होम / अप्वाइंटमेंट / Qantas Airways ने Vanessa Hudson को चुना CEO, जानिये क्यों ऐतिहासिक है फैसला?

Qantas Airways ने Vanessa Hudson को चुना CEO, जानिये क्यों ऐतिहासिक है फैसला?

Vanessa Hudson को CEO बनाना आम बात इसलिए भी नहीं है क्योंकि वह उन महिलाओं में से हैं जो ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख कंपनी की अध्यक्षता कर रही हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ऑस्ट्रेलिया की फ्लैगशिप एयरलाइन कंपनी Qantas एयरवेज ने आज एक ऐसा फैसला लिया है जो ऐतिहासिक हो गया है. Qantas एयरवेज ने हाल ही में अपनी CFO (चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर) Vanessa Hudson को अपने अगले CEO के रूप में नियुक्त करने का फैसला कर लिया है. 

ऐतिहासिक क्यों है फैसला?
आप भी सोच रहे होंगे कि इस फैसले में ऐतिहासिक क्या है? दरअसल Vanessa Hudson 100 साल पुरानी Qantas एयरवेज की पहली महिला CEO हैं. Vanessa Hudson, नवम्बर में Alan Joyce की जगह CEO का पद संभालेंगी. Alan Joyce, ग्लोबल एविएशन इंडस्ट्री में काफी मशहूर हैं और वह पिछले 15 सालों से Qantas के CEO की कमान संभाले हुए हैं. इतना ही नहीं, Alan Joyce किसी भी प्रमुख ऑस्ट्रेलियाई कंपनी में सबसे लम्बे समय तक काम करने वाले CEO हैं. 

महिला सशक्तिकरण 
Vanessa Hudson को CEO बनाया जाना कोई आम बात इसलिए भी नहीं है क्योंकि वह उन कुछ महिला एग्जीक्यूटिव्स में से एक हैं जो ऑस्ट्रेलिया में किसी प्रमुख कंपनी की अध्यक्षता कर रही हैं. हालांकि Qantas की विरोधी कंपनी Virgin Australia की CEO भी एक महिला ही हैं जिनका नाम Jayne Hrdlicka है. 

Vanessa Hudson ही क्यों?
Vanessa Hudson ने CEO के पद पर नियुक्ति किये जाने के बाद अपनी पहली प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा – मुझे लगता है कि मेरे पास जो अनुभव था और हाल ही के सालों में, कोविड के दौरान मैंने एयरलाइन को मैनेज करने में जो मदद की है उसकी बदौलत मैं ज्यादा बेहतर पोजीशन में हूं. Qantas एयरवेज के चेयरमैन Richard Goyder ने कहा कि कोविड के दौरान Hudson द्वारा फाइनेंस और ट्रेजरी पोर्टफोलियो को जिस तरह हैंडल किया गया वह शानदार था और इसी की बदौलत CEO के लिए शॉर्टलिस्ट किये गए 40 से ज्यादा कैंडिडेट्स को पीछे छोड़ते हुए Vanessa Hudson के नाम को प्राथमिकता दी गयी. 

महिलायें बढ़ रही हैं आगे
आज ट्रेडिंग के दौरान Qantas के शेयर्स में 2.4% की गिरावट देखने को मिली जबकि पुरी मार्केट में 0.24% की गिरावट दर्ज की गयी. Vanessa Hudson ने आज से 28 साल पहले Qantas जॉइन किया था और उन्होंने कंपनी में CFO, चीफ कस्टमर ऑफिसर और Qantas एयरलाइन्स की अमेरिका एवं न्यूजीलैंड में स्थित शाखाओं के लिए सीनियर वाइस प्रेजिडेंट के पद की भूमिका भी निभायी है. हालांकि अभी भी ऑस्ट्रेलिया में लिस्टेड ज्यादातर कंपनियों की अध्यक्षता पुरुष ही कर रहे हैं लेकिन अब हाई-प्रोफाइल CEO की भूमिकाओं को निभाने के लिए महिलाओं को चुना जा रहा है.  
 

