✕

होम / ऑटोमोबाइल / क्या भारत बन सकता है ईवी में आत्मनिर्भर, एक्सपर्ट बोले- हम वर्ल्ड लीडर बनने को हैं तैयार

क्या भारत बन सकता है ईवी में आत्मनिर्भर, एक्सपर्ट बोले- हम वर्ल्ड लीडर बनने को हैं तैयार

बल्कि देश के ईवी मार्केट में वर्ल्ड लीडर बनने की भी काबिलियत है. भारत अभी ईवी मार्केट में 11वें पोजिशन पर है और नॉर्वे पहले स्थान पर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः BW Auto World द्वारा आयोजित EV Summit के पैनल सेशन Making India Atmanirbhar: Can India become World Leader in EV? में सेशन को मॉडरेट कर रहे सुधीर मिश्रा, Managing Partner, Trust Legal ने जब उपस्थित पैनलिस्ट से इस सवाल का जवाब पूछा तो सभी का मानना था कि भारत ईवी में न केवल आत्मनिर्भर बन सकता है, बल्कि देश के ईवी मार्केट में वर्ल्ड लीडर बनने की भी काबिलियत है. भारत अभी ईवी मार्केट में 11वें पोजिशन पर है और नॉर्वे पहले स्थान पर है. 

सुधीर मिश्रा जो पिछले 25 सालों से ऑड-ईवन और प्रदूषण पर लड़ रहे हैं, उनका मानना है कि इस साल पराली जलाने के मामलों में कमी आई है. पेट्रोल में ईथेनॉल की ब्लेंडिंग हो रही है और ईवी पर भी काफी फोकस हो रहा है. 

ईवी की कीमत ज्यादा होना सबसे बड़ा चैलेंज

चर्चा को आगे बढ़ाते हुए साक्षी विज, Founder and CEO, Myles ने कहा कि अभी सबसे बड़ा चैलेंज ईवी की कीमत ज्यादा होना है. अगर इलेक्ट्रिक व्हीकल की कीमतों में कमी हो जाए तो हम न केवल इसमें आत्मनिर्भर बन सकते हैं बल्कि नंबर एक पोजिशन पर पहुंच सकते हैं. इलेक्ट्रिक व्हीकल के बहुत सारे पार्ट्स अभी भी इंपोर्ट करने पड़ रहे हैं. हालांकि हम लोग डिस्ट्रीब्यूशन कॉस्ट को कम करने का प्रयास कर रहे हैं. इसके अलावा हम इलेक्ट्रिक व्हीकल की ओनरशिप में वैल्यू ऐडेड सर्विसेज को भी कस्टमर को बिना किसी अतिरिक्त चार्ज के दे रहे हैं, ताकि उन पर ज्यादा आर्थिक बोझ न पड़े. 

ईवी के लिए बड़ा मार्केट लेकिन सेल्स अभी नाकाफी

साक्षी ने आगे कहा कि ईवी के लिए देश बहुत बड़ा बाजार है लेकिन अभी सेल्स उस गति पर नहीं पहुंची है, जिसकी हम लोग कल्पना कर रहे थे. हमको अभी एक लंबा रास्ता तय करना है. अभी भी केवल 100 लोग इनका डेली डेमो लेते हैं लेकिन खरीदने वालों की संख्या बहुत कम है. 

पार्ट्स मिलना बड़ी चुनौती

अरुण श्रेयस, CEO & Co-Founder, RACEnergy ने ईवी के पार्ट्स मिलने पर आने वाली मुश्किलों पर प्रकाश डाला. अरुण ने कहा कि बैटरी की कीमत ज्यादा है और रिप्लेस कराने पर हम बैटरी की कीमत को कम कर रहे हैं. टियर थ्री लेवल पर अभी बहुत काम करना बाकी है. सेमीकंडक्टर और चिप्स की शॉर्टेज है. ईवी में पेट्रोल-डीजल की तुलना में ज्यादा सेमीकंडक्टर और चिप्स लगती हैं और इलेक्ट्रिकल पार्ट्स भी लगते हैं, लेकिन अभी हमें इस सेगमेंट में खुद को आत्मनिर्भर बनाना है. पार्ट्स की कीमतों में बढ़ोतरी के चलते ईवी की कीमत और लागत दोनों बढ़ रही है. हालांकि ज्यादा प्रोडक्शन होने पर हम इसको कम ला सकते हैं. 

