होम / अप्वाइंटमेंट / MDI निदेशक ने संस्‍थान को कहा अलविदा, लोहड़ी पर रहा आखिरी कार्यदिवस

MDI निदेशक ने संस्‍थान को कहा अलविदा, लोहड़ी पर रहा आखिरी कार्यदिवस

MDI निदेशक राकेश चक्रवर्ती ने इस संस्थान में डेढ़ साल तक सेवा देने के बाद अलविदा कह दिया है. 13 जनवरी को लोहड़ी के दिन उनका आखिरी कार्यदिवस रहा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश के प्रमुख प्रबंध समूहों में एक MDI गुड़गांव में बीते डेढ़ वर्ष से अपनी सेवा दे रहे डॉ. राजेश चक्रवर्ती ने लोहड़ी के दिन संस्‍थान को अलविदा कह दिया. चक्रवर्ती इस संस्‍थान में बीते 1 जून, 2021 से MDI गुड़गांव के निदेशक के रूप में नियुक्त किये गए थे. उनसे पहले इस पद को अतिरिक्‍त निदेशक प्रो आत्‍मानंद देख रहे थे. चक्रवर्ती के पद से हटने के साथ ही उनका डेढ़ साल का कार्यकाल आज समाप्त हो गया.

विदाई नोट में क्‍या बोले चक्रवर्ती

MDI के निदेशक पद से रिटायर हुए चक्रवर्ती ने अपने विदाई नोट में संस्थान में बिताए अपने समय के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और संस्थान द्वारा शुरू किए गए गई प्रयासों और महामारी के बाद की बहाली की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह खुद को 'बेहद भाग्यशाली मानते हैं कि उन्‍होंने इतने सारे बदलाव देखे हैं'.

MDI से पहले कहां थे राकेश चक्रवर्ती

 MDI गुड़गांव में शामिल होने से पहले, राकेश चक्रवर्ती ने जिंदल ग्लोबल बिजनेस स्कूल, ओ.पी. जिंदल ग्लोबल (इंस्टीट्यूशन ऑफ एमिनेंस डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी) में प्रोफेसर और डीन के रूप में कार्य किया था. राकेश चक्रवर्ती इस संस्‍थान के साथ-साथ वाधवानी फाउंडेशन और इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस में भी पद संभाल रहे हैं. राकेश चक्रवर्ती के कार्यकाल के दौरान, एमडीआई ने  एएसीएसबी (एसोसिएशन टू एडवांस कॉलेजिएट स्कूल ऑफ बिजनेस) मान्यता प्राप्त की, जो बिजनेस स्कूलों के लिए एक वैश्विक मान्यता प्राप्त निकाय है. इसे पाना किसी भी बिजनेस स्‍कूल के लिए उसकी उपलब्धियों में एक मील के पत्थर जैसा है.

आखिर क्‍या है MDI

MDI गुड़गांव देश के शीर्ष निजी प्रबंधन संस्थानों में से एक है और पिछले कुछ वर्षों में इसके कई प्रमुख निदेशक हैं, जिनमें डॉ पवन कुमार सिंह जैसे प्रमुख लोग शामिल हैं, जो वर्तमान में भारतीय प्रबंधन संस्थान तिरुचिरापल्ली के निदेशक के रूप में कार्यरत हैं और डॉ हिमाद्री दास, जो वर्तमान में निदेशक हैं वो  अंतर्राष्ट्रीय प्रबंधन संस्थान की महानिदेशक भी हैं.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

11 hours ago

ABD Maestro ने बिक्रम बसु को बनाया वाइस चेयरमैन, बढ़ी जिम्मेदारियां

बिक्रम बसु ABDL Group के चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर की भूमिका भी निभाते रहेंगे, दोनों कारोबारों में मार्केटिंग और इनोवेशन को देंगे दिशा

16 hours ago

Schaeffler India ने अमित भलेराव को बनाया नया चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर

Schaeffler India ने अमित भालेराव को चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर नियुक्त किया है. वह 10 अगस्त 2026 से नई जिम्मेदारी संभालेंगे और कंपनी के भारत में मैन्युफैक्चरिंग ऑपरेशंस, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लोकलाइजेशन से जुड़े कामों की कमान संभालेंगे.

3 days ago

IMF में भारत के कार्यकारी निदेशक के वरिष्ठ सलाहकार बने IAS राहुल जैन

IMF में वरिष्ठ सलाहकार के रूप में राहुल जैन भारत के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर को आर्थिक, वित्तीय और नीतिगत मुद्दों पर सलाह देंगे.

5 days ago

हेल्थियम मेडटेक में बड़ा नेतृत्व बदलाव, गौरव गोयल बने CEO और MD

कंपनी ने बताया कि गौरव गोयल अब CEO और MD के रूप में कंपनी की कमान संभालेंगे, जबकि अनीश बाफना रणनीतिक नेतृत्व प्रदान करने के लिए नॉन-एग्जीक्यूटिव चेयरमैन की भूमिका में काम करेंगे.

6 days ago


बड़ी खबरें

फर्जी कॉल पर लगेगी लगाम! अब 1601 नंबर से आएगी बिजली, गैस और कूरियर कंपनियों की कॉल

TRAI ने वॉयस कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी और फर्जी पहचान के मामलों पर लगाम लगाने के लिए 1601 नंबर सीरीज शुरू की है.

17 hours ago

सेबी का अजीब आंकड़ा: 26 बच्चों को पुरस्कार, एक भी मुखबिर को नहीं मिला इनाम

छह साल पहले मुखबिरों को 10 करोड़ रुपये तक इनाम देने का वादा हुआ था, लेकिन सेबी की पिछली दो रिपोर्टों में किसी को इनाम नहीं मिला.

11 hours ago

गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स के नए MD & CEO बने आसिफ मालबारी

कंपनी के वैश्विक मुख्य वित्तीय अधिकारी और गोदरेज अफ्रीका के अध्यक्ष रह चुके हैं मल्बारी, एफएमसीजी और वाहन क्षेत्र में तीन दशक का अनुभव

11 hours ago

कोटक MF का नया दांव, All Cap Omni FoF लॉन्च; एक ही फंड से कई मार्केट कैप में निवेश

नया फंड लार्ज, मिड और स्मॉल कैप समेत अलग-अलग मार्केट कैप वाली एक्टिव और पैसिव स्कीम्स में करेगा निवेश

14 hours ago

LPG पर सरकारी तेल कंपनियों का घाटा घटा, अगस्त में ₹188 प्रति सिलेंडर रह गया नुकसान

जुलाई में ₹500 प्रति 14.2 किलो सिलेंडर था घाटा, सरकार पर अब भी ₹59,000 करोड़ से ज्यादा की सब्सिडी देनदारी

15 hours ago