. Tata Motors अपनी गाड़ियों को महंगा करने पर विचार कर रही है.

3-5% लागत पहले ही बढ़ी
रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहनों में आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार ने बैटरी के लिए संशोधित परीक्षण मानक तैयार किए हैं, जो 2 चरणों में लागू होंगे. इलेक्ट्रिक वाहनों में बैटरी सबसे महत्वपूर्ण कॉम्पोनेन्ट है, क्योंकि इसी पर कार की परफॉरमेंस सबसे ज्यादा मायने रखती है. बैटरी परीक्षण मानकों के पहले चरण के परीक्षण के दौरान ही बैटरी की कीमतों को 3-5 प्रतिशत तक बढ़ा दिया है. लिहाजा, एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगले साल लागू होने वाले दूसरे चरण में यह लागत बढ़कर 15 फीसदी तक हो सकती है. 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

1 hour ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

1 hour ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

2 hours ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

2 hours ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

23 hours ago