होम / अप्वाइंटमेंट / SEBI के नए चीफ होंगे तुहिन कांत पांडे, माधबी पुरी बुच की लेंगे जगह, जानिए पूरी डिटेल

SEBI के नए चीफ होंगे तुहिन कांत पांडे, माधबी पुरी बुच की लेंगे जगह, जानिए पूरी डिटेल

केंद्र सरकार ने 27 फरवरी को फाइनेंस सक्रेटरी तुहिन कांत पांडे को SEBI का नया चीफ नियुक्त किया है, वे माधबी पुरी बुच की जगह लेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे (Tuhin Kanta Pandey) अगले सेबी (Securities and Exchange Board of India) प्रमुख होंगे. केंद्र सरकार ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) के नए अध्यक्ष के रूप में मौजूदा वित्त सचिव तुहिन कांत पांडे की नियुक्ति को मंजूरी दी है. वह तीन सालों तक इस पद का कार्यभार संभालेंगे. तुहिन कांत माधबी पुरी बुच (Madhabi Puri Buch) की जगह लेंगे जिनका कार्यकाल 1 मार्च 2025 यानी कल समाप्त हो रहा है. 

कौन हैं तुहिन कांत पांडे? 

तुहिन पांडे ओडिशा कैडर के 1987 बैच के IAS अधिकारी हैं. उन्होंने पंजाब यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में मास्टर डिग्री और ब्रिटेन के बर्मिंघम विश्वविद्यालय से एमबीए किया है. वर्तमान में वह वित्त सचिव के रूप में कार्यरत हैं. साल 2024 में उन्हें वित्त सचिव बनाया गया था. इसके बाद से वह वित्त मंत्रालय के चार प्रमुख विभागों को संभाल रहे थे. वह भारत सरकार के सबसे महत्वपूर्ण सचिवों में से एक माने जाते हैं. उन्हें वित्तीय मामलों की गहरी समझ है.

इन अहम पदों पर किया काम

तुहिन पांडे योजना आयोग (अब नीति आयोग है), कैबिनेट सचिवालय में उच्च पदों पर रहे. ओडिशा सरकार में उन्होंने स्वास्थ्य, सामान्य प्रशासन, वाणिज्यिक कर, परिवहन और वित्त विभागों में प्रशासनिक प्रमुख के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं.  साथ ही उन्होंने निवेश और सार्वजनिक संपत्ति प्रबंधन विभाग (DIPAM), लोक उद्यम विभाग (DPI) और कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग में सचिव के रूप में सेवाएं दी हैं. तुहिन पांडे ने संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के क्षेत्रीय कार्यलय में भी अहम भूमिका निभाई है.

क‍ितनी म‍िलेगी सैलरी?

सेबी प्रमुख का पद बेहद महत्वपूर्ण है, कारण यह है कि वह शेयर बाजार की देखरेख करते हैं. निवेशकों के हितों की रक्षा करना भी उनकी जिम्मेदारी होती है. सेबी प्रमुख को भारत सरकार के सचिव के बराबर वेतन मिलता है. यह वेतन मकान और कार के बिना 5,62,500 रुपये प्रति माह है. पांडे को वित्तीय मामलों में गहरी समझ है, उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव भी है. ऐसे में उनकी नियुक्ति से बाजार को स्थिरता मिलने की उम्मीद है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

4 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

4 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

5 days ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

21 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

18 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

19 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

20 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

1 day ago