इंडस्ट्री कर रही है काम

अंकित कुमार, CEO, Skye Air ने कहा कि हम ड्रोन के जरिए लॉजिस्टिक और डिलीवरी कर रहे हैं ताकि लोगों के कॉर्बन फुटप्रिंट कम हो और लोगों को कम समय में उनका सामान मिले. जहां तक ईवी इंडस्ट्री का सवाल है, वहां पर अभी भी यह प्रारंभिक फेज में है क्योंकि बहुत सारी चीजें धीरे-धीरे डेवलप हो रही हैं. फिलहाल महंगे होने के चलते ईवी की तरफ ज्यादा आम आदमी का रूझान नहीं है लेकिन आगे चलकर इसमें बढ़ोतरी हो सकती है. हमें एक मिक्स सॉल्यूशन पर काम करना होगा. 

सेशन में अनमोल बोहरे, Co-founder & Managing Director, Enigma Auto ने भी अपने विचार रखे और कहा कि ग्रोथ की संभावना काफी है और यकीनन ईवी इंडस्ट्री इसको पूरा करने का माद्दा रखती है. 

VIDEO: जल्द हर साल रिन्यू नहीं करानी पड़ेगी इंश्योरेंस पॉलिसी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

23-September-2026

मर्सिडीज-बेंज इंडिया की 2025 में बिक्री 2.85% घटी, BMW ने बढ़ाया मार्केट शेयर, रणनीति में बदलाव के संकेत

पांच साल की लगातार वृद्धि के बाद मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सालाना बिक्री में पहली बार गिरावट आई है. एंट्री और कोर लग्जरी सेगमेंट में कमजोरी के बीच BMW की 14 फीसदी की मजबूत वृद्धि बढ़ती प्रतिस्पर्धा को रेखांकित करती है.

22-August-2026

6 एयरबैग और 360 डिग्री कैमरे के साथ लॉन्च हुई नई Tata Tiago, पेट्रोल-CNG-EV तीनों विकल्प उपलब्ध

कंपनी ने इसे पेट्रोल, CNG और EV तीनों पावरट्रेन विकल्पों में पेश किया है. नई कार में 6 एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और क्रूज कंट्रोल जैसे एडवांस फीचर्स दिए गए हैं.

28-May-2026

टोयोटा का भारत में बड़ा दांव: महाराष्ट्र में लगाएगी नई फैक्ट्री, हर साल बनेंगी 1 लाख SUVs

कंपनी औरंगाबाद के बिडकीन में नया प्लांट बनाएगी, जिसके बाद यहां हजारों लोगों को रोजगार मिलेगा.

11-May-2026

MG की इलेक्ट्रिक कारों पर धमाकेदार ऑफर, 1 साल फ्री चार्जिंग और ₹2.15 लाख तक का फायदा

MG ZS EV पर कंपनी ने ₹2.15 लाख तक के फायदे देने की घोषणा की है. इस इलेक्ट्रिक SUV की कीमत ₹17.99 लाख से शुरू होकर ₹20.50 लाख तक जाती है.

11-May-2026


बड़ी खबरें

UPI पर MDR की तारीख बढ़ी आगे, अब 1 जनवरी 2027 से लागू होने की संभावना; छोटे कारोबारियों को छूट संभव

बैठक में 40 लाख रुपये तक सालाना कारोबार वाले व्यवसायों को MDR से छूट देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा हुई. इसका उद्देश्य छोटे दुकानदारों और कारोबारियों पर डिजिटल भुगतान की लागत का बोझ कम रखना है.

29 minutes ago

HD Fire Protect IPO का प्राइस बैंड ₹258-271 तय, 13 अक्टूबर को खुलेगा ₹712 करोड़ का इश्यू

ऊपरी प्राइस बैंड ₹271 प्रति शेयर के हिसाब से HD Fire Protect का IPO करीब ₹712.13 करोड़ का होगा. यह पूरा इश्यू ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें प्रमोटर शेयरधारक हरिश नरशी धरमशी और कुसुम धरमशी कुल 2.62 करोड़ शेयर बेचेंगे.

42 minutes ago

महंगा कच्चा तेल और RBI की दर बढ़ोतरी से बाजार पर दबाव, गिफ्ट निफ्टी 70 अंक फिसला; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बुधवार को 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 429.11 अंक यानी 0.59 फीसदी गिरकर 72,638.70 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 173.05 अंक यानी 0.76 फीसदी की गिरावट के साथ 22,603.05 पर आ गया.

1 hour ago

दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन, ‘क्रांतिवीर’ से ‘नटसम्राट’ तक यादगार किरदारों के लिए रहेंगे याद

नाना पाटेकर हिंदी और मराठी सिनेमा के उन अभिनेताओं में शामिल रहे, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय और संवाद अदायगी से दर्शकों के बीच खास पहचान बनाई.

58 minutes ago

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

22 hours ago