यह भी पढ़ें: Go-First के पास खत्म हुए पैसे, रद्द करनी पड़ी इतनी फ्लाइट्स!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

एक्सक्लूसिव: सिद्धार्थ बुटालिया बने फ्लाईदुबई के सीनियर VP, कॉरपोरेट ब्रांड और मार्केटिंग की संभालेंगे कमान

सिद्धार्थ बुटालिया टाटा समूह के साथ दो दशक बिताने के बाद दुबई स्थित एयरलाइन में शामिल हुए हैं, जहां उन्होंने आखिरी बार एयर इंडिया एक्सप्रेस में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर के रूप में कार्य किया.

5 days ago

Info Edge ने हिमांशु अग्रवाल को बनाया नया CFO, 17 सितंबर से संभालेंगे जिम्मेदारी

अंतरिम CFO अंबरिश रघुवंशी की जगह लेंगे हिमांशु अग्रवाल, 31 अक्टूबर तक वित्त सलाहकार के रूप में जुड़े रहेंगे.

6 days ago

च‍ित्रा अवस्थी बनीं Anya गुरुग्राम की नई जनरल मैनेजर, हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 25 साल से ज्यादा का अनुभव

25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ च‍ित्रा अवस्थी संभालेंगी होटल के संचालन, राजस्व, अतिथि अनुभव और ब्रांड पोजिशनिंग की जिम्मेदारी

1 week ago

Wingify ने महरनाज दलाल को बनाया CFO, 20 साल से ज्यादा का है वित्तीय नेतृत्व का अनुभव

दलाल के पास APAC, EMEA और नॉर्थ अमेरिका में वित्तीय नेतृत्व का 20 वर्षों से अधिक का अनुभव है

03-September-2026

कोलगेट-पामोलिव के MD और CEO बने मनीष आनंदानी, प्रभा नरसिम्हन को भी मिली नई जिम्मेदारी

प्रभा नरसिम्हन 27 सितंबर को संभालेंगी नई भूमिका, एशिया-पैसिफिक डिवीजन में मार्केटिंग की जिम्मेदारी; 28 सितंबर से मनीष आनंदानी होंगे कंपनी के नए MD और CEO

21-August-2026


बड़ी खबरें

हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट का नया AI-ready डेटासेंटर रीजन शुरू, एशिया और ग्लोबल साउथ पर नजर

माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, हैदराबाद का नया डेटासेंटर रीजन भारत में कंपनी की 20.5 अरब डॉलर की निवेश प्रतिबद्धता का अहम हिस्सा है. अडानी ग्रुप, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक और पीबी पे जैसी कंपनियां इस नए रीजन के लिए साइन अप कर चुकी हैं.

2 hours ago

लेंसकार्ट में ₹2,468 करोड़ की ब्लॉक डील, 3% तक फिसला शेयर; 2.07% हिस्सेदारी बिकी

ब्लॉक डील के बाद लेंसकार्ट के शेयरों में दबाव देखने को मिला और BSE पर शेयर करीब 3 फीसदी तक गिरकर ₹683.30 के निचले स्तर पर पहुंच गया.

1 hour ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर से लागू, 100% भारतीय निर्यात को मिलेगी शुल्क-मुक्त पहुंच

पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-न्यूजीलैंड FTA 20 अक्टूबर को दशहरा के दिन प्रभावी होगा. समझौते के तहत न्यूजीलैंड भारतीय उत्पादों के लिए अपने बाजार में शुल्क-मुक्त पहुंच उपलब्ध कराएगा.

1 hour ago

मझगांव डॉक बनाएगी आंध्र प्रदेश में नया ग्रीनफील्ड शिपयार्ड, ₹15,000 करोड़ निवेश की तैयारी

दुगराजपट्टनम में प्रस्तावित शिपयार्ड की सालाना क्षमता 1.2 मिलियन ग्रॉस टनेज होगी. कंपनी अगले 5 से 7 वर्षों में इस परियोजना पर करीब ₹15,000 करोड़ खर्च करेगी, जिससे करीब 45,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है.

3 hours ago

टाटा ग्रुप में LIC की हिस्सेदारी ₹1 लाख करोड़ के पार, चंद्रशेखरन के दूसरे कार्यकाल में इन शेयरों में बढ़ा निवेश

प्राइम डेटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक, जून 2022 के बाद टाटा ग्रुप की 14 लिस्टेड कंपनियों में से 10 में LIC की हिस्सेदारी बढ़ी है.

2 hours ago